logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो साल के प्रेम प्रसंग का थाने में सुखद अंत, प्रेमी ने मंदिर में प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर मऊ। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का मंगलवार को हलधरपुर थाने में सुखद अंत हो गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका और करीब छह माह के बेटे के साथ थाने पहुंचा था। दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी ने थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के बगली पिंजरा गांव निवासी मंजू और हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी हिमांशु के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता गया और वे परिवार की सहमति के बिना साथ रहने लगे। इसी दौरान मंजू ने करीब छह माह पहले एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के घर से चले जाने के बाद उनके परिजन परेशान थे। करीब एक सप्ताह पहले हिमांशु मंजू और बच्चे को लेकर अपने गांव लौटा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और मामला हलधरपुर थाने पहुंच गया। मंगलवार को दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और गांव के संभ्रांत लोग थाने पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत और पंचायत चली। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद थाना परिसर स्थित मंदिर में हिमांशु ने मंजू की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस दौरान उनका करीब छह माह का बेटा भी मौजूद था। प्रेमी के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर माधुरी देवी, लालसा, श्रीकांत, सुनीता, मीरा, रविंद्र, शिवमंगल, लालजी और सुरेंद्र समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। थाने में हुए इस घटनाक्रम की क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।

8 hrs ago
user_Santosh kumar
Santosh kumar
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
17811f30-0d37-4228-a040-5091f3d79bf5

दो साल के प्रेम प्रसंग का थाने में सुखद अंत, प्रेमी ने मंदिर में प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर मऊ। दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का मंगलवार को हलधरपुर थाने में सुखद अंत हो गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका और करीब छह माह के बेटे के साथ थाने पहुंचा था। दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी ने थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के बगली पिंजरा गांव निवासी मंजू और हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी हिमांशु के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता गया और वे परिवार की सहमति के बिना साथ रहने लगे। इसी दौरान मंजू ने करीब छह माह पहले एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के घर से चले जाने के बाद उनके परिजन परेशान थे। करीब एक सप्ताह पहले हिमांशु मंजू और बच्चे को लेकर अपने गांव लौटा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई और मामला हलधरपुर थाने पहुंच गया। मंगलवार को दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और गांव के संभ्रांत लोग थाने पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत और पंचायत चली। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद थाना परिसर स्थित मंदिर में हिमांशु ने मंजू की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस दौरान उनका करीब छह माह का बेटा भी मौजूद था। प्रेमी के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर माधुरी देवी, लालसा, श्रीकांत, सुनीता, मीरा, रविंद्र, शिवमंगल, लालजी और सुरेंद्र समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। थाने में हुए इस घटनाक्रम की क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प आजमगढ़। जिले के पंचायत क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव में मंगलवार को प्रजापति समाज के लोगों द्वारा समाजसेवी एवं समाज के मार्गदर्शक डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश सचिव इंदल प्रजापति एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुरली प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदल प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा हमेशा अपने समाज के लोगों को जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते थे। उनका उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाना था। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सामाजिक भागीदारी को मजबूत नहीं करेंगे तो समाज में हमारी पहचान और कद कमजोर होगा। हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक रहना होगा। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तभी आने वाली पीढ़ी मजबूत और सम्मानजनक जीवन जी सकेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा के विचार आज भी प्रजापति समाज के लिए प्रेरणा हैं। हमें उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संगठन के प्रति प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरीलाल प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, रामरूप प्रजापति, सुभावती, सुनीता, निर्मला, गीता, अनीता, नीतू, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

