भोपाल में आयोजित राखी मेले में जिले के स्व-सहायता समूहों की भागीदारी पारंपरिक गोंडी चित्रकला एवं कोदो कुकीज आगंतुकों को आ रही पसंद अनूपपुर / कलेक्टर रत्नाकर झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में एक सकारात्मक पहल और सशक्त उदाहरण के रूप में सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल हाट परिसर में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक सात दिवसीय राखी मेले का आयोजन किया गया है। मेले में अनूपपुर जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए कोदो मिलेट, कोदो कुकीज, शहद एवं पारंपरिक गोंडी चित्रकला के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें आमजन द्वारा सराहा जा रहा है। विशेष रूप से कोदो मिलेट, कोदो कुकीज एवं पारंपरिक गोंडी चित्रकला आगंतुकों को काफी पसंद आ रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष आयोजित मेले में भी अनूपपुर जिले के उत्पादों को विशेष प्रशंसा मिली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य कार्यालय द्वारा इस वर्ष भी उक्त उत्पादों को मेले में प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए चिन्हित किया गया है। यह सहभागिता जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हो रही है।
भोपाल में आयोजित राखी मेले में जिले के स्व-सहायता समूहों की भागीदारी पारंपरिक गोंडी चित्रकला एवं कोदो कुकीज आगंतुकों को आ रही पसंद अनूपपुर / कलेक्टर रत्नाकर झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में एक सकारात्मक पहल और सशक्त उदाहरण के रूप में सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल हाट परिसर में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक सात दिवसीय राखी मेले का आयोजन किया गया है। मेले में अनूपपुर जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए कोदो मिलेट, कोदो कुकीज, शहद एवं पारंपरिक गोंडी चित्रकला के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें आमजन द्वारा सराहा जा रहा है। विशेष रूप से कोदो मिलेट, कोदो कुकीज एवं पारंपरिक गोंडी चित्रकला आगंतुकों को काफी पसंद आ रही है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष आयोजित मेले में भी अनूपपुर जिले के उत्पादों को विशेष प्रशंसा मिली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य कार्यालय द्वारा इस वर्ष भी उक्त उत्पादों को मेले में प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए चिन्हित किया गया है। यह सहभागिता जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हो रही है।
- एमसीबी के भरतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बहरासी में मनरेगा कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर मनमानी, मजदूरी भुगतान में देरी और फर्जी हाजिरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन में असामाजिक तत्वों का आतंक, खड़ी गाड़ियों के तोड़े कांच। रात के अंधेरे में किसी व्यक्ति या असामाजिक तत्वों ने सिविल लाइन में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कुछ दिन पहले बैकुंठपुर में भी इसी तरह कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। लोगों से अपील है सावधान रहें, सुरक्षित रहें और अपनी गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें।1
- मंत्री टंकराम वर्मा ने सुरों से जगाया छत्तीसगढ़ का गौरव, तेजी से लोकप्रिय हो रहा गीत रायपुर। मंत्री श्री टंकराम वर्मा की आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और लोकपरंपरा की सुगंध से सजा गीत इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गीत में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक सुनने को मिलती है। माटी से जुड़ाव और संस्कृति के गौरव को सुरों में पिरोता यह गीत लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा की आवाज ने गीत को खास अंदाज दिया है, जिसकी चर्चा लगातार बढ़ रही है। यह गीत छत्तीसगढ़ की लोकधुनों, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश की पहचान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक खूबसूरत पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- पीएम आवास निर्माण के रूके कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश अनूपपुर - सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के रुके हुए निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो में प्रगति लाकर आवास पूर्णता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए एक-एक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 की मूल भावना के अनुसार कार्य कर बेहतर परिणाम परिलक्षित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को नल जल योजनाओं के संचालन, संधारण, प्रबंधन की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है इसके अनुरूप समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव के लिए आवश्यक कार्य करने के भी निर्देश दिए है।1
- जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए। अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।1
- अनूपपुर: रामनगर में चोरी का पर्दाफाश, आमाडांड के दो युवक गिरफ्तार, बाइक सहित चोरी का सामान जप्त अनूपपुर / रामनगर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर की बाड़ी में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। मामला इस प्रकार है - फरियादी श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के पीछे बाड़ी में लगा सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर लिया गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी - चरण प्रसाद केवट पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड ललित केवट पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार, पाइप एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी श्री सुमित कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम के स.उ.नि. विनोद नाहर एवं आरक्षक मुमताज द्वारा की गई।2
- 💥 *बड़ी खबर* 💥 *अवैध रेत परिवहन में सलग्न डग्गी द्वारा दो गौवंश को रौँदकर सड़क के किनारे फंसा प्रशाशनिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध काला कारोबार* 📢📢📢📢📢📢📢📢 *जिला मुख्यालय शहडोल से लगभग दस किमी. दूर शहडोल रीवा मार्ग पर ग्राम निपनिया में वन रक्षक नाका के पास 26/08/2026के भोर में सूत्रों ने बताया कि नरवार कुवंरसेजा से रेत का अवैध कारोबार करने वाली डग्गी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे बैठे गौवंश को जोरदार टक्कर मारकर खुद सड़क के किनारे फ़स गई l* *रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोंगो के द्वारा तुरंत डग्गी को निकाल कर चलता बने गौवंश सड़क के किनारे अभी भी पड़े हैं* *सूत्रों ने यह बताया कि वन विभाग और खनिज विभाग के संरक्षण में ये रेत का कारोबार चल रहा है यदि ग्रामीण कोई इस अवैध रेत के परिवहन के बारे में बोलते हैं तो उन्हें तरह तरह की धमकियाँ दी जाती हैं* एक तरफ जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दम भरता है दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे खनिज सम्पदा का इस तरह प्रशासनिक संरक्षण में दोहन होना प्रशासन के मुहं में करारा तमाचा है जिससे लाखों रूपये प्रतिदिन के राजस्व की हानि हो रही है l 💥💥💥💥💥💥💥 💥 *बड़ी खबर* 💥 *अवैध रेत परिवहन में सलग्न डग्गी द्वारा दो गौवंश को रौँदकर सड़क के किनारे फंसा प्रशाशनिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध काला कारोबार* 📢📢📢📢📢📢📢📢 *जिला मुख्यालय शहडोल से लगभग दस किमी. दूर शहडोल रीवा मार्ग पर ग्राम निपनिया में वन रक्षक नाका के पास 26/08/2026के भोर में सूत्रों ने बताया कि नरवार कुवंरसेजा से रेत का अवैध कारोबार करने वाली डग्गी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे बैठे गौवंश को जोरदार टक्कर मारकर खुद सड़क के किनारे फ़स गई l* *रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोंगो के द्वारा तुरंत डग्गी को निकाल कर चलता बने गौवंश सड़क के किनारे अभी भी पड़े हैं* *सूत्रों ने यह बताया कि वन विभाग और खनिज विभाग के संरक्षण में ये रेत का कारोबार चल रहा है यदि ग्रामीण कोई इस अवैध रेत के परिवहन के बारे में बोलते हैं तो उन्हें तरह तरह की धमकियाँ दी जाती हैं* एक तरफ जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दम भरता है दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे खनिज सम्पदा का इस तरह प्रशासनिक संरक्षण में दोहन होना प्रशासन के मुहं में करारा तमाचा है जिससे लाखों रूपये प्रतिदिन के राजस्व की हानि हो रही है l 💥💥💥💥💥💥💥1
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में 64 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 64 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम कोहका निवासी श्रीमती आरती चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर, ग्राम छिल्पा निवासी श्री मुकेश कुमार तिवारी ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि में धान की फसल का पंजीयन एवं फसल बीमा नहीं हो पाने संबंधी समस्या के निराकरण तथा तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम किरगी निवासी श्रीमती रानू चंद्रवंशी ने मनिहारी दुकान के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार तहसील जैतहरी, ग्राम पाटन निवासी श्री हीरालाल प्रजापति ने राशन उपलब्ध कराने, तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम बसनिहा निवासी श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अधिक बिजली बिल आने तथा तहसील अनूपपुर, वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्री बलराम वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।1