Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से जींद की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मनीषा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम और कोच मनदीप सिंह भी मौजूद रहे। #Haryana #NayabSinghSaini
माथुर पत्रकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से जींद की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मनीषा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम और कोच मनदीप सिंह भी मौजूद रहे। #Haryana #NayabSinghSaini
More news from हरियाणा and nearby areas
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से जींद की अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मनीषा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम और कोच मनदीप सिंह भी मौजूद रहे। #Haryana #NayabSinghSaini1
- धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज के दृष्टिगत पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा के किए गए पुख्ता प्रबंध पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के कुशल निर्देशन में बाजारों में निकाला गया पैदल मार्च, शहर भर में लगाए गए 28 विशेष नाके सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही है पैनी नजर पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग (IPS) ने जिलावासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी त्योहारों की उमंग तभी सार्थक है जब सुरक्षा और सजगता का पूरा ध्यान रखा जाए l पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक पलवल से प्राप्त जानकारी के आगामी पावन त्योहारी सीजन—धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पलवल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आमजन व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों की अनुपालना में पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला गया। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और खरीदारी करने पहुंचे आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया गया तथा नियमों की पालना करने की अपील की गई रणनीतिक नाके: शहर के सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के लिए सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों, मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर 28 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। सघन वाहन चेकिंग: सभी नाकों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की राउंड-द-क्लॉक गहन तलाशी व जांच की जा रही है। सिविल ड्रेस में मुस्तैदी: धनतेरस व दीपावली पर बाजारों, सर्राफा बाजार, आभूषण दुकानों, बैंकों व एटीएम के आसपास जेबकतरों, उचक्कों व असामाजिक तत्वों पर गुप्त निगरानी के लिए सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में विशेष पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: त्योहारों पर खरीदारी के लिए निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महिला पुलिसकर्मियों और दुर्गा शक्ति की विशेष टीमें बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गश्त कर रही हैं। ट्रैफिक प्रबंधन: त्योहारी खरीदारी के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहारों की उमंग तभी सार्थक है जब सुरक्षा और सजगता का पूरा ध्यान रखा जाए किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु (जैसे बैग, डिब्बा, लावारिस वाहन आदि) को हाथ न लगाएं किसी भी प्रकार की असामान्य या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचित करें या आपातकालीन सेवा नंबर डायल 112 पर कॉल करें पटाखों और आतिशबाजी को लेकर सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को बिना पुष्टि के साझा न करें।1
- पलवल जिले में गांव गांव 52 पालो की पंचायत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ हो चुकी है। लेकिन शादी की शुरुआत से पहले ही 52 पालो के निर्णय की अनदेखी हो रही है। हाल ही में बलई गांव में डी जे बजा कर सामाजिक नियम ताक पर रख दिए। हालांकि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामाजिक संगठन को आवाज उठाते रहना चाहिए। सबसे पहले शहर शहर ओर गांव गांव में शराब के ठेके बंद हो।2
- जन्मदिन के बहाने सियासी संदेश दे गए पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह! बोले- पार्टी जिसे टिकट देगी, हम उसके साथ खड़े रहेंगे सोहना की अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई; विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के अनुशासन और संगठन की मजबूती पर दिया बड़ा बयान सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना की राजनीति में पूर्व पर्यावरण एवं खेल मंत्री कंवर संजय सिंह का जन्मदिन उत्साह और राजनीतिक चर्चाओं के बीच मनाया गया। सोहना की अनाज मंडी स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक कटवाया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कंवर संजय सिंह ने बेहद सधा हुआ राजनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर टिकट देने का फैसला करती है। पार्टी किसी भी योग्य कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी, हम सभी उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे। यही पार्टी का नियम और अनुशासन है, जिसका सभी कार्यकर्ताओं को पालन करना चाहिए। पूर्व मंत्री के इस बयान को सोहना की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। खास बात यह रही कि जन्मदिन के जश्न के बीच उन्होंने व्यक्तिगत दावेदारी के बजाय पार्टी के फैसले और संगठनात्मक एकजुटता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरे आयोजन के दौरान जन्मदिन की बधाइयों के साथ-साथ राजनीतिक चर्चाएं भी होती रहीं।1
- सरपंच ने कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली में सरपंच शमीम सरपंच ने बताया कि आज कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया मौके पर स्थानीय लोग व मुस्ताक सरपंच पाटखोरी ,मनीष कुबड़ाबास भी मौजूद रहे ।वहा बरम व घुमाव में आ रही दिक्कत के संबंध में जे ई से बात करके कमियों से अवगत कराया, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया।1
- सपा अध्यक्ष कहते हैं कि नया जनरेशन कहते हैं कि हर जख्म का बदला लेंगे, सीएम योगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी। समाजवादी पार्टी के बबुआ को थोड़ा समझाइए, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है... जैसे वर्ष 2014 में देश के अंदर जनता ने किया था, वर्ष 2017 में प्रदेश में किया था... #shuruapp #hariyana1
- सीकरी के वार्ड नंबर 14 में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग के खिलाफ निवासियों ने की नारेबाजी सीकरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। निवासियों का कहना है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर पानी की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और वार्डवासियों को पेयजल संकट से कब राहत मिलेगी? ब्रज मेवात टाइम्स | सीकरी1
- दीपू भारद्वाज के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा, सरकार पर भी बरसे; बोले- डरी हुई है भाजपा सरकार, खिसक चुकी है जमीन! हरियाणा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के चाचा के छोटे पुत्र के आकस्मिक निधन पर परिवार को बंधाया ढांढस; रामलीला मैदान की रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों से दुर्व्यवहार का मामला उठाने का किया ऐलान सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला कांग्रेस पार्टी के हरियाणा कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके चाचा के छोटे पुत्र दीपू भारद्वाज के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान हुड्डा ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही। उनके पहुंचने पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रैली में जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार पर सरकार को घेरा शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है और उसकी जमीन खिसक चुकी है। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। सदन से सड़क तक उठेगा दुर्व्यवहार का मुद्दा! हुड्डा ने साफ संकेत दिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले को पार्टी गंभीरता से उठाएगी। इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। एक तरफ परिवार में शोक संवेदना और दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ हुड्डा के तीखे तेवर।1