पर्चाधारियों को जमीन दिलाने और टांगा पड़ाव का ठेका रद्द करने की मांग, कलक्टर से मिला सीपीआई(एम) प्रतिनिधिमंडल। बेतिया में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलकर बकुलहर मठ के 399 पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जमीन को बिहार सरकार की बताते हुए पर्चा दिया है, इसलिए जल्द कब्जा दिलाया जाए और विवाद को देखते हुए धारा 144 लागू की जाए। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में एसडीएम बेतिया व सीओ चनपटिया के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही राज देवड़ी स्थित टांगा पड़ाव का ठेका रद्द कर जमीन टांगा यूनियन के नाम से बंदोबस्त करने की मांग भी रखी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
पर्चाधारियों को जमीन दिलाने और टांगा पड़ाव का ठेका रद्द करने की मांग, कलक्टर से मिला सीपीआई(एम) प्रतिनिधिमंडल। बेतिया में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलकर बकुलहर मठ के 399 पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जमीन को बिहार सरकार की बताते हुए पर्चा दिया है, इसलिए जल्द कब्जा दिलाया जाए और विवाद को देखते हुए धारा 144 लागू की जाए। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में एसडीएम बेतिया व सीओ चनपटिया के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही राज देवड़ी स्थित टांगा पड़ाव का ठेका रद्द कर जमीन टांगा यूनियन के नाम से बंदोबस्त करने की मांग भी रखी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
- आज 17 मार्च, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे, बिहार राज्य आशा संघ पं चंपारण के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सामने धरना देकर अपने बकाया भुगतान और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से भुगतान नहीं मिला है, और राज्य द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितताएँ हैं। धरना में मुख्य रूप से मांग की गई कि पीएचसी के एकाउंटेंट की मनमानी पर रोक लगाई जाए और सभी बकाया भुगतान तुरंत किया जाए। साथ ही, राज्य और केंद्र से मिलने वाली राशि को महंगाई के इस दौर में बढ़ाकर दुगुना किया जाए। बिहार राज्य आशा संघ एटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी के मनमाने नियमों की वजह से आशा कार्यकर्ता भुखमरी और आर्थिक तंगी के कगार पर हैं। उन्होंने चेताया कि यदि मार्च तक सभी बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” की नीति के तहत आशा कार्यकर्ता काम का बहिष्कार करेंगे। धरना को पुष्पा देवी ने अध्यक्षता दी और संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया। धरने में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने हक की रक्षा की अपील की।1
- बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल देख रहा था वीडियो में एक युवक को कहते हुए भी सुना गया कि “भाई, चलाना मत”, लेकिन युवक पवन ने ट्रिगर दबा दिया गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई1
- दिनांक 16 मार्च 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय युवक झोटिल कुमार को पंचायत के नाम पर घर से बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि युवक को राम लखन चौक, डमरापुर में पंचायत के लिए बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।मृतक की मां माया देवी के फर्द बयान के आधार पर मानपुर थाना में कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र यादव, सरपंच बीरबहादुर पासवान सहित कुल 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूरजबल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- Breaking- कुशीनगर - ग्राम प्रधान और सचिव के तानाशाही के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन - ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का फूंका पुतला - ग्राम प्रधान और सचिव मुर्दाबाद के लगाए नारे - प्रस्तावित भूमि पर अनुपूर्णाना भवन न बनने से ग्रामीण हैं नाराज - ग्राम प्रधान नवीन परती के भूमि पर दबंगई के बल पर करा रहे हैं अपूर्णना भवन का निर्माण - ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान की किया शिकायत - विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के पकड़ीहार गांव का मामला1
- नौतन प्रखंड के गहरी पंचायत में विश्व कल्याण हेतु भव्य शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने हवन में आहुति देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी देखने को मिली। यह महायज्ञ क्षेत्र में आस्था और एकता का प्रतीक बन गया।1
- बेतिया कलेक्ट्रेट पर बिहार राज्य आशा संघ का धरना प्रदर्शन भुगतान में अनियमितताओं के खिलाफ उठी आवाज़ बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया। मंगलवार को बिहार राज्य आशा संघ, पश्चिम चंपारण के कार्यकर्ताओं ने बेतिया कलेक्ट्रेट पर अपने अधिकारों की रक्षा और बकाया भुगतान की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लंबित भुगतान और उसमें हो रही अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगस्त 2025 से अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि में भी भारी अनियमितता और विसंगतियां देखने को मिल रही हैं। वर्ष 2024 से अब तक प्रशिक्षण अवधि का भुगतान भी नहीं किया गया है और भुगतान के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी प्रकार के बकाया भुगतान को अविलंब जारी किया जाए। साथ ही महंगाई को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की भी मांग उठाई गई, ताकि वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संघ (एटक) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि पीएचसी स्तर पर मनमाने ढंग से भुगतान में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले अश्विनी पोर्टल के माध्यम से भुगतान होने पर ऐसी समस्याएं नहीं थीं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था लागू होने के बाद आशा कार्यकर्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से आशा कार्यकर्ताओं के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवार के बीमार सदस्यों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि पीएचसी के अधिकारी अपना भुगतान समय पर ले लेते हैं, जबकि आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबित रखा जाता है। ओम प्रकाश क्रांति ने चेतावनी दी कि यदि मार्च माह तक सभी बकाया का भुगतान नहीं किया गया, तो अप्रैल से “पैसा नहीं तो काम नहीं” के तहत कार्य बहिष्कार किया जाएगा। धरना को किसान नेता राधामोहन यादव, भाकपा नेता बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। आशा नेत्री साधना, रंजना, उर्मिला, रेणु, बेनू, संजना, मुन्ना, सरोज, साधना एवं परशुराम ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। धरना की अध्यक्षता पुष्पा देवी ने की, जबकि संचालन एटक नेता देवेंद्र पांडेय ने किया।1
- रामनवमी, चैती छठ और ईद को लेकर मझौलिया थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे पर जोर मझौलिया थाना परिसर में मंगलवार को साम करीब पांच बजे रामनवमी, चैती छठ और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से ईद के दौरान नमाज अदा करने के स्थान—ईदगाह व मस्जिद—की जानकारी ली, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही चैती छठ और रामनवमी के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चंपारण गांधी, वाल्मीकि और सूफी संतों की धरती है, जहां सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं, यही इस क्षेत्र की पहचान है। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।1
- बेतिया में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलकर बकुलहर मठ के 399 पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जमीन को बिहार सरकार की बताते हुए पर्चा दिया है, इसलिए जल्द कब्जा दिलाया जाए और विवाद को देखते हुए धारा 144 लागू की जाए। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में एसडीएम बेतिया व सीओ चनपटिया के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही राज देवड़ी स्थित टांगा पड़ाव का ठेका रद्द कर जमीन टांगा यूनियन के नाम से बंदोबस्त करने की मांग भी रखी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।1