Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवन सिंह देखिये कैसे मदद कर रहे हैं एक गरीब फेसबुक चैनल को लाइक करें उसको Pawan Singh Garib ko madad karte hain dekhiae bhai log aap log Dhyan se kripya aap log bhi madad Karen mere channel ko
Suraj Sahni
पवन सिंह देखिये कैसे मदद कर रहे हैं एक गरीब फेसबुक चैनल को लाइक करें उसको Pawan Singh Garib ko madad karte hain dekhiae bhai log aap log Dhyan se kripya aap log bhi madad Karen mere channel ko
More news from बिहार and nearby areas
- Pawan Singh Garib ko madad karte hain dekhiae bhai log aap log Dhyan se kripya aap log bhi madad Karen mere channel ko1
- मंगलवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में चैती छठ,रामनवमी ,ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में की गई।इस बैठक में थानाध्यक्ष उपस्थित जनप्रतिनिधियों से नमाज अदा करने की ईदगाह व मस्जिद में करने की जानकारी ली।ताकि सुरक्षा का व्यवस्था विधवत किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि शांतिप्रिय ढंग से आपसी भाईचारे ईद पर्व को मनावे थाना चैती छठ व रामनवमी के अवसर पर डीजे पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा।उपस्थित जनप्रतिनिधियों से चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर थानाध्यक्ष में विस्तृत जानकारी ली।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गांधी के क्रम भूमि है।बाल्मीकि की तपों भूमि ,सूफी संतों की यह पश्चिम चंपारण की धरती भाईचारे की एक मिशाल है।ईद व चैती छठ तथा रामनवमी सभी लोग मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनावे ।इस मौके पर मुखिया पति किशुनदेव पड़ीत,पूर्व मुखिया सुनील तिवारी,ताराचंद यादव सरपंच संघ अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार,संजय पटेल,मुस्ताक अंसारी, धेनुष राय,देव शर्मा,साहेब यादव,अब्दुल सतार,मीर नौशाद, वचन महतो समिति सदस्य आलोक कुमार आदि लोग शामिल रहे।4
- सुगौली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 22 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा है।1
- बेतिया कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना, भुगतान अनियमितताओं के खिलाफ बुलंद हुई आवाज़ #Tags #बेतिया_धरना #आशा_कार्यकर्ता_प्रदर्शन #भुगतान_नहीं_तो_काम_नहीं #ASHAWorkers #BetiaNews #BiharNews #HealthWorkersProtest #AshaUnion #बिहार_समाचार #धरना_प्रदर्शन #BreakingNews #LocalNews #WestChamparan #AshaStrike #SocialIssues1
- दिनांक 16 मार्च 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय युवक झोटिल कुमार को पंचायत के नाम पर घर से बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि युवक को राम लखन चौक, डमरापुर में पंचायत के लिए बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।मृतक की मां माया देवी के फर्द बयान के आधार पर मानपुर थाना में कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र यादव, सरपंच बीरबहादुर पासवान सहित कुल 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरजबल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- बेतिया कलेक्ट्रेट पर बिहार राज्य आशा संघ का धरना प्रदर्शन भुगतान में अनियमितताओं के खिलाफ उठी आवाज़ बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को बिहार राज्य आशा संघ, पश्चिम चंपारण के कार्यकर्ताओं ने बेतिया कलेक्ट्रेट पर अपने अधिकारों की रक्षा और बकाया भुगतान की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लंबित भुगतान और उसमें हो रही अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगस्त 2025 से अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितता और विसंगतियां देखने को मिल रही हैं। वर्ष 2024 से अब तक प्रशिक्षण अवधि का भुगतान भी नहीं किया गया है और भुगतान के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी प्रकार के बकाया भुगतान को अविलंब जारी किया जाए। साथ ही महंगाई को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की भी मांग उठाई गई, ताकि वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संघ (एटक) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी स्तर पर मनमाने ढंग से भुगतान में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले अश्विनी पोर्टल के माध्यम से भुगतान होने पर ऐसी समस्याएं नहीं थीं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था लागू होने के बाद आशा कार्यकर्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से आशा कार्यकर्ताओं के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवार के बीमार सदस्यों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि पीएचसी के अधिकारी अपना भुगतान समय पर ले लेते हैं, जबकि आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबित रखा जाता है। ओम प्रकाश क्रांति ने चेतावनी दी कि यदि मार्च माह तक सभी बकाया का भुगतान नहीं किया गया, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” के तहत कार्य बहिष्कार किया जाएगा। धरना को किसान नेता राधामोहन यादव, भाकपा नेता बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। आशा नेत्री साधना, रंजना, उर्मिला, रेणु, बेनू, संजना, मुन्ना, सरोज, साधना एवं परशुराम ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। धरना की अध्यक्षता पुष्पा देवी ने की, जबकि संचालन एटक नेता देवेंद्र पांडेय ने किया।1
- हेडलाइन (SAB TV स्टाइल): एंकर इन्ट्रो: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल के बड़ा बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वीओ (Voice Over): मामला कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां प्रधान लिपिक रवि कुमार चतुर्वेदी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। आरोपी ने एक रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी भरत ठाकुर से जीपीएफ और बकाया भुगतान के बदले कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। जैसे ही पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए, टीम ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। बाइट (डीएसपी): निगरानी डीएसपी विप्लव कुमार के मुताबिक, पुख्ता शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है। आउट्रो: इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप है और भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के बीच खौफ का माहौल बन गया है।1
- मंगलवार के दिन मझौलिया पुलिस ने भू विवाद में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज ।कर दो मारपीट के अभियुक्त को दो से तीन घंटा के अंदर किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 298/.26 के तहत भू विवाद में मारपीट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रेयाज अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी साकिन पिपरा दुबे व अफरोज आलम पिता शेख फैजुल होड़ा साकिन सेमरा घाट वार्ड नं.04 को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।4