Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shakchhi🎁 Singh
More news from Anuppur and nearby areas
- Post by Shakchhi🎁 Singh2
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने घुटरा–सलवा जंगल में छापेमारी कर जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के पास से ₹57,000 नगद, 4 ताश की गड्डी और एक तिरपाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1
- भारतवर्ष की जनगणना 2026-27 का कार्य कोरिया जिले में भी सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के तीन नगरीय और चार ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 7 चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो मैदानी स्तर पर जनगणना कार्य को गति दे रहे हैं। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय दायित्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का सहयोग जनगणना को सफल और समयबद्ध बनाने के लिए बेहद आवश्यक है। कलेक्टर ने यह भी आग्रह किया है कि लोग स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करें, साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। वर्तमान में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वगणना का कार्य जारी है। नागरिक स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से वेबसाइट या संबंधित ऐप पर जाकर आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जनगणना में सहभागिता कर नागरिक न केवल अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, बल्कि देश के विकास की योजनाओं को सटीक और प्रभावी बनाने में भी योगदान देते हैं।1
- Post by JIYAUDDIN ANSARI1
- टिकरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बलकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद वाहन में भीषण आग भड़क उठी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। आग की लपटों में चालक फंस गया, जिसे बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोग जान जोखिम में डालकर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और मड़वास तहसीलदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया। ड्राइवर को सुरक्षित निकालने की कोशिश लगातार जारी है। 👉 हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। 👉 आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। 📌 फिलहाल स्थिति गंभीर, प्रशासन अलर्ट—हर पल की अपडेट पर नजर1
- Post by पार्षद सिल्लू रजक3
- शहडोल: चंगेरा में अवैध कोयला खदान पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, ट्रैक्टर समेत कोयला जब्त1
- Post by Shakchhi🎁 Singh1