logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराटनगर क्षेत्र के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।

4 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
4 hrs ago

विराटनगर क्षेत्र के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।

More news from Jaipur and nearby areas
  • विराटनगर क्षेत्र के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।
    1
    विराटनगर क्षेत्र के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    4 hrs ago
  • जयपुर के पावटा क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हुई हल्की एवं मध्यम बारिश के कारण कस्बे में आमजन की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। दो दिनों से लगातार जारी इस स्थिति से निपटने और पुख्ता इंतजाम करने के लिए गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगरपालिका, यातायात पुलिस, प्रागपुरा थानाधिकारी और एनएचएआई (NHAI) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी ने पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र में सफाई करवाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई कराने और पावटा की छोटी पुलिया (अंडरपास) में भरे पानी की तुरंत निकासी के निर्देश दिए। वहीं, एनएच-48 की पावटा पुलिया के दोनों तरफ लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर कोटपुतली और थानाधिकारी पावटा को निर्देशित किया गया। इसके अलावा एनएच-48 की सर्विस लेन में अवैध ठेले न खड़े हों, इसके लिए यातायात पुलिस, प्रागपुरा थानाधिकारी और एनएचएआई की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने विशेष रूप से एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे 48 के पावटा सर्विस लाइन के दोनों ओर बने पानी निकासी के नालों की सफाई करवाई जाए और खुले नालों को तुरंत ढका जाए। साथ ही हाईवे के डिवाइडर से होने वाले अवैध आवागमन को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने और छोटी पुलिया में भरे रहने वाले पानी की निकासी के शीघ्र पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    1
    जयपुर के पावटा क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हुई हल्की एवं मध्यम बारिश के कारण कस्बे में आमजन की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। दो दिनों से लगातार जारी इस स्थिति से निपटने और पुख्ता इंतजाम करने के लिए गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगरपालिका, यातायात पुलिस, प्रागपुरा थानाधिकारी और एनएचएआई (NHAI) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उपखण्ड अधिकारी ने पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र में सफाई करवाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई कराने और पावटा की छोटी पुलिया (अंडरपास) में भरे पानी की तुरंत निकासी के निर्देश दिए। वहीं, एनएच-48 की पावटा पुलिया के दोनों तरफ लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर कोटपुतली और थानाधिकारी पावटा को निर्देशित किया गया। इसके अलावा एनएच-48 की सर्विस लेन में अवैध ठेले न खड़े हों, इसके लिए यातायात पुलिस, प्रागपुरा थानाधिकारी और एनएचएआई की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने विशेष रूप से एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे 48 के पावटा सर्विस लाइन के दोनों ओर बने पानी निकासी के नालों की सफाई करवाई जाए और खुले नालों को तुरंत ढका जाए। साथ ही हाईवे के डिवाइडर से होने वाले अवैध आवागमन को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने और छोटी पुलिया में भरे रहने वाले पानी की निकासी के शीघ्र पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    4 hrs ago
  • जयपुर जिले के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।
    1
    जयपुर जिले के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    9 hrs ago
  • कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता में प्रशासन द्वारा पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में खनन की पैमाइश की गई है। इस पैमाइश को कराने का मुख्य उद्देश्य यही है ताकि भविष्य में इस स्थान पर खनन को लेकर किसी प्रकार का विवाद न बने।
    1
    कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता में प्रशासन द्वारा पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में खनन की पैमाइश की गई है। इस पैमाइश को कराने का मुख्य उद्देश्य यही है ताकि भविष्य में इस स्थान पर खनन को लेकर किसी प्रकार का विवाद न बने।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • एक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप के बीच संबंधित महिला ने अपनी सफाई दी है। महिला ने खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
    1
    एक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप के बीच संबंधित महिला ने अपनी सफाई दी है। महिला ने खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बानसूर स्थित आरसीआई एजुकेशन हब में मंगलवार को "साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा" विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं को सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सीआई राजेश मीणा और डीएसपी मनीषा मीणा उपस्थित रहे, जबकि रामगोपाल यादव एवं राजकुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीआई राजेश मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक और संदिग्ध ऐप्स से बचने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी साझा न करने की हिदायत दी और साइबर शिकायत दर्ज कराने के लिए RajCop Citizen मोबाइल ऐप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डीएसपी मनीषा मीणा ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन स्थिति में पुलिस से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि महिलाएं और छात्राएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय यादव, प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी, सहनिदेशक भूप सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    बानसूर स्थित आरसीआई एजुकेशन हब में मंगलवार को "साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा" विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं को सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सीआई राजेश मीणा और डीएसपी मनीषा मीणा उपस्थित रहे, जबकि रामगोपाल यादव एवं राजकुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीआई राजेश मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक और संदिग्ध ऐप्स से बचने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी साझा न करने की हिदायत दी और साइबर शिकायत दर्ज कराने के लिए RajCop Citizen मोबाइल ऐप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डीएसपी मनीषा मीणा ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन स्थिति में पुलिस से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि महिलाएं और छात्राएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय यादव, प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी, सहनिदेशक भूप सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डीडवाना पुलिस ने ग्राम बालिया में एक महिला से मंगलसूत्र और कंठी लूट की सनसनीखेज वारदात का महज चार दिनों में खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को दस्तयाब किया है। इस वारदात के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 300 से 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके साथ ही 45 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों व जवानों की पांच विशेष टीमों ने लगातार 24 घंटे अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को सीकर जिले के रायपुर जागीर क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले रेकी करते थे, सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मोबाइल बंद कर लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल चोरी, बसों से डीजल चोरी और ट्रैक्टर बैटरी चोरी सहित कई अन्य वारदातें करने की बात भी स्वीकार की है।
    2
    डीडवाना पुलिस ने ग्राम बालिया में एक महिला से मंगलसूत्र और कंठी लूट की सनसनीखेज वारदात का महज चार दिनों में खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को दस्तयाब किया है।

