logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एमसीबी के भरतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बहरासी में मनरेगा कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर मनमानी, मजदूरी भुगतान में देरी और फर्जी हाजिरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

5 hrs ago
user_Manoj shrivastav
Manoj shrivastav
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

एमसीबी के भरतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बहरासी में मनरेगा कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर मनमानी, मजदूरी भुगतान में देरी और फर्जी हाजिरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अनूपपुर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी अनूपपुर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह और आपसी भाईचारे से मनाया गया । बिजुरी शहर के मुस्लिम समुदाय मस्जिद पर हुए एकत्रित उसके बाद जुलूस शहर में निकला, सभी धर्म और वर्गों द्वारा जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया, बिजुरी भाजपा मंडल ने भी जुलूस का किया भव्य स्वागत इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
    1
    अनूपपुर 
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी
अनूपपुर 
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह और आपसी भाईचारे से मनाया गया ।
बिजुरी शहर के मुस्लिम समुदाय मस्जिद पर हुए एकत्रित 
उसके बाद जुलूस शहर में निकला, सभी धर्म और वर्गों द्वारा जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया,
बिजुरी भाजपा मंडल ने भी जुलूस का किया भव्य स्वागत 
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
    user_आदर्श दुबे
    आदर्श दुबे
    Yoga instructor अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मोजर वेयर से गोबरी के जंगल में पहुंचे दो हाथी,रात भर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में किया नुकसान अनूपपुर - दो हाथियों का समूह बुधवार को 16 वें दिन गोबरी के जंगल में पहुंचकर पीपल के पेड़ के छाव के पास दिन के समय विश्राम कर रहे हैं। यह दो हाथी मंगलवार के दिन जैतहरी के मोजर बियर प्लांट के अंदर दिन के समय ठहरते हुए देर रात निकल कर विभिन्न गांव के इलाकों से गुजरता हुआ मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी को पार किया है इस बीच हाथियों द्वारा कुछ ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में लगे फसलों को अपना आहार बनाया है। 14 अगस्त की रात तीन हाथियों में से दो हाथियों का समूह जो 13 दिन तक अनूपपुर जिले से जाने बाद छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र के इलाके में विचरण करता हुआ एक बार फिर से वापस आ कर बुधवार को 16 में दिन विगत रात सात आठ किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए जैतहरी के गोबरी बीट के जंगल में ठहरा हुआ है, दोनों हाथी देर रात एक बार फिर से मोजर बियर प्लांट के सीमेंट प्लेट की बाउंड्री को तोड़कर गुवारी गांव के आदिवासी किसानों के खेतों में लगी धान की फसलों को आहार बनाते हुए अमगवां गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे से बेलिया फाटक की ओर आकर कुछ देर छुलहनी के जंगल में ठहरते हुए बेलिया फाटक से अनूपपुर से जैतहरी जाने वाली मुख्य मार्ग एवं रेलवे लाईन को देर रात पार किया हाथियों के मुख्य मार्ग को पार करने की संभावना पर वन विभाग के गश्ती दल द्वारा कुछ देर के लिए आवागमन को रोकते हुए हाथियों के निकल जाने पर फिर से मार्ग चालू कराया इस बीच दोनों हाथी बेलिया गांव में कुछ किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को खाते हुए तिपान नदी जिसमें पानी का तेज बहाव एवं वर्षा काल की बाढ़ रही है को देर रात तैर कर पार कर ग्राम पंचायत गोबरी के बेलिया कछरा,ग्राम पंचायत पगना के पगना कछरा में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को खाते हुए पगना कछरा में दो ग्रामीणों के कच्चे मकान में तोड़फोड़ करते हुए बुधवार की सुबह बडवार नाला पार कर शक्तिकुंडी नामक जंगल से ग्राम पंचायत एवं वन बीट गोबरी के झुरहीतलैया जंगल में बुधवार की सुबह जंगल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ के समीप पहुंच कर विश्राम कर रहे हैं। दोनों हाथी बुधवार की देर शाम एवं रात किस ओर विचरण कर हंगामा मचाएंगे यह रात होने पर भी पता चल सकेगा। वही हाथियों के निरंतर विचरण पर 1वन मंडलाधिकारी अनूपपुर द्वारा गठित दो अलग-अलग गश्ती दल में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल हाथी मित्र दल के सदस्यों एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र के सरपंच गणों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों से सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है। वही इन हाथियों का तीसरा सदस्य एक दांत वाला हाथी अनूपपुर जिले के जैतहरी से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील के घुसरिया,चिचगोहना,माडाकोट,मरवाही आदि इलाकों में दिन के समय जंगल में रहकर पूरी रात विचरण कर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतों में लगे फसलों को अपना आहार बनता है,यह हाथी विगत कुछ दिनों से आक्रोशित स्थिति में होने पर गश्ती दल एवं ग्रामीणों को दूर तक अचानक दौड़ा कर हमला करने की कोशिश करता है।
    1
    मोजर वेयर से गोबरी के जंगल में पहुंचे दो हाथी,रात भर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में किया नुकसान
अनूपपुर  - 
दो हाथियों का समूह बुधवार को 16 वें दिन गोबरी के जंगल में पहुंचकर पीपल के पेड़ के छाव के पास दिन के समय विश्राम कर रहे हैं।