आजमगढ़। जिले के पंचायत क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव में मंगलवार को प्रजापति समाज के लोगों द्वारा समाजसेवी एवं समाज के मार्गदर्शक डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश सचिव इंदल प्रजापति एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुरली प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदल प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा हमेशा अपने समाज के लोगों को जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते थे। उनका उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाना था।
उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सामाजिक भागीदारी को मजबूत नहीं करेंगे तो समाज में हमारी पहचान और कद कमजोर होगा। हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक रहना होगा। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तभी आने वाली पीढ़ी मजबूत और सम्मानजनक जीवन जी सकेगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा के विचार आज भी प्रजापति समाज के लिए प्रेरणा हैं। हमें उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संगठन के प्रति प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरीलाल प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, रामरूप प्रजापति, सुभावती, सुनीता, निर्मला, गीता, अनीता, नीतू, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    2
    पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश
जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सहारानपुर की कथित मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में मऊ में प्रदर्शन, वामपंथी दलों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सहारानपुर की कथित मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में मऊ में प्रदर्शन, वामपंथी दलों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन सहारनपुर में कथित मस्जिद तोड़फोड़ की घटना और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मऊ में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मऊ में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने की कथित घटना पर नाराजगी जताई और मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। धरने के बाद संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहारनपुर की घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में कानून का राज सुनिश्चित करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी गई है।
    1
    सहारानपुर की कथित मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में मऊ में प्रदर्शन, वामपंथी दलों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सहारानपुर की कथित मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में मऊ में प्रदर्शन, वामपंथी दलों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में कथित मस्जिद तोड़फोड़ की घटना और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मऊ में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
मऊ में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने की कथित घटना पर नाराजगी जताई और मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
धरने के बाद संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहारनपुर की घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में कानून का राज सुनिश्चित करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने की चेतावनी दी गई है।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • “हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए? Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर
    1
    “हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल
हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए?
Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    6 hrs ago
  • बूढ़नपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण बरही, भंडारे का आयोजन आजमगढ़। बूढ़नपुर नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण बरही का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण बरही का आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। श्रीकृष्ण बरही के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद उठाएंगे। रात्रि में आयोजित होने वाले रासलीला कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर संजय मौर्य, अरविंद गुप्ता, आनंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गंगा गुप्ता, सतीश मद्धेशिया, दीनानाथ चौरसिया सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    बूढ़नपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण बरही, भंडारे का आयोजन

आजमगढ़। बूढ़नपुर नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण बरही का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण बरही का आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। श्रीकृष्ण बरही के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद उठाएंगे।
रात्रि में आयोजित होने वाले रासलीला कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर संजय मौर्य, अरविंद गुप्ता, आनंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गंगा गुप्ता, सतीश मद्धेशिया, दीनानाथ चौरसिया सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ में EMI के लिए युवक को 5 दिन बंधक बनाने और ब्लड बैंक में खून निकलवाने का आरोप लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निगोहां क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि EMI न भरने के विवाद में एक रिकवरी एजेंट ने उसे करीब 5 दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मजदूरी कराई। पीड़ित ने ब्लड बैंक में खून निकलवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, चौकी पहुंचने के बाद भी उसे कथित तौर पर मदद नहीं मिली और परिवार को भी थाने से वापस भेज दिया गया। मामले में DCP साउथ के आदेश के बाद अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू करने और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में देखें इस पूरे मामले की जानकारी और पीड़ित द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप।#Lucknow #LucknowNews #Nigoha #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #RecoveryAgent #EMI #ViralNews #Police #DCP #VandeTimes #DainikAdhyay #DainikAdhyayNews #UPPolice #LucknowPolice #LatestNews
    1
    लखनऊ में EMI के लिए युवक को 5 दिन बंधक बनाने और ब्लड बैंक में खून निकलवाने का आरोप
लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निगोहां क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि EMI न भरने के विवाद में एक रिकवरी एजेंट ने उसे करीब 5 दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और मजदूरी कराई। पीड़ित ने ब्लड बैंक में खून निकलवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, चौकी पहुंचने के बाद भी उसे कथित तौर पर मदद नहीं मिली और परिवार को भी थाने से वापस भेज दिया गया। मामले में DCP साउथ के आदेश के बाद अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू करने और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में देखें इस पूरे मामले की जानकारी और पीड़ित द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप।#Lucknow #LucknowNews #Nigoha #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #RecoveryAgent #EMI #ViralNews #Police #DCP #VandeTimes #DainikAdhyay #DainikAdhyayNews #UPPolice #LucknowPolice #LatestNews
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    7 hrs ago
  • आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
    1
    आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।
बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए।
सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं।
सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आजमगढ़ के थाना फूलपुर के जगदीशपुर में भीषण सड़क हादसा तीन की मौत 6 की हालत गंभीर आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; 6 की हालत गंभीर आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
    2
    आजमगढ़ के थाना फूलपुर के जगदीशपुर में भीषण सड़क हादसा तीन की मौत 6 की हालत गंभीर 
आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; 6 की हालत गंभीर
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
    user_Journalist Arshad Jamal  Khan
    Journalist Arshad Jamal Khan
    Video Creator निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.