Shuru
Apke Nagar Ki App…
घुटरा–सलवा जंगल में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने घुटरा–सलवा जंगल में छापेमारी कर जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के पास से ₹57,000 नगद, 4 ताश की गड्डी और एक तिरपाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Ashok Shrivastava Khabar Fast
घुटरा–सलवा जंगल में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने घुटरा–सलवा जंगल में छापेमारी कर जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के पास से ₹57,000 नगद, 4 ताश की गड्डी और एक तिरपाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने घुटरा–सलवा जंगल में छापेमारी कर जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के पास से ₹57,000 नगद, 4 ताश की गड्डी और एक तिरपाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1
- Post by Shakchhi🎁 Singh2
- कोरिया। भारतवर्ष की जनगणना 2026-27 का कार्य जिले में सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के तीन नगरीय एवं चार ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 7 चार्ज अधिकारियों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण अभियान को मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे जनगणना में अनिवार्य रूप से शामिल हों और इस राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करें, साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर ने कहा कि जनसहभागिता से ही इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जा सकता है। वर्तमान में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वगणना (Self Enumeration) का कार्य जारी है, जिसमें नागरिक स्वगणना ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से, पते सहित अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें।1
- Post by JIYAUDDIN ANSARI1
- 🌸 मथुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸 मथुरा में राधेश्याम चौधरी एवं उनके समस्त परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। 🙏 परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर इस पावन कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। 📿 29 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। ✨ धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 📍 रिपोर्ट: राहुल शर्मा1
- सीतापुर आदिवासी नाबालिक बच्चियों के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म शादी से घर लौटने के दौरान आरोपियों ने बच्चियों के साथ वारदात को दिया अंजाम घर के लगे पास की बस्ती मे शादी समारोह मे शामिल होने गई थी बच्चियां पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से आती है पीड़िता 24 अप्रैल की देर रात की है वारदात पुलिस ने नामजद 3 आरोपी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया पीड़ित परिवार के मुताबिक 8 से 9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम सीतापुर थाना की घटना1
- बिलासपुर --- वार्ड क्रमांक 47 मोपका स्थित पंडित रामगोपाल तिवारी नगर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार छेदीलाल सूर्यवंशी के मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर के सभी सदस्य शादी कार्यक्रम में गए हुए थे, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास और स्थानीय वार्डवासियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आग बुझाने में सहयोग किया। हालांकि आग से घर में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से पूरे वार्ड में बड़ी दुर्घटना और जनहानि होने से बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। #bilaspur1
- एमसीबी जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने जिला व उपखंड स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित किया है, जो 30 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से शिकायतों का पंजीकरण, त्वरित निराकरण और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न विकासखंडों में तकनीकी दलों की तैनाती कर हैंडपंप मरम्मत व जल आपूर्ति बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आमजन के लिए शिकायत पंजी व संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल समस्याओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर समाधान हो सके।1