logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आशा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार धरना, बकाया भुगतान की मांग। आज 17 मार्च, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे, बिहार राज्य आशा संघ पं चंपारण के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सामने धरना देकर अपने बकाया भुगतान और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से भुगतान नहीं मिला है, और राज्य द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितताएँ हैं। धरना में मुख्य रूप से मांग की गई कि पीएचसी के एकाउंटेंट की मनमानी पर रोक लगाई जाए और सभी बकाया भुगतान तुरंत किया जाए। साथ ही, राज्य और केंद्र से मिलने वाली राशि को महंगाई के इस दौर में बढ़ाकर दुगुना किया जाए। बिहार राज्य आशा संघ एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी के मनमाने नियमों की वजह से आशा कार्यकर्ता भुखमरी और आर्थिक तंगी के कगार पर हैं। उन्होंने चेताया कि यदि मार्च तक सभी बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” की नीति के तहत आशा कार्यकर्ता काम का बहिष्कार करेंगे। धरना को पुष्पा देवी ने अध्यक्षता दी और संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया। धरने में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने हक की रक्षा की अपील की।

7 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
7 hrs ago

आशा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार धरना, बकाया भुगतान की मांग। आज 17 मार्च, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे, बिहार राज्य आशा संघ पं चंपारण के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सामने धरना देकर अपने बकाया भुगतान और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से भुगतान नहीं मिला है, और राज्य द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितताएँ हैं। धरना में मुख्य रूप से मांग की गई कि पीएचसी के एकाउंटेंट की मनमानी पर रोक लगाई जाए और सभी बकाया भुगतान तुरंत किया जाए। साथ ही, राज्य और केंद्र से मिलने वाली राशि को महंगाई के इस दौर में बढ़ाकर दुगुना किया जाए। बिहार राज्य आशा संघ एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी के मनमाने नियमों की वजह से आशा कार्यकर्ता भुखमरी और आर्थिक तंगी के कगार पर हैं। उन्होंने चेताया कि यदि मार्च तक सभी बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” की नीति के तहत आशा कार्यकर्ता काम का बहिष्कार करेंगे। धरना को पुष्पा देवी ने अध्यक्षता दी और संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया। धरने में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने हक की रक्षा की अपील की।

