रक्तदान कर और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन। आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड द्वारा माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष महोदया श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 53 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अपना योगदान दिया। आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस भावुक क्षण ने सभी उपस्थित जनों को मानवता और सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया कि भाजपा सदैव सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रक्षा भंडारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। रक्तदाताओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ भाजपाई बाबूभाई पटेल, एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह , मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग, संजय बंजारा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार , अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन, अमरसिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, मुकेश कहार, सागर राणा सुरेंद्र , तरुण पंचाल मंडल कार्यकर्ता एवं कही जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
रक्तदान कर और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन। आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड द्वारा माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष महोदया श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 53 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अपना योगदान दिया। आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा वातावरण बना
रहा। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस भावुक क्षण ने सभी उपस्थित जनों को मानवता और सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया कि भाजपा सदैव सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज
में सेवा भाव को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रक्षा भंडारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। रक्तदाताओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ भाजपाई बाबूभाई पटेल, एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह , मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग, संजय बंजारा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार , अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन, अमरसिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, मुकेश कहार, सागर राणा सुरेंद्र , तरुण पंचाल मंडल कार्यकर्ता एवं कही जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
- ग्रामीण इलाको मे उपयोग मे किये जाने वाले तीन पहिया वाहन चालक की लापर वाही दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है , खुले आम वाहन niyamo की उड़ रही धजिया1
- साकरिया परिवार ने राजकीय विद्यालय में बांटी शिक्षण सामग्रीः स्वर्गीय सुखीबाई ताराचंदजी की स्मृति में हुआ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने किया स्वागत सुजाराम चौधरी। फालना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धणी में आज स्वर्गीय सुखीबाई ताराचंदजी साकरिया परिवार की स्मृति में शिक्षण सामग्री वितरित की गई। शांतिलालजी, जो ताराचंदजी साकरिया के सुपुत्र हैं, की ओर से विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को यह सामग्री प्रदान की गई। इस कार्य में प्रेरक के रूप में पुखराज लोहार का भी सहयोग रहा। विद्यालय के संस्थाप्रधान सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने भामाशाह परिवार का स्वागत और अभिनंदन किया। किशोर कुमार रावल ने परिवार के सदस्यों को माला पहनाकर और साफा बांधकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी भामाशाह परिवार का सम्मान किया। संस्थाप्रधान सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि साकरिया परिवार हर वर्ष शिक्षण सामग्री वितरण के साथ-साथ विद्यालय के अन्य कार्यों में भी सहयोग करता रहा है। भामाशाह परिवार ने भविष्य में भी अपना सहयोग जारी रखने की बात स्वीकार की, जिसका ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर रावल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ के सदस्यों ने भामाशाह परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए। जिस पर दोनों घायलों को 108 पायलट छगनलाल ईएमटी त्रिलोक जाट जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा दोनों का उपचार जारी है। महिला के सर, हाथ ओर पैर पर गंभीर चोट पहुंचने के साथ 7 टांके पहुंचे है। वही शशिकांत के कान सहित हाथों पर गंभीर चोट पहुंची है।1
- डूंगरपुर। रोजगार के चलते घर से निकले दो बाइक सवार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। वही दोनों की हालात स्थिर बताई जा रही है।1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाटिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 46 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त साहब ने दिया विशेष साक्षात्कार और की वैवाक बातचीत।1
- आबूरोड। शहर के दरबार स्कूल में आठवें पोषण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से योशिता कल्ला, शिक्षा विभाग से पुष्पलता चतुर्वेदी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सलीम खान उपस्थित रहे। इन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक संगीता, कलिका टीम से कमला, महिला अधिकारिता विभाग से रीना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा फल एवं सब्जियों से आकर्षक रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को पोषण के महत्व के बारे में समझाया गया। इस माध्यम से संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।3
- डूंगरपुर। गैस पर खाना बनाने के दौरान कुकर का ढक्कन खुलने से महिला घायल हो गई। जिस पर परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा महिला का उपचार किया गया।1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत घासा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिगंरकिया गाँव में दबिश देकर अवैध अफीम और करीब 51.65 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ यूनिट उदयपुर की सूचना पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम डिगरकिया में राजु पाटीदार के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कमरे से 878 ग्राम अवैध अफीम और 51 लाख 65 हजार रुपये की बेहिसाब नगदी बरामद हुई।1