logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीकरी के वार्ड नंबर 14 में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग के खिलाफ निवासियों ने की नारेबाजी सीकरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। निवासियों का कहना है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर पानी की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी? ब्रज मेवात टाइम्स | सीकरी

4 hrs ago
user_SANDEEP SHARMA
SANDEEP SHARMA
News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

सीकरी के वार्ड नंबर 14 में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग के खिलाफ निवासियों ने की नारेबाजी सीकरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। निवासियों का कहना है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर पानी की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी? ब्रज मेवात टाइम्स | सीकरी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीकरी के वार्ड नंबर 14 में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग के खिलाफ निवासियों ने की नारेबाजी सीकरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। निवासियों का कहना है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर पानी की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी? ब्रज मेवात टाइम्स | सीकरी
    1
    सीकरी के वार्ड नंबर 14 में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग के खिलाफ निवासियों ने की नारेबाजी
सीकरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।
निवासियों का कहना है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर पानी की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी?
ब्रज मेवात टाइम्स | सीकरी
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 425 किलो दुषित कलाकंद 150 किलो मिश्रित दूध और करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही करवाई नष्ट। हरसौली : बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री अतुल प्रकाश,जिला कलेक्टर महोदय जिला खैरथल तिजारा और डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर करीब 50 किलो क्रीम, 150 किलो मिश्रित दूध और 425 किलो कलाकंद के सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवाया। नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज विभाग द्वारा बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मैसर्स लीलाराम और विकास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मोठुका किशनगढ़बास के गोदाम पर जोकि बुढी बावल के मुख्य बाजार में स्थित है उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को गोदाम पर साफ सफाई की भारी कमी मिली। हलवाइयों द्वारा जो कलाकंद बनाया जा रहा था उसमें मरी हुई मक्खियों और फफूंद लगी पाई गई। इसके अलावा मौके पर दुषित क्रीम जिसमें फफूंद लग रही थी और खट्टा दूध करीब डेढ़ सौ किलो बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर से सभी खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल लेकर उनको प्रयोगशाला भिजवा दिए गए प्रतिष्ठान पर प्रयोगशाला भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और टीम द्वारा दूषित खाद्य पदार्थ जिसमें करीब 425 किलो कलाकंद 150 किलो दूध और 50 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता मनीष शर्मा और सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
    4
    खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 425 किलो दुषित कलाकंद 150 किलो मिश्रित दूध और करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही करवाई नष्ट।
हरसौली : बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री अतुल प्रकाश,जिला कलेक्टर महोदय जिला खैरथल तिजारा और डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर करीब 50 किलो क्रीम, 150 किलो मिश्रित दूध और 425 किलो कलाकंद के सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवाया।
नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज विभाग द्वारा बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मैसर्स लीलाराम और विकास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मोठुका किशनगढ़बास के गोदाम पर जोकि बुढी बावल के मुख्य बाजार में स्थित है उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को गोदाम पर साफ सफाई की भारी कमी मिली। हलवाइयों द्वारा जो कलाकंद बनाया जा रहा था उसमें मरी हुई मक्खियों और फफूंद लगी पाई गई। इसके अलावा मौके पर दुषित क्रीम जिसमें फफूंद लग रही थी और खट्टा दूध करीब डेढ़ सौ किलो बरामद हुआ। 
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर से सभी खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल लेकर उनको प्रयोगशाला भिजवा दिए गए प्रतिष्ठान पर प्रयोगशाला भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और टीम द्वारा दूषित खाद्य पदार्थ जिसमें करीब 425 किलो कलाकंद 150 किलो दूध और 50 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता मनीष शर्मा और सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    7 min ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से जींद की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मनीषा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम और कोच मनदीप सिंह भी मौजूद रहे। #Haryana #NayabSinghSaini
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से जींद की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा को बधाई दी। 

उन्होंने इस उपलब्धि को हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मनीषा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम और कोच मनदीप सिंह भी मौजूद रहे।

