logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माननीय कलेक्टर महोदय नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा सर के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2026 को नर्मदापुरम के माननीय कलेक्टर महोदय नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा सर के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2026 को नर्मदापुरम के सेठ गुरु स्कूल के सामने कार्यवाही मे रेवा राम s/o राधेश्याम केवट के कब्जे से 56लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा34(1)(क )34(2)का प्रकरण कायम किया गया कच्ची हाथ भट्टी मदिरा के सैंपल को प्रयोगशाला भेजा जाएगा वही अन्य कार्यवाही में 15लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर धारा 34(1)के 2प्रकरण कायम किए गए उक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक आर. पी. निमोदा द्वारा की गई आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टॉफ मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश प्रसाद अहिरवार, अभिलाष पाठक आबकारी उपनिरीक्षकश्री के. के. पड़रिया ,मुख्य आरक्षक श्री दुर्गा प्रसाद मांझी , मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया आरक्षक श्री धर्मेंद्र, सत्येंद्र, सुरेश, भावना का सराहनीय योगदान रहा जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा

1 hr ago
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
d8c4063f-e17a-4e52-8f82-2c7772851392

माननीय कलेक्टर महोदय नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा सर के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2026 को नर्मदापुरम के माननीय कलेक्टर महोदय नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा सर के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2026 को नर्मदापुरम के सेठ गुरु स्कूल के सामने कार्यवाही मे रेवा राम s/o राधेश्याम केवट के कब्जे से 56लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा34(1)(क )34(2)का प्रकरण कायम किया गया कच्ची हाथ भट्टी मदिरा के सैंपल को प्रयोगशाला भेजा जाएगा वही अन्य कार्यवाही में 15लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर धारा 34(1)के 2प्रकरण कायम किए गए उक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक आर. पी. निमोदा द्वारा की गई आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टॉफ मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश प्रसाद अहिरवार, अभिलाष पाठक आबकारी उपनिरीक्षकश्री के. के. पड़रिया ,मुख्य आरक्षक श्री दुर्गा प्रसाद मांझी , मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया आरक्षक श्री धर्मेंद्र, सत्येंद्र, सुरेश, भावना का सराहनीय योगदान रहा जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    2
    पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश
नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पिपरिया में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ नौ दिनों तक घर-घर और पंडालों में होगी गणेश आराधना, बारिश और महंगाई का बाजार पर दिखा असर पिपरिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पिपरिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा की स्थापना होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न गणेश पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। युवाओं और गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों को सजाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कहीं विद्युत सजावट तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। घरों में भी लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने परंपरागत तरीके से गणपति की स्थापना कर आरती और भोग का आयोजन किया। इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं में भी विशेष विविधता देखने को मिल रही है। शहर के पंडालों में भगवान गणेश को अलग-अलग धार्मिक और आकर्षक स्वरूपों में विराजित किया गया है। कहीं भगवान श्री गणेश को माता पार्वती के साथ दर्शाया गया है, तो कहीं हाथी पर सवार गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और स्वरूपों पर आधारित प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल की सजावट और रोशनी की व्यवस्था की है। शाम के समय इन पंडालों की सजावट और अधिक आकर्षक नजर आने की उम्मीद है। गणेशोत्सव के अवसर पर सामान्य तौर पर शहर के बाजारों में कई दिनों पहले से ही चहल-पहल बढ़ जाती है। गणेश प्रतिमाओं से लेकर पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें और प्रसाद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। हालांकि इस बार लगातार हो रही बारिश और महंगाई का असर बाजार की रौनक पर दिखाई दिया। बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं विभिन्न पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने खरीदारी में कुछ संयम बरता। दुकानदारों को भी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सीमित भीड़ का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गणेश भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री की खरीदारी की। पिपरिया के रामलीला मंच पर भी गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब आगामी नौ दिनों तक पिपरिया में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। बच्चों और युवाओं में गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आने वाले दिनों में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पिपरिया में उत्सव का रंग चढ़ गया है और अब अगले नौ दिनों तक शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहेगा।
    2
    पिपरिया में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’
नौ दिनों तक घर-घर और पंडालों में होगी गणेश आराधना, बारिश और महंगाई का बाजार पर दिखा असर
पिपरिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पिपरिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा की स्थापना होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न गणेश पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे।
गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। युवाओं और गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों को सजाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कहीं विद्युत सजावट तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। घरों में भी लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने परंपरागत तरीके से गणपति की स्थापना कर आरती और भोग का आयोजन किया।
इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं में भी विशेष विविधता देखने को मिल रही है। शहर के पंडालों में भगवान गणेश को अलग-अलग धार्मिक और आकर्षक स्वरूपों में विराजित किया गया है। कहीं भगवान श्री गणेश को माता पार्वती के साथ दर्शाया गया है, तो कहीं हाथी पर सवार गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और स्वरूपों पर आधारित प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल की सजावट और रोशनी की व्यवस्था की है। शाम के समय इन पंडालों की सजावट और अधिक आकर्षक नजर आने की उम्मीद है।
गणेशोत्सव के अवसर पर सामान्य तौर पर शहर के बाजारों में कई दिनों पहले से ही चहल-पहल बढ़ जाती है। गणेश प्रतिमाओं से लेकर पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें और प्रसाद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। हालांकि इस बार लगातार हो रही बारिश और महंगाई का असर बाजार की रौनक पर दिखाई दिया।
बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं विभिन्न पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने खरीदारी में कुछ संयम बरता। दुकानदारों को भी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सीमित भीड़ का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गणेश भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री की खरीदारी की।
पिपरिया के रामलीला मंच पर भी गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।
स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब आगामी नौ दिनों तक पिपरिया में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।
गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। बच्चों और युवाओं में गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आने वाले दिनों में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पिपरिया में उत्सव का रंग चढ़ गया है और अब अगले नौ दिनों तक शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहेगा।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी। पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी, जिला नर्मदापुरम
    1
    FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई।
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी।
पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी, जिला नर्मदापुरम
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    2
    गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची
नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की।
गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गंगाजली पूजन श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न होने के पश्चात जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड, सोहागपुर निवासी हमारे प्रिय अजय कुमार कोरी "अज्जू भाई" (प्रॉपर्टी डीलर), सुपुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कोरी जी (टेलर मास्टर) एवं प्रॉपर्टी डीलर श्री अभिषेक कोरी जी के लघु भ्राता का अल्पायु में हृदय गति रुक जाने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया था। ईश्वर की ऐसी लीला के समक्ष हम सब निशब्द हैं। हँसमुख, मिलनसार और सबके सुख-दुख में खड़े रहने वाले अज्जू भाई का इस तरह चले जाना पूरे वार्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। आज उनकी गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर कोरी परिवार द्वारा पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए भोजन प्रसादी भिजवाई गई। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏
    1
    गंगाजली पूजन श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न होने के पश्चात जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
रामगंज वार्ड, सोहागपुर निवासी हमारे प्रिय अजय कुमार कोरी "अज्जू भाई" (प्रॉपर्टी डीलर),
सुपुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कोरी जी (टेलर मास्टर) एवं प्रॉपर्टी डीलर श्री अभिषेक कोरी जी के लघु भ्राता का अल्पायु में हृदय गति रुक जाने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया था।
ईश्वर की ऐसी लीला के समक्ष हम सब निशब्द हैं। हँसमुख, मिलनसार और सबके सुख-दुख में खड़े रहने वाले अज्जू भाई का इस तरह चले जाना पूरे वार्ड के लिए अपूरणीय क्षति है।
आज उनकी गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर कोरी परिवार द्वारा पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए भोजन प्रसादी भिजवाई गई।
राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार
    1
    बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की। सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
    1
    90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी
मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप
नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है।
लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की।
सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम
शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है।
यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,
    1
    ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी
दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई
फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं
लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं
मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है
रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.