Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाइनमैन की लापरवाही से दुकान में आग, 50–60 हजार का नुकसान रोईमाला झाड़ोल में उदय लाल लोहार की कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार खराब मीटर को बदलवाने के लिए करीब एक साल पहले ही लाइनमैन को पैसे दे दिए थे, लेकिन मीटर नहीं बदला गया, जिससे हादसा हो गया। आग में दुकान में रखा कपड़ों का कलेक्शन, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राहकों के सिले हुए करीब 15–20 हजार रुपये के कपड़े भी जल गए। कुल नुकसान लगभग 50–60 हजार रुपये बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुकान में रखी गैस टंकी खाली थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लाइनमैन चुन्नीलाल पटेल का कहना है कि मीटर के लिए पैसे करीब 3 महीने पहले दिए गए थे, लेकिन रसीद नहीं कटवाने के कारण मीटर नहीं बदला गया।
Vishnu lohar
लाइनमैन की लापरवाही से दुकान में आग, 50–60 हजार का नुकसान रोईमाला झाड़ोल में उदय लाल लोहार की कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार खराब मीटर को बदलवाने के लिए करीब एक साल पहले ही लाइनमैन को पैसे दे दिए थे, लेकिन मीटर नहीं बदला गया, जिससे हादसा हो गया। आग में दुकान में रखा कपड़ों का कलेक्शन, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राहकों के सिले हुए करीब 15–20 हजार रुपये के कपड़े भी जल गए। कुल नुकसान लगभग 50–60 हजार रुपये बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुकान में रखी गैस टंकी खाली थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लाइनमैन चुन्नीलाल पटेल का कहना है कि मीटर के लिए पैसे करीब 3 महीने पहले दिए गए थे, लेकिन रसीद नहीं कटवाने के कारण मीटर नहीं बदला गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रोईमाला झाड़ोल में उदय लाल लोहार की कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार खराब मीटर को बदलवाने के लिए करीब एक साल पहले ही लाइनमैन को पैसे दे दिए थे, लेकिन मीटर नहीं बदला गया, जिससे हादसा हो गया। आग में दुकान में रखा कपड़ों का कलेक्शन, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राहकों के सिले हुए करीब 15–20 हजार रुपये के कपड़े भी जल गए। कुल नुकसान लगभग 50–60 हजार रुपये बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुकान में रखी गैस टंकी खाली थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लाइनमैन चुन्नीलाल पटेल का कहना है कि मीटर के लिए पैसे करीब 3 महीने पहले दिए गए थे, लेकिन रसीद नहीं कटवाने के कारण मीटर नहीं बदला गया।1
- उदयपुर जिले के मावली में सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को महावीर जन्मकल्यांणक महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षउल्लास से मनाया। सकल जैन समाज अध्यक्ष जयेश कुमठ ने बताया की आज पुरे जैन समाज के प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहे। समाजजनों ने भक्तिभाव से प्रभु महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली। जिसमें 11 घोड़े, ऊंटगाड़ी, भगवान का रथ आकर्षण के केंद्र रहे। शौभायात्रा में जैन समाज के पुरुष युवा महिलाये बच्चे नाचते गाते जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा मावली स्टेशन जैन स्थानक से प्रारम्भ कर स्टेशन जैन मदिर होते हुए मावली गाँव गई।1
- Post by Dhruv Banjara1
- डूंगरपुर। जिले में सकल जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है | इसी के तहत डूंगरपुर शहर में सकल जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की जयंती मनाई गई | इस दौरान जैन समाज की ओर से प्रभात फेरी निकालने के बाद भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भगवान महावीर के जयकारो से शहर गूंज उठा | इधर इस मौके पर अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गए |1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का यह। अंक आज ओसवाल समाज के भगवान महावीर जी के जन्म उत्सव पर जयंती पर उनके चरणों में समर्पित। आज दादाबाड़ी के आंगन में भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल थे। और अध्यक्ष का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व खादी बोर्ड के बाईस चेयरमैन पंकज मेहता कर रहे थे। आज महान विभूतियों को दादावाड़ी की कार्य समिति के अध्यक्ष नरेंद्र लोडा और उपाध्यक्ष अनिल दक महामंत्री सुरेश कुमार अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह खजांची और उनकी कार्यकारिणी ने बहूमान किया सम्मान किया। और उन्हें साल श्री फल देकर प्रोत्साहित किया गया। देहदान तपस्या शिक्षा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि करने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया। सबसे बड़ी सबसे गौरव की उपलब्धि आज उस बहन को सम्मानित किया गया। जो कोटा की माटी की रज है। माटी की बेटी है बहन है। और उसने शादी के बाद कठिन परिश्रम कर आरपीएससी की परीक्षा पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश गुजरात में अपना मजिस्ट्रेट का सफर शुरू किया है। आज उस बहन टीना को भी समाज ने शाल श्रीफल प्रशंसा पत्र देकर बहुमान किया है। सम्मान किया है। समाज को उसे समय हल्का सा बुरा जरूर लगा। जब शांति धारीवाल ओसवाल समाज की भरी संसद में अपने दो शब्द आशीष वचन के भगवान महावीर स्वामी के बताएं पद माग के धर्मसंसद में माता और बहनों और तरुणाई को नहीं देकर चल दिए। वही अध्यक्ष श्री मंच से उदगार व्यक्त करते हुए पंकज मेहता ने आज सबसे महत्वपूर्ण समाज के लोगों से विनम्र अपील की है। कि जो लोग धनाढय समाज के भामाशाह धन-धन है। और जो लोग गरीबों की मार झेल रहे हैं। गरीबों की रेखा से नीचे हैं। उन पर भी समाज ध्यान दें उनके बच्चों को पढ़ाई बीमार होने पर दवाई आर्थिक तंगी होने पर उन्हें धंधा रोजगार देने के लिए या तो कोई फंड बनाएं जाये या एक-एक भामाशाह एक-एक गरीब परिवार को गोद ले ले। करतल ध्वनि से हजारों ओसवाल समाज के बुजुर्ग माता-पिता भाई बहनों ने कर्ततल ध्वनि से पंकज जी के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।1
- डूंगरपुर। जिले के बुवेला गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के सिर में गंभीर चोट आई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुमानपुरा के बुवेला गांव निवासी भोगीलाल पुत्र हाजा डामोर का छोटे भाई छोटेलाल डामोर से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर भोगीलाल घर से करीब आधा किमी दूर खेत पर गया था। खेत पर ही छोटेलाल ने भोगीलाल के सिर के पीछे धारदार हथियार से वार कर दिया। भोगीलाल के सिर से खून बहने लगा। परिजन घायल भोगीलाल को निजी वाहन से डूंगरपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली।1
- यह डम्पर का दुसरा विडियो1
- रणकपुर रोड पर आज सड़क के बीच एक ट्रेलर फंस जाने से लंबा जाम लग गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर हटाने का प्रयास जारी है। प्रशासन से मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाने की मांग की जा रही है।1