logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Sarita singh
Sarita singh
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर

ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक में मुख्य मार्ग पर ऑटो ई रिक्सा संचालको की मनमानी से राहगीर परेशान झींझक कस्बे के मुख्यमार्ग आटो इरिक्सा संचालक जबरिया विठाते उतारते है जिससे राहगीरो को समस्या होती है ।
    1
    झींझक में मुख्य मार्ग पर ऑटो ई रिक्सा संचालको की मनमानी से राहगीर परेशान 
झींझक कस्बे के मुख्यमार्ग आटो इरिक्सा संचालक जबरिया विठाते उतारते है जिससे राहगीरो को समस्या होती है ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है। 🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।
    2
    🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।
🚨 संदलपुर में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत, चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राजीव पुत्र शिव स्वरूप के घर से अज्ञात चोर बकरी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।
    user_Deeksha saxena
    Deeksha saxena
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया। झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है । पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    1
    झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद
झींझक मंडी समिति के पास चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को झींझक नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया।
झींझक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार को नहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर मंडी समिति की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मंडी समिति के पास पहुंचकर सतर्कता के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस की चेकिंग देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू निवासी बुद्धनगर, कस्बा झींझक बताया है ।
पुलिस के मुताबिक तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मौजूद बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा में दो दिन से लापता किशोरी बरामद, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी सोमवार रात सिकंदरा की काशीराम कॉलोनी में एक मुस्लिम परिवार के घर मिली। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के साथ मिले राजा खान नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि राजा खान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिव शक्ति अखाड़ा के विभाग संयोजक शिवम बाजपेई ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे उसके सिकंदरा में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रशांत अवस्थी, रोहित दिवाकर, शिवम बाजपेई, पराग बाजपेई, कुलदीप सिंह, लालू सिंह, विक्कू चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। किशोरी की पहचान सुरक्षित रखी गई है।
    1
    सिकंदरा में दो दिन से लापता किशोरी बरामद, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी सोमवार रात सिकंदरा की काशीराम कॉलोनी में एक मुस्लिम परिवार के घर मिली। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के साथ मिले राजा खान नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
आरोप है कि राजा खान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिव शक्ति अखाड़ा के विभाग संयोजक शिवम बाजपेई ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे उसके सिकंदरा में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रशांत अवस्थी, रोहित दिवाकर, शिवम बाजपेई, पराग बाजपेई, कुलदीप सिंह, लालू सिंह, विक्कू चौबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। किशोरी की पहचान सुरक्षित रखी गई है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    3
    कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया।

समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने सात प्रान्तों के जायंट्स पदाधिकारियों की सेवाओं को सराहते हुए जन जागरण हेतु आवाहन किया* इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव , फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया। सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर समीचीन प्रकाश डाला मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया। समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न, खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी । समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का परिचय देते हुए उन्हें 34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा। डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव श्रीमती क्षमा दीक्षित श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया
    4
    *प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद  ने सात प्रान्तों के जायंट्स पदाधिकारियों की सेवाओं को सराहते हुए जन जागरण हेतु आवाहन किया*
इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव  के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव ,  फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया 
आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया।
सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर  समीचीन प्रकाश डाला
मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया।
समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया
मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद  ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए  परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न,  खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए
अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी  विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं 
कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी ।
समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का परिचय देते हुए उन्हें  34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा।
डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं 
फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया।
आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया
समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव  श्रीमती क्षमा दीक्षित श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया
    user_Vipin Mittal
    Vipin Mittal
