logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डाक कांवड़ यात्रा ने की लगभग 32 किलोमीटर की दूरी तय, पशुपति नाथ का किया जलाभिषेक विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा, समरस भारत, राष्ट्र उत्थान” के संकल्प के साथ डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। लगभग 32 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए डाक कांवड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, देवगढ़ पहुंची। यहां सभी कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान पशुपतिनाथ महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र कल्याण की कामना की। यात्रा के मार्ग में स्वागतकर्ता उमाशंकर विदुआ, गहोई समाज मन्दिर, नितिन गिरी, शिवम बुक डिपो, विकाश श्रीवास्तव, सुनील सैनी, जया मेडिकल जुगपूरा, पीतम सिंह, सोनसिंह महेशपूरा, ककरुआ, आलापुर पप्पू राजा, मनोज वर्मा प्रधान ऐरा, चंद्रमणि पुरोहित प्रधान जिरोन, सुरेश कोते जाखलौन, बिहारी साहू जखलौन, स्वरूप सिंह चौहान, अखिलेश गोस्वामी विभिन्न समाजसेवियों ,श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। डाक कांवड़ यात्रा के माध्यम से नशामुक्त युवा, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति और राष्ट्र उत्थान का संदेश दिया गया। यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा में विहिप जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, प्रान्त पर्यावरण प्रमुख रामेश्वर मालवीय, बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक शुभम कौशिक, प्रान्त मिलन केन्द्र प्रमुख देवेन्द्र गंगेले, दुर्गा वाहिनी प्रान्त संयोजिका अवनी, प्रान्त सह सोशल मीडिया प्रमुख डग्गी राजा जैरवारा, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, राकेश सोनी, अनिल पस्तोर, शुभ्रा जैन, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिला मंत्री ध्रुव साहू, जिला संगठन मंत्री अमन जी, जिला सह मंत्री सियाराम राजपूत, प्रियंका पटेरिया,रेखा सोनी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका स्वाति पाराशर, जिला सह संयोजिका निकिता, ज्योति तिवारी,विधि प्रकोष्ठ प्रमुख पुष्पेन्द्र चौहान, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आत्माराम दुबे, नगर अध्यक्ष संजय जैन ‘राजू सेठ’, बार प्रखण्ड अध्यक्ष लाखन सिंह बुन्देला, जखौरा प्रखण्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर,नगर उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाठक, साहिब पंथ, नगर मंत्री दीपक सोनी ,नगर सह मंत्री नितिन झा, शरद तिवारी,दीपक तिवारी,अंशुल झा, आलोक जैन, राजा झा महेंद्र झा, राकेश रैकवार, गौरव यादव, मोहित रैकवार, पवन कुशवाह, श्लोक किलेदार, आदर्श कुशवाहा, सोनू पाल, कार्तिक राठौर, शुभम कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, रौनक रजक, सानू करोसिया, रोहित कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, रोहित साहू,आकाश पंथ, राहुल कोरी, माधव विश्वकर्मा, राजू, सक्षम झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Manoj Kumar vaidya
Manoj Kumar vaidya
Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
0d24e772-9934-4ed2-affe-d19298a986b3

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *कलेक्टर ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर जताई नाराजगी* *टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कचरा पृथक्कीकरण और लॉग बुक संधारण में अनियमितताएं मिलीं। कलेक्टर ने पाया कि गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं किया जा रहा था और वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। लॉग बुक में भी कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी मिलीं। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
    2
    *कलेक्टर ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर जताई नाराजगी*
*टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कचरा पृथक्कीकरण और लॉग बुक संधारण में अनियमितताएं मिलीं।
कलेक्टर ने पाया कि गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं किया जा रहा था और वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। लॉग बुक में भी कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी मिलीं।
कलेक्टर ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का त्योहार, दिगौड़ा में निकला भव्य जुलूस दिगौड़ा 26 अगस्त पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिगौड़ा कस्बा में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दिगौड़ा की पुरानी मस्जिद से शुरू हुआ जो नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों से होते हुए वापिस मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी के इस अवसर पर लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेश को याद किया।
    1
    धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का त्योहार, दिगौड़ा में निकला भव्य जुलूस 