यह दो हाथी मंगलवार के दिन जैतहरी के मोजर बियर प्लांट के अंदर दिन के समय ठहरते हुए देर रात निकल कर विभिन्न गांव के इलाकों से गुजरता हुआ मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी को पार किया है इस बीच हाथियों द्वारा कुछ ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में लगे फसलों को अपना आहार बनाया है।
14 अगस्त की रात तीन हाथियों में से दो हाथियों का समूह जो 13 दिन तक अनूपपुर जिले से जाने बाद छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र के इलाके में विचरण करता हुआ एक बार फिर से वापस आ कर बुधवार को 16 में दिन विगत रात सात आठ किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए जैतहरी के गोबरी बीट के जंगल में ठहरा हुआ है,
दोनों हाथी देर रात एक बार फिर से मोजर बियर प्लांट के सीमेंट प्लेट की बाउंड्री को तोड़कर गुवारी गांव के आदिवासी किसानों के खेतों में लगी धान की फसलों को आहार बनाते हुए अमगवां गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे से बेलिया फाटक की ओर आकर कुछ देर छुलहनी के जंगल में ठहरते हुए बेलिया फाटक से अनूपपुर से जैतहरी जाने वाली मुख्य मार्ग एवं रेलवे लाईन को देर रात पार किया हाथियों के मुख्य मार्ग को पार करने की संभावना पर वन विभाग के गश्ती दल द्वारा कुछ देर के लिए आवागमन को रोकते हुए हाथियों के निकल जाने पर फिर से मार्ग चालू कराया इस बीच दोनों हाथी बेलिया गांव में कुछ किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को खाते हुए तिपान नदी जिसमें पानी का तेज बहाव एवं वर्षा काल की बाढ़ रही है को देर रात तैर कर पार कर ग्राम पंचायत गोबरी के बेलिया कछरा,ग्राम पंचायत पगना के पगना कछरा में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को खाते हुए पगना कछरा में दो ग्रामीणों के कच्चे मकान में तोड़फोड़ करते हुए बुधवार की सुबह बडवार नाला पार कर शक्तिकुंडी नामक जंगल से ग्राम पंचायत एवं वन बीट गोबरी के झुरहीतलैया जंगल में बुधवार की सुबह जंगल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ के समीप पहुंच कर विश्राम कर रहे हैं।
दोनों हाथी बुधवार की देर शाम एवं रात किस ओर विचरण कर हंगामा मचाएंगे यह रात होने पर भी पता चल सकेगा।
वही हाथियों के निरंतर विचरण पर 1वन मंडलाधिकारी अनूपपुर द्वारा गठित दो अलग-अलग गश्ती दल में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल हाथी मित्र दल के सदस्यों एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र के सरपंच गणों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों से सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है।
वही इन हाथियों का तीसरा सदस्य एक दांत वाला हाथी अनूपपुर जिले के जैतहरी से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील के घुसरिया,चिचगोहना,माडाकोट,मरवाही आदि इलाकों में दिन के समय जंगल में रहकर पूरी रात विचरण कर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतों में लगे फसलों को अपना आहार बनता है,यह हाथी विगत कुछ दिनों से आक्रोशित स्थिति में होने पर गश्ती दल एवं ग्रामीणों को दूर तक अचानक दौड़ा कर हमला करने की कोशिश करता है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए। जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए। अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
    1
    जैतहरी में 15 दिनों से डटे दो हाथी, प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे

अनूपपुर,। जैतहरी क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से दो हाथियों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात जंगल से निकलकर दोनों हाथी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार सुबह गुवारी गांव के समीप स्थित मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास पहुंचे और सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर प्लांट परिसर के अंदर प्रवेश कर गए।
जानकारी के अनुसार दोनों हाथी दिन के समय धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में रुके हुए थे। शाम और रात होते ही वे जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग तक पहुंचे। कुछ देर सड़क पर विचरण करने के बाद सुबह गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए और मोजर बियर प्लांट की बाउंड्री तोड़कर परिसर के अंदर ठहर गए।
अब यह देखना है कि मंगलवार देर रात दोनों हाथी प्लांट परिसर से निकलकर किस दिशा में रुख करते हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान इन दोनों हाथियों ने क्षेत्र में 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है, जबकि 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे नुकसान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी हाथियों के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    1
    Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर
The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍
दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।
#EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • अनूपपुर: रामनगर में चोरी का पर्दाफाश, आमाडांड के दो युवक गिरफ्तार, बाइक सहित चोरी का सामान जप्त अनूपपुर / रामनगर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर की बाड़ी में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। मामला इस प्रकार है - फरियादी श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के पीछे बाड़ी में लगा सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर लिया गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी - चरण प्रसाद केवट पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड ललित केवट पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार, पाइप एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी श्री सुमित कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम के स.उ.नि. विनोद नाहर एवं आरक्षक मुमताज द्वारा की गई।