    Business Centre औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके के गढ़िया गांव में सोमवार को कुश्ती का रोमांच चरम पर दिखाई दिया। सजे अखाड़े में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच आजमाए तो दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा। एक के बाद एक हुए रोमांचक मुकाबलों ने लोगों को देर रात तक अखाड़े से बांधे रखा। एक दिवसीय दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की इस पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने की सराहना की। अखाड़े में पहली कुश्ती शिव मूसानगर और नसीम रूरा के बीच हुई, जिसमें नसीम रूरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में मानसिंह रसूलाबाद और बौरा अनवा आमने-सामने हुए। जोरदार मुकाबले के बाद बौरा अनवा ने बाजी अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में सुल्तान कानपुर और अंकुल फिरोजाबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने कई दांव-पेंच आजमाए, लेकिन अंत में अंकुल फिरोजाबाद ने सुल्तान कानपुर को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। इसके बाद सुरेंद्र उन्नाव और शिवकरन कन्नौज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुरेंद्र उन्नाव विजयी रहे। वहीं किशनपाल सिंह सिहुरा और अजय अकबरपुर के बीच हुए मुकाबले में किशनपाल सिंह सिहुरा ने शानदार दांव लगाते हुए अजय अकबरपुर को हरा दिया। दंगल में पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। अखाड़े में जैसे ही कोई पहलवान प्रतिद्वंद्वी पर दांव लगाता, पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठता। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कुश्ती को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम सोमवार देर रात तक चलता रहा और बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेते रहे। दंगल में राम सिंह पहलवान और रणजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह तोमर, प्रदीप सिंह, नीशू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम आयोजक एवं ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पाल ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि गढ़िया गांव में दंगल का आयोजन सैकड़ों वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। गांव की इस ऐतिहासिक और पारंपरिक कुश्ती की विरासत को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने तथा आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की कुश्ती परंपरा, खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है।
    1
    गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां
गढ़िया में सजा कुश्ती का शानदार अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच पर देर रात तक गूंजती रहीं तालियां
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके के गढ़िया गांव में सोमवार को कुश्ती का रोमांच चरम पर दिखाई दिया। सजे अखाड़े में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच आजमाए तो दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा। एक के बाद एक हुए रोमांचक मुकाबलों ने लोगों को देर रात तक अखाड़े से बांधे रखा।
एक दिवसीय दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की इस पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने की सराहना की।
अखाड़े में पहली कुश्ती शिव मूसानगर और नसीम रूरा के बीच हुई, जिसमें नसीम रूरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में मानसिंह रसूलाबाद और बौरा अनवा आमने-सामने हुए। जोरदार मुकाबले के बाद बौरा अनवा ने बाजी अपने नाम की।
तीसरे मुकाबले में सुल्तान कानपुर और अंकुल फिरोजाबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने कई दांव-पेंच आजमाए, लेकिन अंत में अंकुल फिरोजाबाद ने सुल्तान कानपुर को शिकस्त देकर जीत दर्ज की।
इसके बाद सुरेंद्र उन्नाव और शिवकरन कन्नौज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुरेंद्र उन्नाव विजयी रहे। वहीं किशनपाल सिंह सिहुरा और अजय अकबरपुर के बीच हुए मुकाबले में किशनपाल सिंह सिहुरा ने शानदार दांव लगाते हुए अजय अकबरपुर को हरा दिया।
दंगल में पहलवानों के हर दांव पर दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। अखाड़े में जैसे ही कोई पहलवान प्रतिद्वंद्वी पर दांव लगाता, पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठता। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कुश्ती को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम सोमवार देर रात तक चलता रहा और बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेते रहे।
दंगल में राम सिंह पहलवान और रणजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह तोमर, प्रदीप सिंह, नीशू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम आयोजक एवं ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पाल ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि गढ़िया गांव में दंगल का आयोजन सैकड़ों वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। गांव की इस ऐतिहासिक और पारंपरिक कुश्ती की विरासत को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने तथा आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की कुश्ती परंपरा, खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया *कई दर्जन जिन्दा कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार* *इटावा,यूपी।* लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी के रूप में हुई है वहीं पुलिस के मुताबिक उसका एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है.....
    1
    लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया
*कई दर्जन जिन्दा कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*इटावा,यूपी।* लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी के रूप में हुई है वहीं पुलिस के मुताबिक उसका एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है.....
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया में विवाहिता रचना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना औरैया में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 13 सितंबर की रात विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
    1
    औरैया में विवाहिता रचना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना औरैया में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 13 सितंबर की रात विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.