More news from बिहार and nearby areas
  • शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को मझौलिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार तथा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से ईदगाह और मस्जिदों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां के लोगों को सदैव भाईचारे और शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना चाहिए। बैठक में मुखिया पति किशुनदेव पंडित, पूर्व मुखिया सुनील तिवारी, ताराचंद यादव, डॉ. अशोक कुमार, संजय पटेल, सरपंच मो. मुस्ताक, धेनुष राय, देव शर्मा, साहेब यादव, अब्दुल सतार शाह, मीर नौशाद, वचन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
    1
    शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय
मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। मंगलवार को मझौलिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार तथा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से ईदगाह और मस्जिदों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही।
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां के लोगों को सदैव भाईचारे और शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना चाहिए।
बैठक में मुखिया पति किशुनदेव पंडित, पूर्व मुखिया सुनील तिवारी, ताराचंद यादव, डॉ. अशोक कुमार, संजय पटेल, सरपंच मो. मुस्ताक, धेनुष राय, देव शर्मा, साहेब यादव, अब्दुल सतार शाह, मीर नौशाद, वचन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार के नितेश कुमार का राष्ट्रीय विज्ञान रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ में चयन पश्चिम चंपारण के लाल ने किया कमाल पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित डुमरिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र नितेश कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले विज्ञान रियलिटी शो “विज्ञान घर” में उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बिहार से चयनित होने वाले वे अकेले प्रतिभागी हैं। नितेश कुमार, लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे काहा की अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। यह कार्यक्रम बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें विज्ञान में रुचि रखने वाले और नवाचार करने वाले युवाओं को मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देशभर से चुने गए 20 प्रतिभागी दस दिनों तक शून्य बजट में नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग और शोध करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे लोग देशभर के युवाओं के नवाचार देख सकेंगे। नितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।
    1
    बिहार के नितेश कुमार का राष्ट्रीय विज्ञान रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ में चयन पश्चिम चंपारण के लाल ने किया कमाल 
पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित डुमरिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र नितेश कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले विज्ञान रियलिटी शो “विज्ञान घर” में उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बिहार से चयनित होने वाले वे अकेले प्रतिभागी हैं। नितेश कुमार, लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे काहा की अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। यह कार्यक्रम बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें विज्ञान में रुचि रखने वाले और नवाचार करने वाले युवाओं को मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देशभर से चुने गए 20 प्रतिभागी दस दिनों तक शून्य बजट में नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग और शोध करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे लोग देशभर के युवाओं के नवाचार देख सकेंगे। नितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • Bihar Board 12th ke bad Kya Karen best career option #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #viral #shorts #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts
    1
    Bihar Board 12th ke bad Kya Karen best career option #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #viral #shorts #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    13 hrs ago
  • Bihar Board Matric Exam 2026: केवल Math-Science पढ़ना भारी पड़ेगा? 😱 450+ कैसे लाएं? #viral #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #viralvideochallenge
    1
    Bihar Board Matric Exam 2026: केवल Math-Science पढ़ना भारी पड़ेगा? 😱 450+ कैसे लाएं? #viral #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #viralvideochallenge
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    18 hrs ago
  • कुशीनगर के रामकोला में आंगनबाड़ी कार्यालय से फर्स पर गिरा पुष्टाहार को किया जा रहा है इकठ्ठा ,फर्स पर गिरा पुष्टाहार को बच्चों में किया जायेगा वितरण
    1
    कुशीनगर के रामकोला में आंगनबाड़ी कार्यालय से फर्स पर गिरा पुष्टाहार को किया जा रहा है इकठ्ठा ,फर्स पर गिरा पुष्टाहार को बच्चों में किया जायेगा वितरण
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़िया बसंतपुर स्थित एसटीएमडी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। एक हिंदू छात्रा द्वारा धार्मिक पहचान (हिजाब) पहनकर नृत्य (Dance) प्रस्तुत करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाना घोर निंदनीय है।​मनोरंजन के नाम पर किसी की आस्था और प्रतीकों का इस तरह अनुचित प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय जैसे संस्थान का कार्य बच्चों को संस्कार देना है, न कि आपसी भाईचारे और धार्मिक संवेदनशीलता को बिगाड़ना। ​हमारी स्पष्ट मांग ​जिला प्रशासन और BSA इस गंभीर मामले की तुरंत जाँच करें।​दोषी विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हो।​शिक्षा के मंदिर में ऐसी ओछी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    ​कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़िया बसंतपुर स्थित एसटीएमडी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। एक हिंदू छात्रा द्वारा धार्मिक पहचान (हिजाब) पहनकर नृत्य (Dance) प्रस्तुत करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाना घोर निंदनीय है।​मनोरंजन के नाम पर किसी की आस्था और प्रतीकों का इस तरह अनुचित प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय जैसे संस्थान का कार्य बच्चों को संस्कार देना है, न कि आपसी भाईचारे और धार्मिक संवेदनशीलता को बिगाड़ना।
​हमारी स्पष्ट मांग ​जिला प्रशासन और BSA इस गंभीर मामले की तुरंत जाँच करें।​दोषी विद्यालय प्रबंधन और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई हो।​शिक्षा के मंदिर में ऐसी ओछी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17मार्च मंगलवार दोपहर करीब 3:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल19अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,30.510लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17मार्च मंगलवार दोपहर करीब 3:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल19अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,30.510लीटर शराब, बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला। आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया। यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।
    1
    मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान
रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला।
आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया।
यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • Bihar Board Matric Exam 2026: केवल Math-Science पढ़ना भारी पड़ेगा? 😱 450+ कैसे लाएं? #viral #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #viralvideochallenge
    1
    Bihar Board Matric Exam 2026: केवल Math-Science पढ़ना भारी पड़ेगा? 😱 450+ कैसे लाएं? #viral #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #viralvideochallenge
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.