    2
    अनूपपुर: रामनगर में चोरी का पर्दाफाश, आमाडांड के दो युवक गिरफ्तार, बाइक सहित चोरी का सामान जप्त
अनूपपुर / रामनगर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर की बाड़ी में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।
मामला इस प्रकार है -
फरियादी श्याम कुमार चौहान, निवासी ग्राम आमाडांड ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के पीछे बाड़ी में लगा सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार एवं पाइप चोरी कर लिया गया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 302(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी -
चरण प्रसाद केवट पिता रामनाथ केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड
ललित केवट पिता लोकनाथ केवट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आमाडांड
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सबमर्सिबल पम्प, स्टार्टर, बिजली का तार, पाइप एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 MA 9026 को बरामद कर जप्त किया है।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी श्री सुमित कौशिक के नेतृत्व में गठित टीम के स.उ.नि. विनोद नाहर एवं आरक्षक मुमताज द्वारा की गई।
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    8 hrs ago
  • नवनिर्मित पुलिया दो-तीन माह में ध्वस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सीधी जिले के जनपद पंचायत गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पंचायत सारों में जोगीबहरा से चोकरीदह पहुंच मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुलिया बरसाती पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुलिया जून माह में पंचायत निधि से स्वीकृत होकर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के महज दो-तीन माह बाद ही अगस्त में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के इतनी कम अवधि में टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पहली ही बरसात में पुलिया बरसाती पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के टूटने से जोगीबहरा और चोकरीदह के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।
    2
    नवनिर्मित पुलिया दो-तीन माह में ध्वस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीधी जिले के जनपद पंचायत गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पंचायत सारों में जोगीबहरा से चोकरीदह पहुंच मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुलिया बरसाती पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुलिया जून माह में पंचायत निधि से स्वीकृत होकर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के महज दो-तीन माह बाद ही अगस्त में क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिया के इतनी कम अवधि में टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पहली ही बरसात में पुलिया बरसाती पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिया के टूटने से जोगीबहरा और चोकरीदह के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।
    user_Rajneesh Mauriya journalist
    Rajneesh Mauriya journalist
    Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज जैतहरी, दिनांक 26.08.2026। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह, श्रीश्याम शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश कुमार कोरी, सतीष द्विवेदी, जगत सिंह, चालक प्रधान आरक्षक दिनेश पाटिल, आरक्षक राहुल कंसाना, नरेन्द्र जाट, मनीष सिंह तोमर, राजेश पाल, चालक सोनू मेहरा सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
    3
    थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज
थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज
जैतहरी, दिनांक 26.08.2026। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।
मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई।
चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद
पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया।
दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया।
तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया।
चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया।
इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था।
पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।
प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह, श्रीश्याम शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश कुमार कोरी, सतीष द्विवेदी, जगत सिंह, चालक प्रधान आरक्षक दिनेश पाटिल, आरक्षक राहुल कंसाना, नरेन्द्र जाट, मनीष सिंह तोमर, राजेश पाल, चालक सोनू मेहरा सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
    user_आदर्श दुबे
    आदर्श दुबे
