logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दी पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी। आबूरोड। शहर के दरबार स्कूल में आठवें पोषण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से योशिता कल्ला, शिक्षा विभाग से पुष्पलता चतुर्वेदी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सलीम खान उपस्थित रहे। इन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक संगीता, कलिका टीम से कमला, महिला अधिकारिता विभाग से रीना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा फल एवं सब्जियों से आकर्षक रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को पोषण के महत्व के बारे में समझाया गया। इस माध्यम से संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

14 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
14 hrs ago
1961857b-3132-46f9-b2cd-ae3ff1cfbcf2

पोषण अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दी पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी। आबूरोड। शहर के दरबार स्कूल में आठवें पोषण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से योशिता

edf54b26-817c-4297-a9c8-fb2c015457b5

कल्ला, शिक्षा विभाग से पुष्पलता चतुर्वेदी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सलीम खान उपस्थित रहे। इन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक संगीता, कलिका टीम से कमला, महिला

अधिकारिता विभाग से रीना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा फल एवं सब्जियों से आकर्षक रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को पोषण के महत्व के बारे में समझाया गया। इस माध्यम से संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिले में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनीमिया स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ. मोल श्री राठौड़ ने की। इसमें चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग (माध्यमिक/प्राथमिक) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एनीमिया मुक्त भारत/राजस्थान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से बीसीसीएम (Block Convergence committee Meeting) आयोजित की जाएगी, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। विद्यालयों में बच्चों के लिए आयरन फोलिक एसिड (IFA) की गुलाबी एवं नीली गोलियों की मांग का आकलन हर तीन माह में अनिवार्य रूप से करने और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्र स्तर तक IFA दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीसीटीएस पोर्टल और शाला दर्पण पर समयबद्ध व शुद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में “शक्ति दिवस” के प्रभावी आयोजन, ब्लॉक स्तर पर लक्ष्य निर्धारण, गूगल फॉर्म के माध्यम से रिपोर्टिंग तथा प्रत्येक ब्लॉक पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। IFA डेटा, PCTS रिपोर्टिंग और शाला दर्पण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ मोल श्री राठौड़ ने सभी अधिकारियों कों बताया कि बच्चों में अनेमिया समाप्त करने के लिए बचपन से ही माता पिता को कोशिश करनी होगी । छह माह से ही घर में बना खाना खिलाना चालू करे । बाज़ार से बना डब्बा पैक खाना नहीं खिलावे जिससे बचपन से ही बच्चे में खून की कमी ना रहे एवं बच्चे के दिमाग़ एवं शरीर का विकास हो सके । जो बच्चे एनीमिया से ग्रसित है उनको सिरप या गोली खिलाना सुनिश्चित करे । संभागीय समन्वयक श्री डूंगर सिंह धवला ने कहा कि एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान एक बहु-विभागीय प्रयास है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जमीनी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो, तो जिले में एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि एनीमिया मुक्त अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर गंभीरता से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि IFA दवाओं की उपलब्धता, समयबद्ध वितरण और सही रिपोर्टिंग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से ही जिले को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    4
    जिले में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एनीमिया स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ. मोल श्री राठौड़ ने की। इसमें चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग (माध्यमिक/प्राथमिक) के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में एनीमिया मुक्त भारत/राजस्थान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से बीसीसीएम (Block Convergence committee Meeting) आयोजित की जाएगी, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। विद्यालयों में बच्चों के लिए आयरन फोलिक एसिड (IFA) की गुलाबी एवं नीली गोलियों की मांग का आकलन हर तीन माह में अनिवार्य रूप से करने और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
चिकित्सा विभाग को सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्र स्तर तक IFA दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीसीटीएस पोर्टल और शाला दर्पण पर समयबद्ध व शुद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में “शक्ति दिवस” के प्रभावी आयोजन, ब्लॉक स्तर पर लक्ष्य निर्धारण, गूगल फॉर्म के माध्यम से रिपोर्टिंग तथा प्रत्येक ब्लॉक पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। IFA डेटा, PCTS रिपोर्टिंग और शाला दर्पण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ मोल श्री राठौड़ ने सभी अधिकारियों कों बताया कि बच्चों में अनेमिया समाप्त करने के लिए बचपन से ही माता पिता को कोशिश करनी होगी । छह माह से ही घर में बना खाना खिलाना चालू करे । बाज़ार से बना डब्बा पैक खाना नहीं खिलावे जिससे बचपन से ही बच्चे में खून की कमी ना रहे एवं बच्चे के दिमाग़ एवं शरीर का विकास हो सके ।  जो बच्चे एनीमिया से ग्रसित है उनको सिरप या गोली खिलाना सुनिश्चित करे ।
संभागीय समन्वयक श्री डूंगर सिंह धवला ने कहा कि एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान एक बहु-विभागीय प्रयास है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जमीनी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो, तो जिले में एनीमिया की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करते हुए रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि एनीमिया मुक्त अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर गंभीरता से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि IFA दवाओं की उपलब्धता, समयबद्ध वितरण और सही रिपोर्टिंग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। 
अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से ही जिले को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • 27 अप्रैल को “गाय माता सम्मान दिवस” के अवसर पर झाड़ोल मुख्यालय पर सुबह 11:00 बजे एकत्रित होकर गाय को राष्ट्र माता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम महोदय को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। इसके लिए गो-प्रचारक टीम द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान में नारायण लाल लोलावत, मनीष पुरोहित, राधा कृष्ण देखावत, अनिल भट्ट सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। सभी गोपालक और किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
    1
    27 अप्रैल को “गाय माता सम्मान दिवस” के अवसर पर झाड़ोल मुख्यालय पर सुबह 11:00 बजे एकत्रित होकर गाय को राष्ट्र माता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम महोदय को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। इसके लिए गो-प्रचारक टीम द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।
इस अभियान में नारायण लाल लोलावत, मनीष पुरोहित, राधा कृष्ण देखावत, अनिल भट्ट सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। सभी गोपालक और किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by लाबु सिंह
    2
    Post by लाबु सिंह
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • फालना के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुडाला में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) और विद्यालय विकास मैनेजमेंट कमेटी (SDMC) का पुनर्गठन किया गया। इसमें श्री श्रीपाल सिंह को SMC का अध्यक्ष और श्रीमती भावना को उपाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव नए सत्र 2026-27 के लिए हुआ है। समितियों के सदस्यों के नवीनीकरण और पुनर्गठन के लिए एक आम सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
    1
    फालना के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुडाला में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) और विद्यालय विकास मैनेजमेंट कमेटी (SDMC) का पुनर्गठन किया गया। इसमें श्री श्रीपाल सिंह को SMC का अध्यक्ष और श्रीमती भावना को उपाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव नए सत्र 2026-27 के लिए हुआ है।
समितियों के सदस्यों के नवीनीकरण और पुनर्गठन के लिए एक आम सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जालौर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने जालौर रेलवे स्टेशन का नव निर्माण के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने पार्किंग व्यवस्था प्रतीक्षालय कक्ष बैठने की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे साथ रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि शीघ्र ही जालौर से दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होगी
    4
    जालौर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने जालौर रेलवे स्टेशन का नव निर्माण के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने पार्किंग व्यवस्था प्रतीक्षालय कक्ष बैठने की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे साथ रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि शीघ्र ही जालौर से दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होगी
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
    1
    डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए।
    1
    डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड द्वारा माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष महोदया श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 53 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अपना योगदान दिया। आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस भावुक क्षण ने सभी उपस्थित जनों को मानवता और सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया कि भाजपा सदैव सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रक्षा भंडारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। रक्तदाताओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदान शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ भाजपाई बाबूभाई पटेल, एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह , मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग, संजय बंजारा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार , अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन, अमरसिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, मुकेश कहार, सागर राणा सुरेंद्र , तरुण पंचाल मंडल कार्यकर्ता एवं कही जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
    3
    आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबूरोड द्वारा माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष महोदया श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 53 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
शिविर में सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अपना योगदान दिया। 
आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। 
इस भावुक क्षण ने सभी उपस्थित जनों को मानवता और सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया कि भाजपा सदैव सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. रक्षा भंडारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। रक्तदाताओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रक्तदान शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ भाजपाई बाबूभाई पटेल, एस सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह , मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी, देवेंद्र निगम, मंत्री अनुज गर्ग, संजय बंजारा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र कुमार , अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन, अमरसिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, मुकेश कहार, सागर राणा सुरेंद्र , तरुण पंचाल मंडल कार्यकर्ता एवं कही जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.