इस वारदात के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 300 से 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके साथ ही 45 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों व जवानों की पांच विशेष टीमों ने लगातार 24 घंटे अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को सीकर जिले के रायपुर जागीर क्षेत्र से दबोच लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले रेकी करते थे, सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मोबाइल बंद कर लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल चोरी, बसों से डीजल चोरी और ट्रैक्टर बैटरी चोरी सहित कई अन्य वारदातें करने की बात भी स्वीकार की है।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जयपुर के पावटा स्थित श्री गोपाल भैया मंदिर के महंत मोहनदास रामायणी द्वारा बुधवार को श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के पोस्टर का विमोचन किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने वाली इस डाक कावड़ यात्रा का आयोजन श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के अध्यक्ष प्रहलाद सैन ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर यह डाक कावड़ यात्रा रवाना होगी। इसके बाद 11 अगस्त को शिवरात्रि के पावन अवसर पर यात्रा श्री गोपाल भैया मंदिर पावटा पहुंचेगी, जहाँ मंदिर में स्थित शिव परिवार का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। डाक कावड़ यात्रा के पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रदीप शर्मा, सोमदत्त शर्मा, विनोद यादव, नीतेश शर्मा, अशोक जांगिड़, गिरिराज कुमावत, संजू प्रजापत, अभिषेक शर्मा, राघव शर्मा, भानु सैन, विक्रम सैनी, मुकेश सैन, केशव शर्मा और पवन पटवा सहित अन्य कावड़िये उपस्थित रहे।
    1
    जयपुर के पावटा स्थित श्री गोपाल भैया मंदिर के महंत मोहनदास रामायणी द्वारा बुधवार को श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के पोस्टर का विमोचन किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने वाली इस डाक कावड़ यात्रा का आयोजन श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के अध्यक्ष प्रहलाद सैन ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर यह डाक कावड़ यात्रा रवाना होगी। इसके बाद 11 अगस्त को शिवरात्रि के पावन अवसर पर यात्रा श्री गोपाल भैया मंदिर पावटा पहुंचेगी, जहाँ मंदिर में स्थित शिव परिवार का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।

डाक कावड़ यात्रा के पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रदीप शर्मा, सोमदत्त शर्मा, विनोद यादव, नीतेश शर्मा, अशोक जांगिड़, गिरिराज कुमावत, संजू प्रजापत, अभिषेक शर्मा, राघव शर्मा, भानु सैन, विक्रम सैनी, मुकेश सैन, केशव शर्मा और पवन पटवा सहित अन्य कावड़िये उपस्थित रहे।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.