logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*वेव सिनेमा हॉल में हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों का किया जाएगा सम्मान* *वेव सिनेमा हॉल में हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों का किया जाएगा सम्मान* __________________________ *लखनऊ।* ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में बुद्धवार 16 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित वेब सिनेमा में दो सौ से अधिक सनातनी महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश, की दोबारा स्पेशल स्क्रीनिंग, दोपहर 03:00 बजे उद्घाटन सत्र के उपरांत करवायी जाएगी। इस अवसर पर फिल्म के कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। इससे पहले दो सौ महिलाओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग मंगलवार 8 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में की गई थी। उस अपार सफल आयोजन में माननीय सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। सपना गोयल के अनुसार हनुमान अंश फिल्म ने न केवल सनातनी आध्यात्मक शक्ति को वैश्विक स्तर पर जागृत किया है बल्कि भारतीय सिनेमा जगत को भी एक निर्णायक दिशा प्रदान की है। उनके अनुसार भगवान राम के भक्त हनुमान, भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। श्रीराम के प्रति उनका समर्पण हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक शक्ति केवल सामर्थ्य में नहीं, बल्कि उस सामर्थ्य का उपयोग लोककल्याण और धर्म के लिए करने में है। सपना गोयल ने बताया कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत नैमिषारण्य, उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर, कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर ही नहीं भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में अयोध्या जी तीर्थ के रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में मासिक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आगामी शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही सपना गोयल की अगुआई में निरंतर सेवा परमो धर्मः एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है।

3 hrs ago
user_Ankit kumar
Ankit kumar
Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
2a040b01-816e-4f6a-af78-de0961d15907

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवराहट में बंद मकान में जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार, 50,720 रुपए नगद, 52 ताश के पत्ते और तीन बाइक बरामद थाना देवराहट पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,720 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 सितंबर को मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार निवासी जारी, राजेन्द्र निवासी कलुआताला, अनूप कुमार निवासी बम्हरौली और मो. जमीर निवासी अमरौधा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना देवराहट में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    देवराहट में बंद मकान में जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार, 50,720 रुपए नगद, 52 ताश के पत्ते और तीन बाइक बरामद
थाना देवराहट पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,720 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 सितंबर को मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार निवासी जारी, राजेन्द्र निवासी कलुआताला, अनूप कुमार निवासी बम्हरौली और मो. जमीर निवासी अमरौधा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना देवराहट में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के बनींपारा महराज के एयतिहासिक टीले पर खनन माफ़ीयों का कब्ज़ा कानपुर देहात के बनींपारा जो कि एक ऐतिहासिक जगह है वहां पर स्तिथि एक ऐतिहासिक टीला था खनन माफिया के द्वारा उसका दोहन किया गया अब तो सिर्फ निशान ही बाकी है कुछ समय बाद यह बिलकुल समाप्त हो जायगा आने वाली पीढ़ी को नहीं पता चलेगा कि यहाँ किसी समय राजाओं का साम्राज्य रहा होगा
    1
    कानपुर देहात के बनींपारा महराज के एयतिहासिक टीले पर खनन माफ़ीयों का कब्ज़ा 
कानपुर देहात के बनींपारा जो कि एक ऐतिहासिक जगह है वहां पर स्तिथि एक ऐतिहासिक टीला था खनन माफिया के द्वारा उसका दोहन किया गया अब तो सिर्फ निशान ही बाकी है कुछ समय बाद यह बिलकुल समाप्त हो जायगा आने वाली पीढ़ी को नहीं पता चलेगा कि यहाँ किसी समय राजाओं का साम्राज्य रहा होगा
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • युवाओं की सकारात्मक सोच से होगा देश का विकास : यशवीर सिंह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर पंचायत मूसानगर के दशरथ धाम में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा व्यवसायियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जब तक युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सचेत रहना चाहिए। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने से ही समाज का जीवन सुखमय बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाल सिंह ने की। संघ के अमरोधा जिला संघचालक अमित मल्होत्रा और जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संचालन वीरेश तिवारी ने किया। इस दौरान नीरज पांडे, विनोद निषाद, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश सोनकर व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
    1
    युवाओं की सकारात्मक सोच से होगा देश का विकास : यशवीर सिंह

: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर पंचायत मूसानगर के दशरथ धाम में युवा व्यवसायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा व्यवसायियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर सिंह ने कहा कि देश और समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जब तक युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सचेत रहना चाहिए। जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने से ही समाज का जीवन सुखमय बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय पाल सिंह ने की। संघ के अमरोधा जिला संघचालक अमित मल्होत्रा और जिला बौद्धिक प्रमुख वीरेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संचालन वीरेश तिवारी ने किया। इस दौरान नीरज पांडे, विनोद निषाद, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश सोनकर व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    1
    *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात
    4
    किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

खबर कानपुर देहात
    user_Deeksha saxena
    Deeksha saxena
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    3
    कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया।

समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    2
    सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की।
ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई।
इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस मृतक की पहचान में में जुटी पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।
    2
    डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस मृतक  की पहचान में में जुटी
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात  डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.