#Haryana #NayabSinghSaini
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • हैवल्स कंपनी में मजदूरों की आवाज उठाने पहुंचे व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की! आरोप है कि कंपनी के वर्करों ने उन्हें वहां से जाने पर मजबूर किया। आखिर मजदूरों का पक्ष रखने आए व्यक्ति के साथ ऐसा क्यों हुआ?
    1
    हैवल्स कंपनी में मजदूरों की आवाज उठाने पहुंचे व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की! आरोप है कि कंपनी के वर्करों ने उन्हें वहां से जाने पर मजबूर किया। आखिर मजदूरों का पक्ष रखने आए व्यक्ति के साथ ऐसा क्यों हुआ?
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    11 min ago
  • *अलवर में गरीब बच्चों के मिट्टी के दीये नगर निगम की टीम द्वारा उठाए जाने का वीडियो सामने आया है। आखिर इन मासूम बच्चों की रोजी-रोटी पर ऐसी कार्रवाई क्यों?* *अलवर में गरीब बच्चों के मिट्टी के दीये नगर निगम की टीम द्वारा उठाए जाने का वीडियो सामने आया है। आखिर इन मासूम बच्चों की रोजी-रोटी पर ऐसी कार्रवाई क्यों?*
    1
    *अलवर में गरीब बच्चों के मिट्टी के दीये नगर निगम की टीम द्वारा उठाए जाने का वीडियो सामने आया है। आखिर इन मासूम बच्चों की रोजी-रोटी पर ऐसी कार्रवाई क्यों?*
*अलवर में गरीब बच्चों के मिट्टी के दीये नगर निगम की टीम द्वारा उठाए जाने का वीडियो सामने आया है। आखिर इन मासूम बच्चों की रोजी-रोटी पर ऐसी कार्रवाई क्यों?*
    user_राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    Media company गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #कमई गांव में जादौन समाज सहित सर्वसमाज की पंचायत आयोजित, 52 गांवों को जोड़कर विधानसभा प्रत्याशी उतारने पर दिया जोर #कमई गांव में जादौन समाज सहित सर्वसमाज की पंचायत आयोजित, 52 गांवों को जोड़कर विधानसभा प्रत्याशी उतारने पर दिया जोर **कमई (मथुरा)।** गांव कमई में जादौन समाज सहित सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में समाज की एकता, आपसी भाईचारे और क्षेत्रीय राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए **ईश्वर चंद्र शास्त्री जी** ने कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि जादौन समाज सहित सभी बिरादरियां आपसी मतभेद भुलाकर 52 गांवों को एक मंच पर जोड़ें और सभी की सहमति एवं समर्थन से विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतारें। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है। जब सभी समाज और बिरादरियां मिलकर निर्णय लेंगी, तभी क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व स्थापित हो सकेगा। पंचायत में समाज की एकजुटता, भाईचारे और सामूहिक निर्णय को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। पंचायत का मुख्य संदेश रहा कि **एकता ही हमारी ताकत है और 52 गांवों की एकजुटता ही हमारी पहचान बने।**
    1
    #कमई गांव में जादौन समाज सहित सर्वसमाज की पंचायत आयोजित, 52 गांवों को जोड़कर विधानसभा प्रत्याशी उतारने पर दिया जोर

#कमई गांव में जादौन समाज सहित सर्वसमाज की पंचायत आयोजित, 52 गांवों को जोड़कर विधानसभा प्रत्याशी उतारने पर दिया जोर
**कमई (मथुरा)।** गांव कमई में जादौन समाज सहित सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में समाज की एकता, आपसी भाईचारे और क्षेत्रीय राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पंचायत को संबोधित करते हुए **ईश्वर चंद्र शास्त्री जी** ने कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि जादौन समाज सहित सभी बिरादरियां आपसी मतभेद भुलाकर 52 गांवों को एक मंच पर जोड़ें और सभी की सहमति एवं समर्थन से विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतारें।
उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है। जब सभी समाज और बिरादरियां मिलकर निर्णय लेंगी, तभी क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व स्थापित हो सकेगा।
पंचायत में समाज की एकजुटता, भाईचारे और सामूहिक निर्णय को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। पंचायत का मुख्य संदेश रहा कि **एकता ही हमारी ताकत है और 52 गांवों की एकजुटता ही हमारी पहचान बने।**
    user_Kalyan singh
    Kalyan singh
    Local News Reporter छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा मथुरा जनपद के छाता, मे त्योहारों के मद्देनजर छाता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। खास बात यह रही कि क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा स्वयं पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान की कमान संभालते नजर आए।त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया।सीओ भूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की इस सक्रियता से वाहन चालकों में भी सतर्कता देखने को मिली। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। शराब इत्यादि का सेवन करने वालों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं कि किसी भी सामाजिक तत्व के लोग कोई उपद्रव त्योहार पर ना करें जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़े पुलिस का साफ संदेश है कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा
मथुरा जनपद के छाता, मे त्योहारों के मद्देनजर छाता पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। खास बात यह रही कि क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा स्वयं पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान की कमान संभालते नजर आए।त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया।सीओ भूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की इस सक्रियता से वाहन चालकों में भी सतर्कता देखने को मिली। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। शराब इत्यादि का सेवन करने वालों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं कि किसी भी सामाजिक तत्व के लोग कोई उपद्रव त्योहार पर ना करें जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़े
पुलिस का साफ संदेश है कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरपंच ने कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली में सरपंच शमीम सरपंच ने बताया कि आज कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया मौके पर स्थानीय लोग व मुस्ताक सरपंच पाटखोरी ,मनीष कुबड़ाबास भी मौजूद रहे ।वहा बरम व घुमाव में आ रही दिक्कत के संबंध में जे ई से बात करके कमियों से अवगत कराया, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया।
    1
    सरपंच ने कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण
फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली में सरपंच शमीम सरपंच ने बताया कि आज कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया मौके पर स्थानीय लोग व मुस्ताक सरपंच पाटखोरी ,मनीष कुबड़ाबास भी मौजूद रहे ।वहा बरम व घुमाव में आ रही दिक्कत के संबंध में जे ई से बात करके कमियों से अवगत कराया, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.