Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता में प्रशासन द्वारा पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में खनन की पैमाइश की गई है। इस पैमाइश को कराने का मुख्य उद्देश्य यही है ताकि भविष्य में इस स्थान पर खनन को लेकर किसी प्रकार का विवाद न बने।
Kotputli-Behror
कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता में प्रशासन द्वारा पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में खनन की पैमाइश की गई है। इस पैमाइश को कराने का मुख्य उद्देश्य यही है ताकि भविष्य में इस स्थान पर खनन को लेकर किसी प्रकार का विवाद न बने।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता में प्रशासन द्वारा पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में खनन की पैमाइश की गई है। इस पैमाइश को कराने का मुख्य उद्देश्य यही है ताकि भविष्य में इस स्थान पर खनन को लेकर किसी प्रकार का विवाद न बने।1
- जयपुर के पावटा क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हुई हल्की एवं मध्यम बारिश के कारण कस्बे में आमजन की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। दो दिनों से लगातार जारी इस स्थिति से निपटने और पुख्ता इंतजाम करने के लिए गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगरपालिका, यातायात पुलिस, प्रागपुरा थानाधिकारी और एनएचएआई (NHAI) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी ने पावटा-प्रागपुरा क्षेत्र में सफाई करवाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई कराने और पावटा की छोटी पुलिया (अंडरपास) में भरे पानी की तुरंत निकासी के निर्देश दिए। वहीं, एनएच-48 की पावटा पुलिया के दोनों तरफ लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर कोटपुतली और थानाधिकारी पावटा को निर्देशित किया गया। इसके अलावा एनएच-48 की सर्विस लेन में अवैध ठेले न खड़े हों, इसके लिए यातायात पुलिस, प्रागपुरा थानाधिकारी और एनएचएआई की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने विशेष रूप से एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे 48 के पावटा सर्विस लाइन के दोनों ओर बने पानी निकासी के नालों की सफाई करवाई जाए और खुले नालों को तुरंत ढका जाए। साथ ही हाईवे के डिवाइडर से होने वाले अवैध आवागमन को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने और छोटी पुलिया में भरे रहने वाले पानी की निकासी के शीघ्र पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।1
- एक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप के बीच संबंधित महिला ने अपनी सफाई दी है। महिला ने खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।1
- बानसूर स्थित आरसीआई एजुकेशन हब में मंगलवार को "साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा" विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं को सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सीआई राजेश मीणा और डीएसपी मनीषा मीणा उपस्थित रहे, जबकि रामगोपाल यादव एवं राजकुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीआई राजेश मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक और संदिग्ध ऐप्स से बचने की सलाह दी। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी साझा न करने की हिदायत दी और साइबर शिकायत दर्ज कराने के लिए RajCop Citizen मोबाइल ऐप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डीएसपी मनीषा मीणा ने छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन स्थिति में पुलिस से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि महिलाएं और छात्राएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय यादव, प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी, सहनिदेशक भूप सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी तहसील स्थित मेघोट हाला गांव में मुख्य आबादी से बाहर रह रहे करीब 15-20 परिवार वर्षों से बदहाल बिजली व्यवस्था का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने उन्हें लगभग 700-800 मीटर दूर बने एक पोल से केबल डालकर घरेलू कनेक्शन दे रखा है। इतनी लंबी दूरी से खींची गई केबल हर एक-दो महीने में टूट जाती है, जिससे कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है और लोगों को लगातार अंधेरे में रहना पड़ता है। बिजली व्यवस्था के साथ-साथ यह लटकती केबल लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई है। कई स्थानों पर केबल जमीन के बेहद करीब झूल रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि इस अव्यवस्था के कारण किसी भी व्यक्ति की जान-माल की हानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सीधे तौर पर बिजली विभाग की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ 3-4 नए बिजली के पोल लगाकर इस समस्या का आसानी से स्थायी समाधान किया जा सकता है, लेकिन विभाग लंबे समय से इसे अनदेखा कर रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत मौके का निरीक्षण करने, इस असुरक्षित केबल को हटाने, नए पोल लगाने और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष विरोध जताने और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।3
- विराटनगर क्षेत्र के जवानपुरा-चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षण संस्था संघ की बैठक का आयोजन किया गया।1
- खैरथल के मुंडावर स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के तहत महिला सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग खैरथल, पुलिस थाना मुंडावर तथा लक्ष्मी नारायण कांट्रेक्टर मेमोरियल शिक्षण एवं वेलफेयर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यशाला में मुंडावर थानाधिकारी मोहर सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए, जबकि कालिका पेट्रोलिंग की कविता ने छात्राओं को राजकॉप (RajCop) ऐप और राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही महिला अधिकारिता विभाग खैरथल की ब्लॉक सुपरवाइजर मनीषा ने विभागीय योजनाओं, बाल विवाह निषेध, सुकन्या योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सामाजिक सलाहकार दीपिका जांगिड़ ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर बुलिंग, गरिमा पेटिका, सी-बॉक्स पोर्टल, घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, पोक्सो अधिनियम-2012 तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1930, 100 एवं 112 के बारे में विस्तार से समझाया। अंत में संस्थान के सचिव ने बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के अधिकार और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।3
- जयपुर के पावटा स्थित श्री गोपाल भैया मंदिर के महंत मोहनदास रामायणी द्वारा बुधवार को श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के पोस्टर का विमोचन किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने वाली इस डाक कावड़ यात्रा का आयोजन श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। श्री राम डाक कावड़ गौ सेवा संघ पावटा के अध्यक्ष प्रहलाद सैन ने बताया कि 9 अगस्त 2026 को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर यह डाक कावड़ यात्रा रवाना होगी। इसके बाद 11 अगस्त को शिवरात्रि के पावन अवसर पर यात्रा श्री गोपाल भैया मंदिर पावटा पहुंचेगी, जहाँ मंदिर में स्थित शिव परिवार का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। डाक कावड़ यात्रा के पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रदीप शर्मा, सोमदत्त शर्मा, विनोद यादव, नीतेश शर्मा, अशोक जांगिड़, गिरिराज कुमावत, संजू प्रजापत, अभिषेक शर्मा, राघव शर्मा, भानु सैन, विक्रम सैनी, मुकेश सैन, केशव शर्मा और पवन पटवा सहित अन्य कावड़िये उपस्थित रहे।1