Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 22 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा है।
Shambhu sharan
सुगौली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 22 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा है।
More news from बिहार and nearby areas
- शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को मझौलिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार तथा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से ईदगाह और मस्जिदों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां के लोगों को सदैव भाईचारे और शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना चाहिए। बैठक में मुखिया पति किशुनदेव पंडित, पूर्व मुखिया सुनील तिवारी, ताराचंद यादव, डॉ. अशोक कुमार, संजय पटेल, सरपंच मो. मुस्ताक, धेनुष राय, देव शर्मा, साहेब यादव, अब्दुल सतार शाह, मीर नौशाद, वचन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।1
- रामनवमी, चैती छठ और ईद को लेकर मझौलिया थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे पर जोर मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को साम करीब पांच बजे रामनवमी, चैती छठ और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से ईद के दौरान नमाज अदा करने के स्थान—ईदगाह व मस्जिद—की जानकारी ली, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही चैती छठ और रामनवमी के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चंपारण गांधी, वाल्मीकि और सूफी संतों की धरती है, जहां सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं, यही इस क्षेत्र की पहचान है। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।1
- Post by Talk On Chair1
- मोतिहारी :-- अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को पुलिस ने किया ढेर एक एसटीएफ के जवान को भी लगी गोली अपराधी कुंदन ठाकुर ने पिछले दिनों चकिया थाना के पुलिस को दी थी धमकी घायल जवान श्री राम यादव के रूप में हुई पहचान1
- Bettiah गैस से भरी ट्रक ने लोगों को रौदा मौके पे एक युवक की मौत एक की युवक की स्थिति नाज़ुक !! सरकारी अस्पताल में भर्ती1
- दूधनाथ शाह पिछले 3 दिनों से अपने घर से लापता हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं दूधनाथ शाह दिखें तो तुरंत सूचना दें।1
- बिहार के नितेश कुमार का राष्ट्रीय विज्ञान रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ में चयन पश्चिम चंपारण के लाल ने किया कमाल पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित डुमरिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र नितेश कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले विज्ञान रियलिटी शो “विज्ञान घर” में उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बिहार से चयनित होने वाले वे अकेले प्रतिभागी हैं। नितेश कुमार, लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे काहा की अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। यह कार्यक्रम बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें विज्ञान में रुचि रखने वाले और नवाचार करने वाले युवाओं को मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देशभर से चुने गए 20 प्रतिभागी दस दिनों तक शून्य बजट में नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग और शोध करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे लोग देशभर के युवाओं के नवाचार देख सकेंगे। नितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।1
- मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला। आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया। यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।1
- *।* (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण) मोतिहारी 17 मार्च 2026 मोतिहारी:-पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मोतिहारी एवं ढाका द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल और कार्यपालक अभियंता श्री आनंद कुमार चंदन ने महिला पंप ऑपरेटर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान सहायक अभियंता बजरंग बली साह, अमरेश कुमार एवं अंकित कुमार और जिला समन्वयक सुहृति कुमारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता और ग्रामीण जल योजनाओं में उनकी भूमिका के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से जल योजनाओं का बेहतर संचालन होगा और इससे गांवों में स्वच्छ जल उपलब्धता बढ़ेगी। इस पहल से महिलाओं को सशक्त कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।1