Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के कद्दूखाल क्षेत्र में भूस्खलन की घटना हुई है। इस भूस्खलन के कारण हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए हैं।
Parvat Paigaam
उत्तराखंड के कद्दूखाल क्षेत्र में भूस्खलन की घटना हुई है। इस भूस्खलन के कारण हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए हैं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- देहरादून में एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सेलाकुई पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और विवाद कर रहे पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चकराता रोड स्थित मिलन चौक के पास हुई, जहाँ दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था और वे मारपीट पर उतारू थे। पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से इन पाँच व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- रुद्रपुर 13 साल की मासूम नाबालिग बच्ची को वाटर पार्क जाने के बहाने नाबालिग को ओयो होटल ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस संबध में एक टीम का गठन कर आरोपियों के ठिकानों पर दबिशें देनी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना 6 जुलाई की दोपहर की है। पीड़िता की मां ने पुलिस दो दी तहरीर मे बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने मोहल्ले की एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए निकली थी। दोनों लड़कियां मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वहां एक युवक बाइक से पहुंचा, जो कि एक मॉल में काम करता है। पीड़िता की सहेली युवक को पहले से जानती थी। उसने उसे अपना मुंहबोला भाई बताया। युवक के साथ उसका कथित चाचा भी मौजूद था। युवक ने पीड़िता की सहेली से कहा कि वह पीछे-पीछे आए। उसने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक और उसका साथी नाबालिग को सीधे लालपुर स्थित टोल प्लाजा के पास बने एक ओयो होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक और उसके साथी ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने बाद में 2 से 3 अन्य युवकों को भी होटल में बुलाया। उन अज्ञात युवकों ने भी बेहोशी और लाचारी की हालत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को पूरी रात बंधक बनाकर अपने पास रखा। अगले दिन यानी 7 जुलाई की सुबह करीब 11.00 बजे आरोपी पीड़िता को होटल के बाहर बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता सड़क पर रोती-चिल्लाती हुई मदद की गुहार लगा रही थी। इसी बीच उसने एक स्थानीय दुकानदार से फोन मांगकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही बदहवास मां मौके पर पहुंची। तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इस संवेदनशील मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।2
- आज पाली गाड-यमुनोत्री हाईवे 134 के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से समझौता न करने की बात कहते हुए बड़ा एक्शन लिया गया। माननीय विधायक संजय डोभाल और एडीएम की मौजूदगी में किए गए इस निरीक्षण में भारी अनियमितताएँ पाई गईं। जाँच के दौरान यह सामने आया कि हाईवे पर दीवारें मानकों के विपरीत बनी हुई हैं और हवा में लटक रही हैं, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन अनियमितताओं को देखते हुए विधायक संजय डोभाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इन सभी खामियों को दूर करने और सुधार करने के निर्देश जारी किए।1
- आज 09 जुलाई 2026 को रुड़की कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने लक्सर के बसेड़ी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जलभराव के कारण फँसे पिता-पुत्र को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सूचना मिली थी कि दोनों व्यक्ति बीती रात से मकान के चारों ओर पानी भर जाने के कारण अंदर फँसे हुए थे, जिसके बाद टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुँचकर, रेस्क्यू टीम ने त्वरित और कुशल कार्रवाई करते हुए सुरक्षित ऑपरेशन चलाया और दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जिनकी पहचान ग्राम सिमली, लक्सर निवासी 60 वर्षीय श्री राम और 40 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। वे निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे और अचानक हुए जलभराव के कारण बाहर नहीं निकल पाए थे। लक्सर पुलिस और एसडीआरएफ की इस प्रभावी कार्रवाई से दोनों व्यक्तियों की जान सुरक्षित बचा ली गई। इस घटना के मद्देनजर, आमजन से अपील की गई है कि भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति में अनावश्यक रूप से जोखिम भरे क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या आपदा राहत एजेंसियों को सूचित करें।1
- देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र दून पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और मौजूदा स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। पुलिस लाउड हेलर के ज़रिए आम जनता को नदी-नालों और बरसाती गदेरों के किनारों पर न जाने की चेतावनी दे रही है। साथ ही, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, नदी किनारे मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुँचाया जा रहा है। दून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और बरसाती गदेरों के पास न जाएँ, मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइज़री का पालन करें, तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। पुलिस ने ज़ोर देकर कहा है कि लोगों की सतर्कता ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।1
- राजा रघुनाथ जी 🙏🙏 राजा रघुनाथ जी1
- यमुनोत्री धाम के स्याना चट्टी पर विगत वर्ष बरसाती झील से अस्तित्व का खतरा मंडरा गया था, जिसके बाद अनेकों ब्लास्टिंग से झील का जल स्तर कम किया गया था। हालांकि, प्रशासन की 'कछुआ चाल' से चल रहे सुरक्षा कार्यों को एक वर्ष होने को है, लेकिन स्याना चट्टी में स्थिति जस की तस बनी हुई है और स्थानीय लोग अब भी डर के साये में रह रहे हैं। इसी क्रम में, बुधवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने अपर जिलाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, विधायक संजय डोभाल ने सभी आला अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि स्याना चट्टी में फिर से बरसात आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, तो संबंधित अधिकारियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।1
- उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते नालूपानी के समीप भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर मलबा आने की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर, अवरुद्ध मार्ग को सुचारू करने के लिए संबंधित विभागीय टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। वर्तमान में, जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाकर मार्ग को सुचारू करने का कार्य गतिमान है। लगातार हो रही बारिश से बाधित सड़कों के कारण अनेकों क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।2