logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को मझौलिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार तथा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से ईदगाह और मस्जिदों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां के लोगों को सदैव भाईचारे और शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना चाहिए। बैठक में मुखिया पति किशुनदेव पंडित, पूर्व मुखिया सुनील तिवारी, ताराचंद यादव, डॉ. अशोक कुमार, संजय पटेल, सरपंच मो. मुस्ताक, धेनुष राय, देव शर्मा, साहेब यादव, अब्दुल सतार शाह, मीर नौशाद, वचन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

7 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
7 hrs ago

शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने का निर्णय मझौलिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में उमड़ी भीड़ बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को मझौलिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार तथा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से ईदगाह और मस्जिदों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है, इसलिए यहां के लोगों को सदैव भाईचारे और शांति का परिचय देते हुए पर्व मनाना चाहिए। बैठक में मुखिया पति किशुनदेव पंडित, पूर्व मुखिया सुनील तिवारी, ताराचंद यादव, डॉ. अशोक कुमार, संजय पटेल, सरपंच मो. मुस्ताक, धेनुष राय, देव शर्मा, साहेब यादव, अब्दुल सतार शाह, मीर नौशाद, वचन महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्वों के दौरान शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के नितेश कुमार का राष्ट्रीय विज्ञान रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ में चयन पश्चिम चंपारण के लाल ने किया कमाल पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित डुमरिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र नितेश कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले विज्ञान रियलिटी शो “विज्ञान घर” में उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बिहार से चयनित होने वाले वे अकेले प्रतिभागी हैं। नितेश कुमार, लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे काहा की अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। यह कार्यक्रम बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें विज्ञान में रुचि रखने वाले और नवाचार करने वाले युवाओं को मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देशभर से चुने गए 20 प्रतिभागी दस दिनों तक शून्य बजट में नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग और शोध करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे लोग देशभर के युवाओं के नवाचार देख सकेंगे। नितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।
    1
    बिहार के नितेश कुमार का राष्ट्रीय विज्ञान रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ में चयन पश्चिम चंपारण के लाल ने किया कमाल 
पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित डुमरिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र नितेश कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले विज्ञान रियलिटी शो “विज्ञान घर” में उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बिहार से चयनित होने वाले वे अकेले प्रतिभागी हैं। नितेश कुमार, लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे काहा की अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। यह कार्यक्रम बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें विज्ञान में रुचि रखने वाले और नवाचार करने वाले युवाओं को मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देशभर से चुने गए 20 प्रतिभागी दस दिनों तक शून्य बजट में नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग और शोध करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे लोग देशभर के युवाओं के नवाचार देख सकेंगे। नितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मंगलवार के दिन मझौलिया पुलिस ने भू विवाद में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज ।कर दो मारपीट के अभियुक्त को दो से तीन घंटा के अंदर किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 298/.26 के तहत भू विवाद में मारपीट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रेयाज अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी साकिन पिपरा दुबे व अफरोज आलम पिता शेख फैजुल होड़ा साकिन सेमरा घाट वार्ड नं.04 को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।
    4
    मंगलवार के दिन मझौलिया पुलिस ने भू विवाद में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज ।कर दो मारपीट के अभियुक्त को दो से तीन घंटा के अंदर किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 298/.26 के तहत भू विवाद में मारपीट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रेयाज अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी साकिन पिपरा दुबे व अफरोज आलम पिता शेख फैजुल होड़ा साकिन सेमरा घाट वार्ड नं.04 को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • बेतिया में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलकर बकुलहर मठ के 399 पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जमीन को बिहार सरकार की बताते हुए पर्चा दिया है, इसलिए जल्द कब्जा दिलाया जाए और विवाद को देखते हुए धारा 144 लागू की जाए। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में एसडीएम बेतिया व सीओ चनपटिया के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही राज देवड़ी स्थित टांगा पड़ाव का ठेका रद्द कर जमीन टांगा यूनियन के नाम से बंदोबस्त करने की मांग भी रखी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
    1
    बेतिया में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलकर बकुलहर मठ के 399 पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जमीन को बिहार सरकार की बताते हुए पर्चा दिया है, इसलिए जल्द कब्जा दिलाया जाए और विवाद को देखते हुए धारा 144 लागू की जाए। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में एसडीएम बेतिया व सीओ चनपटिया के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही राज देवड़ी स्थित टांगा पड़ाव का ठेका रद्द कर जमीन टांगा यूनियन के नाम से बंदोबस्त करने की मांग भी रखी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • सुगौली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 22 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा है।
    1
    सुगौली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 22 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा है।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही पर अचानक एक युवक ने हमला कर दिया। वर्दी में ड्यूटी के लिए निकली महिला सिपाही पर हुए इस हमले ने लोगों को झकझोर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे। जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही संध्या यादव अपने आवास से निकलकर पैदल ही ड्यूटी के लिए जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपने छोटे बच्चे को पति के हवाले किया और आगे बढ़ ही रही थीं कि तभी एक युवक अचानक पहुंचा और उन पर लात-घूसों से हमला कर दिया।
    1
    गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही पर अचानक एक युवक ने हमला कर दिया। वर्दी में ड्यूटी के लिए निकली महिला सिपाही पर हुए इस हमले ने लोगों को झकझोर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे।
जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही संध्या यादव अपने आवास से निकलकर पैदल ही ड्यूटी के लिए जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपने छोटे बच्चे को पति के हवाले किया और आगे बढ़ ही रही थीं कि तभी एक युवक अचानक पहुंचा और उन पर लात-घूसों से हमला कर दिया।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    7 hrs ago
  • आशा दीदीयो ने विभिन्न मांगों को लेकर किया बेतिया में धरना प्रदर्शन खुब लगे नारे
    1
    आशा दीदीयो ने विभिन्न मांगों को लेकर किया 
बेतिया में धरना प्रदर्शन खुब लगे नारे
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला। आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया। यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।
    1
    मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान
रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला।
आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया।
यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।
इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17मार्च मंगलवार दोपहर करीब 3:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल19अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,30.510लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17मार्च मंगलवार दोपहर करीब 3:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल19अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,30.510लीटर शराब, बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • live accident mitti lada track aniyantrit hokar dusari len me ja ghusa
    1
    live accident 
mitti lada track aniyantrit hokar dusari len me ja ghusa
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.