किशोरी बालिकाओं के लिए HPV वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील—भ्रामक खबरों से रहें दूर किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जिले में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपनी बेटियों को समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है, जिससे बचाव के लिए यह वैक्सीन बेहद प्रभावी और सुरक्षित मानी जाती है। सरकार द्वारा 14 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारी फैल रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और देशभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा इसकी अनुशंसा की गई है। अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर भी जागरूकता फैला रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

- भारतवर्ष की जनगणना 2026-27 का कार्य कोरिया जिले में भी सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के तीन नगरीय और चार ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 7 चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो मैदानी स्तर पर जनगणना कार्य को गति दे रहे हैं। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय दायित्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का सहयोग जनगणना को सफल और समयबद्ध बनाने के लिए बेहद आवश्यक है। कलेक्टर ने यह भी आग्रह किया है कि लोग स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करें, साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। वर्तमान में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वगणना का कार्य जारी है। नागरिक स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से वेबसाइट या संबंधित ऐप पर जाकर आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जनगणना में सहभागिता कर नागरिक न केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, बल्कि देश के विकास की योजनाओं को सटीक और प्रभावी बनाने में भी योगदान देते हैं।1
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने घुटरा–सलवा जंगल में छापेमारी कर जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के पास से ₹57,000 नगद, 4 ताश की गड्डी और एक तिरपाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1
- Post by Shakchhi🎁 Singh2
- 🌸 मथुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸 मथुरा में राधेश्याम चौधरी एवं उनके समस्त परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। 🙏 परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर इस पावन कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। 📿 29 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। ✨ धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 📍 रिपोर्ट: राहुल शर्मा1
- सीतापुर आदिवासी नाबालिक बच्चियों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म शादी से घर लौटने के दौरान आरोपियों ने बच्चियों के साथ वारदात को दिया अंजाम घर के लगे पास की बस्ती मे शादी समारोह मे शामिल होने गई थी बच्चियां पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से आती है पीड़िता 24 अप्रैल की देर रात की है वारदात पुलिस ने नामजद 3 आरोपी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया पीड़ित परिवार के मुताबिक 8 से 9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम सीतापुर थाना की घटना1
- Post by Arvind Kumar Mishra1
- सबका साथसबका विकास1
- कोरिया जिले में पांडुलिपि विरासत संरक्षण को लेकर चल रहा ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण’ अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में 93 प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान की जा चुकी है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती हैं। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों या व्यक्तियों के पास 70 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे इसकी जानकारी प्रशासन को अवश्य दें, ताकि इन अमूल्य धरोहरों का संरक्षण और दस्तावेजीकरण किया जा सके। कलेक्टर ने यह भी बताया कि सर्वेक्षण कार्य को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस पहल के माध्यम से न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का अमूल्य भंडार भी सुरक्षित रहेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने में सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।1