    Yoga instructor अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खराब सड़क से परेशान 5 गांवों के ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन , कहा 7 दिन में निराकरण न होने में आगामी चुनाव का करेंगे चुनाव बहिष्कार अनूपपूर/पुष्पराजगढ़ - अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मौहारी पंचायत व परसेल पंचायत के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पुष्पराजगढ़ एस डी एम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी कि मौहारी परसेल से सीधे जरही तक पहुंच मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस मार्ग से लगभग 5 गांवों के स्कूली बच्चे, बीमार ग्रामीणों को इस रास्ते का सहारा लेना पड़ता है गांव तक खराब रास्ते की वजह से एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है लेकिन हर बार हमें झूठे वादे ही मिलते है इस सड़क के न बनने से ग्रामीणों ने आगामी चुनाव का सामूहिक बहिष्कार और अभी 7 दिनों में चलने लायक सड़क का निर्माण न होने से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने अपने से श्रमदान करके पैदल चलने के लिए मार्ग तैयार किया था लेकिन भारी बारिश से सड़क खराब हो जाती है ग्रामीणों का कहना है कि आज आजादी को 80 साल हो चुके है लेकिन हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन और वादे ही करते नजर आए है जमीन पर कोई काम नजर आज तक नहीं आया है जिससे गांव के ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के विधायक पिछले 15 वर्षों में अपने ससुराल गांव भलुचुआ और उससे जुड़े हुए सड़क नहीं बनवा पाए है जनपद पुष्पराजगढ़ के मौहारी, परसेल, भालूचुआ एवं आसपास के ग्रामों के ग्रामीण पिछले लंबे समय से सड़क की गंभीर समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र की सड़कें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे, पत्थर, बोल्डर और बारिश के दौरान कीचड़ एवं जलभराव होने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। मौहारी से देवरा और मौहारी से जरही तक सड़क नहीं होने से परेशानी हो रही है। सड़क की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। 'बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्डों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों को भी दुर्घटना का डर बना रहता है। इसी प्रकार ग्रामीणों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ऐसी है कि बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है और फिसलने एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चार पहिया वाहनों का आवागमन भी प्रभावित है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण तहसील तक पहुंचने में भी ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जिस मार्ग से तहसील की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है सड़क की समस्या के कारण दूसरे रास्ते से घूमकर लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे ग्रामीणों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ रहे हैं क्षेत्र में सड़क एवं विकास कार्यों को लेकर घोषणाएं और आश्वासन - दिए गए थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान होगा, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहारी, परसेल, भालूचुआ एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 15 हजार मतदाता इस समस्या से प्रभावित हैं। इसके बावजूद सड़क जेसी मूलभूत सुविधा का समाधान नहीं होना ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। दिए गए थे। ग्रामीणों को उम्मीद था कि स समाधान होगा, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौहारी, परसेल, भालूचुआ एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 15 हजार मतदाता इस समस्या से प्रभावित हैं। इसके बावजूद सड़क यह है निम्न मांगें 1. मौहारी, परसेल और भालूचुआ सहित संबंधित मार्गों का तत्काल स्थल निरीक्षण कराया जाए। 2. सड़क की वर्तमान स्थिति की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए। 3. स्थायी सड़क निर्माण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए। (अ) देवरा से मौहारी पक्की सड़क निर्माण किया जाये (ब) जरही से मौहारी पक्की सड़क निर्माण किया जाये 4. यदि पूर्व में सड़क निर्माण की कोई स्वीकृति, घोषणा, प्रस्ताव या बजट जारी हुआ है तो उसकी वर्तमान स्थिति ग्रामीणों को बताई जाए। 5. सड़क की लंबाई, प्रस्तावित निर्माण, स्वीकृत राशि एवं कार्य प्रारंभ होने की संभावित तारीख की जानकारी दी जाए। 6. स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सड़क निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। 7 दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन हम ग्रामीण इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि ज्ञापन प्राप्त होने के 7 दिवस के भीतर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर सड़क समस्या के समाधान की स्पष्ट कार्ययोजना एवं समयसीमा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाए। यदि 7 दिवस के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है अथवा ग्रामीणों को केवल आश्वासन देकर मामला टालने का प्रयास किया जाता है, तो हम ग्रामीण शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम एवं व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी आवश्यक होने पर आगामी चुनाव में चुनाव बहिष्कार जैसे लोकतांत्रिक विरोध के विकल्प पर भी ग्रामीण सामूहिक रूप से निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ग्रामीणों की मांग किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत सड़क सुविधा के स्थायी समाधान के लिए है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का अब केवल आश्वासन से नहीं, बल्कि जमीन पर काम शुरू कराकर समाधान किया जाना आवश्यक है। अतः निवेदन है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को निर्धारित समयसीमा में लिखित रूप से अवगत कराया जाए।
    2
    खराब सड़क से परेशान 5 गांवों के ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन , कहा 7 दिन में निराकरण न होने में आगामी चुनाव का करेंगे चुनाव बहिष्कार
अनूपपूर/पुष्पराजगढ़ - 
अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मौहारी पंचायत व परसेल पंचायत के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पुष्पराजगढ़ एस डी एम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी कि मौहारी परसेल से सीधे जरही तक पहुंच मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस मार्ग से लगभग 5 गांवों के स्कूली बच्चे, बीमार ग्रामीणों को इस रास्ते का सहारा लेना पड़ता है गांव तक खराब रास्ते की वजह से एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है लेकिन हर बार हमें झूठे वादे ही मिलते है इस सड़क के न बनने से ग्रामीणों ने आगामी चुनाव का सामूहिक बहिष्कार और अभी 7 दिनों में चलने लायक सड़क का निर्माण न होने से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने अपने से श्रमदान करके पैदल चलने के लिए मार्ग तैयार किया था लेकिन भारी बारिश से सड़क खराब हो जाती है ग्रामीणों का कहना है कि आज आजादी को 80 साल हो चुके है लेकिन हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन और वादे ही करते नजर आए है जमीन पर कोई काम नजर आज तक नहीं आया है जिससे गांव के ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के विधायक पिछले 15 वर्षों में अपने ससुराल गांव भलुचुआ और उससे जुड़े हुए सड़क नहीं बनवा पाए है जनपद पुष्पराजगढ़ के मौहारी, परसेल, भालूचुआ एवं आसपास के ग्रामों के ग्रामीण पिछले लंबे समय से सड़क की गंभीर समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र की सड़कें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे, पत्थर, बोल्डर और बारिश के दौरान कीचड़ एवं जलभराव होने के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। मौहारी से देवरा और मौहारी से जरही तक सड़क नहीं होने से परेशानी हो रही है।
सड़क की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। 'बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्डों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों को भी दुर्घटना का डर बना रहता है।
इसी प्रकार ग्रामीणों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ऐसी है कि बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है और फिसलने एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चार पहिया वाहनों का आवागमन भी प्रभावित है।
सड़क की स्थिति खराब होने के कारण तहसील तक पहुंचने में भी ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जिस मार्ग से तहसील की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है सड़क की समस्या के कारण दूसरे रास्ते से घूमकर लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे ग्रामीणों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ रहे हैं
क्षेत्र में सड़क एवं विकास कार्यों को लेकर घोषणाएं और आश्वासन - दिए गए थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान होगा, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मोहारी, परसेल, भालूचुआ एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 15 हजार मतदाता इस समस्या से प्रभावित हैं। इसके बावजूद सड़क जेसी मूलभूत सुविधा का समाधान नहीं होना ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
दिए गए थे। ग्रामीणों को उम्मीद था कि स समाधान होगा, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौहारी, परसेल, भालूचुआ एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 15 हजार मतदाता इस समस्या से प्रभावित हैं। इसके बावजूद सड़क
यह है निम्न मांगें 
1. मौहारी, परसेल और भालूचुआ सहित संबंधित मार्गों का तत्काल स्थल निरीक्षण कराया जाए।
2. सड़क की वर्तमान स्थिति की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
3. स्थायी सड़क निर्माण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए।
(अ) देवरा से मौहारी पक्की सड़क निर्माण किया जाये
(ब) जरही से मौहारी पक्की सड़क निर्माण किया जाये
4. यदि पूर्व में सड़क निर्माण की कोई स्वीकृति, घोषणा, प्रस्ताव या बजट जारी हुआ है तो उसकी वर्तमान स्थिति ग्रामीणों को बताई जाए।
5. सड़क की लंबाई, प्रस्तावित निर्माण, स्वीकृत राशि एवं कार्य प्रारंभ होने की संभावित तारीख की जानकारी दी जाए।
6. स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सड़क निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
7 दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन
हम ग्रामीण इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि ज्ञापन प्राप्त होने के 7 दिवस के भीतर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर सड़क समस्या के समाधान की स्पष्ट कार्ययोजना एवं समयसीमा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाए।
यदि 7 दिवस के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है अथवा ग्रामीणों को केवल आश्वासन देकर मामला टालने का प्रयास किया जाता है, तो हम ग्रामीण शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम एवं व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
आवश्यक होने पर आगामी चुनाव में चुनाव बहिष्कार जैसे लोकतांत्रिक विरोध के विकल्प पर भी ग्रामीण सामूहिक रूप से निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ग्रामीणों की मांग किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत सड़क सुविधा के स्थायी समाधान के लिए है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का अब केवल आश्वासन से नहीं, बल्कि जमीन पर काम शुरू कराकर समाधान किया जाना आवश्यक है।
अतः निवेदन है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को निर्धारित समयसीमा में लिखित रूप से अवगत कराया जाए।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    1
    Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर
The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍
दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।
#EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.