Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bettiah गैस से भरी ट्रक ने लोगों को रौदा मौके पे एक युवक की मौत एक की युवक की स्थिति नाज़ुक !! सरकारी अस्पताल में भर्ती Bettiah गैस से भरी ट्रक ने लोगों को रौदा मौके पे एक युवक की मौत एक की युवक की स्थिति नाज़ुक !! सरकारी अस्पताल में भर्ती
News Roots 24
Bettiah गैस से भरी ट्रक ने लोगों को रौदा मौके पे एक युवक की मौत एक की युवक की स्थिति नाज़ुक !! सरकारी अस्पताल में भर्ती Bettiah गैस से भरी ट्रक ने लोगों को रौदा मौके पे एक युवक की मौत एक की युवक की स्थिति नाज़ुक !! सरकारी अस्पताल में भर्ती
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के नितेश कुमार का राष्ट्रीय विज्ञान रियलिटी शो ‘विज्ञान घर’ में चयन पश्चिम चंपारण के लाल ने किया कमाल पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड स्थित डुमरिया गांव के प्रतिभाशाली छात्र नितेश कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित देश के पहले विज्ञान रियलिटी शो “विज्ञान घर” में उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। खास बात यह है कि पूरे बिहार से चयनित होने वाले वे अकेले प्रतिभागी हैं। नितेश कुमार, लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे काहा की अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है। यह कार्यक्रम बिग बॉस की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें विज्ञान में रुचि रखने वाले और नवाचार करने वाले युवाओं को मंच दिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देशभर से चुने गए 20 प्रतिभागी दस दिनों तक शून्य बजट में नए-नए वैज्ञानिक प्रयोग और शोध करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे लोग देशभर के युवाओं के नवाचार देख सकेंगे। नितेश की इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।1
- मंगलवार के दिन मझौलिया पुलिस ने भू विवाद में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज ।कर दो मारपीट के अभियुक्त को दो से तीन घंटा के अंदर किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 298/.26 के तहत भू विवाद में मारपीट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रेयाज अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी साकिन पिपरा दुबे व अफरोज आलम पिता शेख फैजुल होड़ा साकिन सेमरा घाट वार्ड नं.04 को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।4
- दूधनाथ शाह पिछले 3 दिनों से अपने घर से लापता हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं दूधनाथ शाह दिखें तो तुरंत सूचना दें।1
- बेतिया में मंगलवार, 17 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सीपीआई(एम) के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण से मिलकर बकुलहर मठ के 399 पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने जमीन को बिहार सरकार की बताते हुए पर्चा दिया है, इसलिए जल्द कब्जा दिलाया जाए और विवाद को देखते हुए धारा 144 लागू की जाए। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में एसडीएम बेतिया व सीओ चनपटिया के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही राज देवड़ी स्थित टांगा पड़ाव का ठेका रद्द कर जमीन टांगा यूनियन के नाम से बंदोबस्त करने की मांग भी रखी गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।1
- Pawan Singh Garib ko madad karte hain dekhiae bhai log aap log Dhyan se kripya aap log bhi madad Karen mere channel ko1
- सुगौली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 22 पुड़िया गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा है।1
- मझौलिया प्रखंड के दो किसानों को पटना में मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान रुलही के परशुराम सिंह को बेस्ट फार्मर अवार्ड, आर्यन कुमार बने बेस्ट यंग फार्मर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मझौलिया प्रखंड के दो प्रगतिशील किसानों को पटना स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य कर रहे करमवा निवासी आर्यन कुमार तथा रुलही निवासी परशुराम सिंह को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मान मिला। आर्यन कुमार को बेस्ट यंग फार्मर श्रेणी में, जबकि परशुराम सिंह को इनोवेटिव फार्मिंग श्रेणी में बेस्ट फार्मर अवार्ड प्रदान किया गया। यह चयन दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित “फार्म एंड फूड” मीडिया द्वारा प्राप्त नामांकन के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “कृषि सम्मान अवार्ड – बिहार-झारखंड” के अंतर्गत हुआ, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में इफको-एमसी, एनसीडीसी सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में दोनों किसानों ने आधुनिक खेती, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने दोनों किसानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य किसानों को भी नई तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि से पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है। खासकर मझौलिया प्रखंड के किसानों ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17मार्च मंगलवार दोपहर करीब 3:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल19अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,30.510लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही पर अचानक एक युवक ने हमला कर दिया। वर्दी में ड्यूटी के लिए निकली महिला सिपाही पर हुए इस हमले ने लोगों को झकझोर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे। जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही संध्या यादव अपने आवास से निकलकर पैदल ही ड्यूटी के लिए जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपने छोटे बच्चे को पति के हवाले किया और आगे बढ़ ही रही थीं कि तभी एक युवक अचानक पहुंचा और उन पर लात-घूसों से हमला कर दिया।1