सिरसागंज में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम: भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर निकली भव्य रथयात्रा, जयकारों से गूंजा नगर फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर ने सोमवार को आध्यात्मिक आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम दृश्य दिखाई दिया, जब भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से आरंभ हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर गई। रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारकर मंगल कामनाएं कीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बैंड-बाजों की मधुर धार्मिक ध्वनियों ने आयोजन को और अधिक दिव्य बना दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रथ पर विराजमान श्रीजी की आरती उतारकर श्रद्धा भाव प्रकट किया और इस आयोजन की सराहना की। रथयात्रा में जैन समाज के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल रहे।
सिरसागंज में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम: भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर निकली भव्य रथयात्रा, जयकारों से गूंजा नगर फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर ने सोमवार को आध्यात्मिक आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम दृश्य दिखाई दिया, जब भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से आरंभ हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर गई। रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारकर मंगल कामनाएं कीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बैंड-बाजों की मधुर धार्मिक ध्वनियों ने आयोजन को और अधिक दिव्य बना दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रथ पर विराजमान श्रीजी की आरती उतारकर श्रद्धा भाव प्रकट किया और इस आयोजन की सराहना की। रथयात्रा में जैन समाज के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल रहे।
- bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai1
- Post by रविन्द्र सेजवार1
- नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- पिनाहट। थाना क्षेत्र में गांव क्योरी की एक विवाहित महिला के साथ दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लाठी डंडों और बेल्टों से पीटा अपने आप को बचाने के लिए मिन्नतें करती रही मगर वह नहीं मानें और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की मगर थाने पर महिला कांस्टेबल नहीं होने पर मेडिकल नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव क्योरी निवासी काजल ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से दान दहेज के साथ उसके परिजनों ने की थी। आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुरारीजनों का रवैया बदल गया। पति ,सास, ससुर, देवर, ननद आए दिन आए दिन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग का विरोध करने पर उक्त लोग घर के अंदर बंद करके लाठी डंडे, बेल्टों और लात घुसों से मारपीट की जाती। ससुराली जनों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने मायके के परिजनों को मामले में जानकारी हुई तो भाई और चाचा ससुराल क्योरी उसे लेने के लिए पहुंचे थे। तो ससुरालजनों ने एकत्रित होकर गाली गलौज करते हुए उनसे भी मारपीट करने लगे बीच बचाव करने के लिए वह खुद आई तो उक्त लोगों ने उसे बुरी तरह लाठी डंडों से मारपीट की गई।1
- बिहार नालंदा में दरिंदगी की हद पार। महिला को अर्धनग्न कर सड़कों पर घसीटा, वीडियो वायरल किया गया।1
- आज के इस वीडियो में हम आपको लेकर आए हैं जनपद मैनपुरी के ऐतिहासिक श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के भव्य सांस्कृतिक मंच पर। यहाँ आयोजित “एक शाम कन्हैया के नाम” कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा नुमाइश पंडाल छोटा पड़ गया। वीडियो की मुख्य झलकियाँ: उद्घाटन: जिलाधिकारी मैनपुरी श्री अंजनी कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ। राधा-कृष्ण झांकी: दिल्ली के कलाकार विक्की सुनेजा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति। शिव तांडव: मशहूर कलाकार अमित महाकाल द्वारा भगवान शिव की भस्म आरती और रौद्र तांडव। भजन संध्या: लखनऊ के सुप्रसिद्ध गायक आकाश गुप्ता के भजनों पर झूमे भक्त। मैनपुरी की सांस्कृतिक विरासत और भक्ति के इस अद्भुत संगम को अंत तक देखें। अगर आपको वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें! Tags: Mainpuri Numalsh 2026, Ek Sham Kanhaiya Ke Naam, Shri Devi Mela Mainpuri, DM Anjani Kumar Singh Mainpuri, Vicky Suneja Radha Krishna Jhanki, Amit Mahakal Shiv Tandav, Akash Gupta Bhajan, Mainpuri Exhibition 2026, UP Tourism, Cultural Program Mainpuri, Kadambari Rangmanch, भस्म आरती मैनपुरी, शिव तांडव अमित महाकाल, श्री देवी मेला मैनपुरी 2026, मैनपुरी नुमाइश के कार्यक्रम। Hashtags: #MainpuriNumalsh #ShriDeviMela #EkShamKanhaiyaKe Naam #MainpuriDiaries #ShivTandav #RadhaKrishna #BhajanSandhya #UPNews #MainpuriEvent #SpiritualIndia #VickySuneja #AmitMahakal1
- साहब।दबंग लोगों ने मेरे खेत से सरसों की फसल काट ली। औरैया। मेरे खेत में बोई गई सरसों की फसल कुछ दबंग लोगों ने जबरन थ्रेसर लगवा कर काट ली है। प्रार्थिनी पूनम देवी अमावता गांव निवासी को जब पता चला। तो वह खेत पर पहुंची। तो गांव के लोग अश्वनी और सुनैना बबलू संत और सीपू सरसों की फसल काट रात्रि में रहे थे। जब फसल काटने से मना किया।तो दबंग लोग गाली गलौज करने लगे। और जान से मारने की धमकी विधि दबंगों ने कहा तू चाहे जहां शिकायत कर ले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । मेरे पति कैंसर से पीड़ित है। प्रार्थनीय के खेत पर दबंग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। दबंग किस्म के लोग हैं महिला डरी और सहमी हुई है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइ है।1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1