Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजब गजब की खबरे, आईऐ देखते है यह वीडियो बिहार के एक गांव बगहा से सामने आया है, जिस जिला मे कार्यरत है एसपी निर्मला कुमारी ने वहा पर एक विद्यालय को गोद लिया है, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके. निर्मला कुमारी नियमित रूप से स्कूल का निरीक्षण करती रहती हैं. निरीक्षण के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं, तो उन्होंने तरंत पहल करते हुए स्वयं छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया. देखें वीडियो.
चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
अजब गजब की खबरे, आईऐ देखते है यह वीडियो बिहार के एक गांव बगहा से सामने आया है, जिस जिला मे कार्यरत है एसपी निर्मला कुमारी ने वहा पर एक विद्यालय को गोद लिया है, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके. निर्मला कुमारी नियमित रूप से स्कूल का निरीक्षण करती रहती हैं. निरीक्षण के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं, तो उन्होंने तरंत पहल करते हुए स्वयं छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया. देखें वीडियो.
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24/25 अप्रैल 2026 को जिले में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जिलेभर में कुल 53 स्थानों पर छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के लिए 36 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 166 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कुल 8435 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया, जबकि 80 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में जिले के विभिन्न थानों में 14 सन्हा और एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।1
- हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 24/25-04-26 को जिले में कुल 53 स्थान पर अवैध शराब के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है *अभियान* ==================== ▪️ उक्त अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 36 टीम गठित की गई थी l ▪️ उक्त गठित टीम में 166 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था l ▪️ गठित टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कुल 53 ठिकानो पर छापामारी की गई l ▪️ उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 8435 लीटर जावा महुआ कम्युनिस्ट किया गया तथा 80 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। इस संदर्भ में हजारीबाग जिला के अलग-अलग थानों में 14 सन्हा दर्ज की गई तथा 01 कांड दर्ज किया गया है। आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई वैसी जगह जहां पर अवैध शराब बनाई जाती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l4
- अजब गजब की खबरे, आईऐ देखते है यह वीडियो बिहार के एक गांव बगहा से सामने आया है, जिस जिला मे कार्यरत है एसपी निर्मला कुमारी ने वहा पर एक विद्यालय को गोद लिया है, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके. निर्मला कुमारी नियमित रूप से स्कूल का निरीक्षण करती रहती हैं. निरीक्षण के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं हैं, तो उन्होंने तरंत पहल करते हुए स्वयं छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया. देखें वीडियो.1
- हजारीबाग से रिपोर्ट: हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर भी जोरदार अभियान चलाया। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 977/2022, धारा 33(1)(D) आईएफ एक्ट के तहत वारंटी अभियुक्त मो0 यूनुस अंसारी (62 वर्ष), पिता मो0 लियाकत मियां, निवासी ग्राम हरहद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी दौरान पुलिस को मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके पर ही सभी अवैध सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।1
- बरही मे हुए बैंक डकैती का CCtV वीडियो1
- बरही में दिनदहाड़े बड़ी डकैती: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से सात करोड़ का सोना और पांच लाख कैश की लूट हजारीबाग जिला के बरही में स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार क़ो दिनदहाड़े सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। अपराधियों ने करीब सात करोड़ रुपये मूल्य का सोना और पांच लाख रुपये नकद लूटकर इलाके में दहशत फैला दी। हथियार के बल पर वारदात चार की संख्या में आए अपराधियों ने पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया। सभी बदमाशों ने अपना चेहरा छिपा रखा था—एक ने हेलमेट, एक ने मास्क और एक ने गमछा पहन रखा था। सभी के हाथ में देशी बंदूक थी। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर लॉकर खुलवाया। लॉकर से सोना और कैश लेकर फरार अपराधियों ने लॉकर से सारा सोना निकलवाया और कैश भी समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बैंक को बाहर से बंद कर आराम से फरार हो गए। साठगांठ की आशंका घटना जिस आसानी और सटीक तरीके से अंजाम दी गई, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को अंदर की पूरी जानकारी थी या किसी की मिलीभगत हो सकती है। गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही खुली थी। पुलिस के लिए चुनौती हाल ही में हजारीबाग के नए एसपी Aman Kumar के लिए यह घटना बड़ी चुनौती बन गई है। वारदात के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जांच तेज, CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। #robbery #robberyCase #highlights #jharkhand #sphazaribagh #hazaribaghcity #sdpobarhi #barhipolice #RanchiNews #JharkhandNews #hazaribagh #hazaribaghjheel #hazaribaghcity #BigBreakingNews #BigBreakin2
