मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला। आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया। यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।

- बेतिया कलेक्ट्रेट पर बिहार राज्य आशा संघ का धरना प्रदर्शन भुगतान में अनियमितताओं के खिलाफ उठी आवाज़ बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को बिहार राज्य आशा संघ, पश्चिम चंपारण के कार्यकर्ताओं ने बेतिया कलेक्ट्रेट पर अपने अधिकारों की रक्षा और बकाया भुगतान की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लंबित भुगतान और उसमें हो रही अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगस्त 2025 से अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितता और विसंगतियां देखने को मिल रही हैं। वर्ष 2024 से अब तक प्रशिक्षण अवधि का भुगतान भी नहीं किया गया है और भुगतान के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी प्रकार के बकाया भुगतान को अविलंब जारी किया जाए। साथ ही महंगाई को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की भी मांग उठाई गई, ताकि वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संघ (एटक) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी स्तर पर मनमाने ढंग से भुगतान में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले अश्विनी पोर्टल के माध्यम से भुगतान होने पर ऐसी समस्याएं नहीं थीं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था लागू होने के बाद आशा कार्यकर्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से आशा कार्यकर्ताओं के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवार के बीमार सदस्यों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि पीएचसी के अधिकारी अपना भुगतान समय पर ले लेते हैं, जबकि आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबित रखा जाता है। ओम प्रकाश क्रांति ने चेतावनी दी कि यदि मार्च माह तक सभी बकाया का भुगतान नहीं किया गया, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” के तहत कार्य बहिष्कार किया जाएगा। धरना को किसान नेता राधामोहन यादव, भाकपा नेता बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। आशा नेत्री साधना, रंजना, उर्मिला, रेणु, बेनू, संजना, मुन्ना, सरोज, साधना एवं परशुराम ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। धरना की अध्यक्षता पुष्पा देवी ने की, जबकि संचालन एटक नेता देवेंद्र पांडेय ने किया।1
- रामनवमी, चैती छठ और ईद को लेकर मझौलिया थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे पर जोर मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को साम करीब पांच बजे रामनवमी, चैती छठ और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से ईद के दौरान नमाज अदा करने के स्थान—ईदगाह व मस्जिद—की जानकारी ली, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही चैती छठ और रामनवमी के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चंपारण गांधी, वाल्मीकि और सूफी संतों की धरती है, जहां सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं, यही इस क्षेत्र की पहचान है। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।1
- Bettiah गैस से भरी ट्रक ने लोगों को रौदा मौके पे एक युवक की मौत एक की युवक की स्थिति नाज़ुक !! सरकारी अस्पताल में भर्ती1
- मंगलवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में चैती छठ,रामनवमी ,ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में की गई।इस बैठक में थानाध्यक्ष उपस्थित जनप्रतिनिधियों से नमाज अदा करने की ईदगाह व मस्जिद में करने की जानकारी ली।ताकि सुरक्षा का व्यवस्था विधवत किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि शांतिप्रिय ढंग से आपसी भाईचारे ईद पर्व को मनावे थाना चैती छठ व रामनवमी के अवसर पर डीजे पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा।उपस्थित जनप्रतिनिधियों से चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर थानाध्यक्ष में विस्तृत जानकारी ली।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गांधी के क्रम भूमि है।बाल्मीकि की तपों भूमि ,सूफी संतों की यह पश्चिम चंपारण की धरती भाईचारे की एक मिशाल है।ईद व चैती छठ तथा रामनवमी सभी लोग मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनावे ।इस मौके पर मुखिया पति किशुनदेव पड़ीत,पूर्व मुखिया सुनील तिवारी,ताराचंद यादव सरपंच संघ अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार,संजय पटेल,मुस्ताक अंसारी, धेनुष राय,देव शर्मा,साहेब यादव,अब्दुल सतार,मीर नौशाद, वचन महतो समिति सदस्य आलोक कुमार आदि लोग शामिल रहे।4
- नौतन प्रखंड के गहरी पंचायत में विश्व कल्याण हेतु भव्य शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने हवन में आहुति देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी देखने को मिली। यह महायज्ञ क्षेत्र में आस्था और एकता का प्रतीक बन गया।1
- आज 17 मार्च, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे, बिहार राज्य आशा संघ पं चंपारण के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सामने धरना देकर अपने बकाया भुगतान और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से भुगतान नहीं मिला है, और राज्य द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितताएँ हैं। धरना में मुख्य रूप से मांग की गई कि पीएचसी के एकाउंटेंट की मनमानी पर रोक लगाई जाए और सभी बकाया भुगतान तुरंत किया जाए। साथ ही, राज्य और केंद्र से मिलने वाली राशि को महंगाई के इस दौर में बढ़ाकर दुगुना किया जाए। बिहार राज्य आशा संघ एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी के मनमाने नियमों की वजह से आशा कार्यकर्ता भुखमरी और आर्थिक तंगी के कगार पर हैं। उन्होंने चेताया कि यदि मार्च तक सभी बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” की नीति के तहत आशा कार्यकर्ता काम का बहिष्कार करेंगे। धरना को पुष्पा देवी ने अध्यक्षता दी और संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया। धरने में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने हक की रक्षा की अपील की।1
- Pawan Singh Garib ko madad karte hain dekhiae bhai log aap log Dhyan se kripya aap log bhi madad Karen mere channel ko1
- शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को मझौलिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार तथा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से ईदगाह और मस्जिदों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां के लोगों को सदैव भाईचारे और शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना चाहिए। बैठक में मुखिया पति किशुनदेव पंडित, पूर्व मुखिया सुनील तिवारी, ताराचंद यादव, डॉ. अशोक कुमार, संजय पटेल, सरपंच मो. मुस्ताक, धेनुष राय, देव शर्मा, साहेब यादव, अब्दुल सतार शाह, मीर नौशाद, वचन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।1