- *भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती पर सांसद मनीष जायसवाल का सख्त रुख, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार* *सांसद ने बिजली विभाग और डीवीसी अधिकारियों की बुलाई आपात बैठक, तेवर दिखे तल्ख* *कहा आपके घर की बिजली कटेगी बिजली तब समझ आयेगा जनता का दर्द* *आपकी समस्या हमें बताएं, कराएंगे समाधान, लेकिन जनता को दें राहत अन्यथा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: मनीष जायसवाल* *हजारीबाग* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। हजारीबाग परिसदन में आयोजित एक आपात बैठक के दौरान उन्होंने डीवीसी, बिजली विभाग और ट्रांसमिशन यूनिट के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि जनता की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद मनीष जायसवाल ने डीवीसी द्वारा बिजली की कटौती कर उसे खुले बाजार में बेचने और लोड शेडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंन अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आपके अपने घरों की बिजली कुछ घंटों के लिए कट जाए तो आपको आम जनता के दर्द का एहसास होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने विभाग को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार का अल्टीमेटम दिया और स्पष्ट किया कि जनता को अब कहानियों की नहीं बल्कि सुचारू बिजली आपूर्ति की जरूरत है बैठक में बिजली विभाग की भविष्य की योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल को आश्वस्त किया कि विष्णुगढ़ और बड़कागांव में निर्माणाधीन ग्रिड अगले ढाई से तीन महीनों में चालू हो जाएंगे, जिससे डीवीसी पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही बनासो उपकेंद्र को अतिरिक्त 10 मेगावाट बिजली दिलाने के लिए डीवीसी कोलकाता मुख्यालय से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े राज्यों की तरह अंडरग्राउंड वायरिंग और आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन आवश्यक है। उन्होंने जिले में करीब 130 मेगावाट की मांग के मुकाबले हो रही कम आपूर्ति पर डीवीसी को सख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो तो सीधे हमसे संपर्क करें हम वचन देते हैं कि आपके हर जायज समस्या के समाधान हेतु हम तत्पर रहेंगे । बैठक के अंत में सभी विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द स्थिति सुधारने का वादा किया। उम्मीद है कि सांसद मनीष जायसवाल के इस तल्ख तेवर में बिजली विभाग और डीवीसी अधिकारियों के कड़े फटकार के बाद बिजली कटौती की समस्या में सुधार जल्द दिखेगा। बैठक में बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह, बिजली विभाग हजारीबाग के ईएसई ए. के. उपाध्याय, रामगढ़ के ईएसई साकला हेंब्रम, हजारीबाग टीसी के डीजीएम प्रवीण राम, जेयूएसएनएल ट्रांसमिशन सर्कल के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार, ट्रांसमिशन डिवीजन सीनियर मैनेजर रूपा कुमारी, हजारीबाग रूरल एईई अमित कुमार शर्मा, बरही ईईई के. एम. हेस्सा, सी एंड आर के ईई शेखर सुमन, डीवीसी के डिप्टी मैनेजर संजीव कुमार, डीवीसी के इलेक्ट्रिक सिविल मैनेजर शंभू कुमार वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए और सांसद मनीष जायसवाल को आश्वत कराया कि जल्द ही बिजली में सुधार दिखेगा । उक्त बैठक में सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह-प्रतिनिधि विनोद झुनझुनवाला, भाजपा नेता सह कंडसार पंचायत के मुखिया रामकुमार मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. संजय सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विशेषांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।4
- हजारीबाग | कोलघाट्टी चौक, मंडई रोड, कोल स्टोरेज के पास स्थित किंडर एन जॉय स्कूल का भव्य उद्घाटन हजारीबाग के मेयर अरविंद कुमार राणा द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूल की प्रिंसिपल शेख शबनम ने बताया कि यह स्कूल प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए है। खास बात यह है कि नामांकन पूरी तरह फ्री रखा गया है। साथ ही, जो अभिभावक गर्मी की छुट्टी से पहले एडमिशन कराते हैं, उन्हें मासिक फीस में 10% की छूट दी जाएगी और समर कैंप भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिनमें वार्ड 13 के पार्षद विकास यादव, वार्ड 3 के विजय प्रसाद, प्रो. सैय्यद रिजवान, डॉ. ई.एन. सिद्दिकी, आयतुल्ला इरफान, डॉ. इकबाल फारूकी, डॉ. ए. फारूकी और अमीनुल हक प्रमुख रहे। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के संचालक मो. ताहिर ने बुके देकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नाजिया परवीन, वर्षा कुमारी, मनीषा कुमारी, आरजू और तनीषा ने अहम योगदान दिया। इस नए स्कूल के शुरू होने से इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।1