दिगौड़ा 26 अगस्त

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिगौड़ा कस्बा में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दिगौड़ा की पुरानी मस्जिद से शुरू हुआ जो नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों से होते हुए वापिस मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी के इस अवसर पर लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेश को याद किया।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews
    1
    बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। 
PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मड़ावरा : ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा ललितपुर। बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्योहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया और जामा मस्जिद की मीनारों पर इस्लामी परचम फहराया गया। इस दौरान मकतब के बच्चों ने हम्द व नात पेश कर रसूले खुदा की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। परचम कुशाई के बाद मकतब के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। जलसा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से शुरू होकर बस स्टैंड, बैरियर चौराहा होते हुए डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पहुंचा। यहां बच्चों ने सुंदर नगमे प्रस्तुत किए और फातिहा ख्वानी की। समाजसेवी युवाओं ने जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता कराया, मुंह मीठा कराया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे सहित देश-दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। जलसे के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। ग्राम साढ़ूमल, भौंटा और सतवांसा में भी जलसा-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कस्बे में लचर रही सफाई व्यवस्था मड़ावरा। त्योहारों के सीजन में कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई। सफाई व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी इंतजाम नहीं कराए गए। जलसे के दौरान भी कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था की कमी दिखाई दी, जिससे लोगों मे नाराजगी रही।
    1
    मड़ावरा : ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा
ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा
ललितपुर। बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्योहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया और जामा मस्जिद की मीनारों पर इस्लामी परचम फहराया गया। इस दौरान मकतब के बच्चों ने हम्द व नात पेश कर रसूले खुदा की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया।
परचम कुशाई के बाद मकतब के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। जलसा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से शुरू होकर बस स्टैंड, बैरियर चौराहा होते हुए डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पहुंचा। यहां बच्चों ने सुंदर नगमे प्रस्तुत किए और फातिहा ख्वानी की। समाजसेवी युवाओं ने जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता कराया, मुंह मीठा कराया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे सहित देश-दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। जलसे के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। ग्राम साढ़ूमल, भौंटा और सतवांसा में भी जलसा-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कस्बे में लचर रही सफाई व्यवस्था
मड़ावरा। त्योहारों के सीजन में कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई। सफाई व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी इंतजाम नहीं कराए गए। जलसे के दौरान भी कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था की कमी दिखाई दी, जिससे लोगों मे नाराजगी रही।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    5 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नवी पर कस्बे में निकला जुलूस,डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा व बच्चे ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में मुस्लिम समुदाय ने निकाला भव्य जुलूस इस दौरान छोटे छोटे बच्चे अपनी अपनी पंक्ति में धर्म के झंडे लेकर पक्तिबद्ध होकर चल रहे थे तो वहीं युवा वर्ग डीजे की धुनों पर थिरकते एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे उल्लेखनीय है कि इस दिन को पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश (जन्म) की खुशी के रूप में याद किया जाता कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना मड़ावरा पुलिस बल मौजूद रहा। madawra से प्रियंक सर्राफ की रिपोर्ट
    2
    ईद मिलादुन्नवी पर कस्बे में निकला जुलूस,डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा व बच्चे
ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में मुस्लिम समुदाय ने निकाला भव्य जुलूस
इस दौरान छोटे छोटे बच्चे अपनी अपनी पंक्ति में धर्म के झंडे लेकर पक्तिबद्ध होकर चल रहे थे तो वहीं युवा वर्ग डीजे की धुनों पर थिरकते एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे उल्लेखनीय है कि इस दिन को पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश (जन्म) की खुशी के रूप में याद किया जाता कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना मड़ावरा पुलिस बल मौजूद रहा।
madawra से प्रियंक सर्राफ की रिपोर्ट
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. सुब्बाराव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ओमप्रकाश पंजाबी एवं शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. एन.एस. सुब्बाराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, देश सेवा और कांग्रेस सेवादल के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल देश सेवा और पार्टी के प्रति समर्पित संगठन है। वहीं विशेष अतिथि अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक परिहार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश पंजाबी ने की, जबकि संचालन विक्रांत गोलनदाज ने किया। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय ने डॉ. सुब्बाराव के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केदार पटेल, बलराम अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, महेंद्र नवैया, खुशीलाल अहिरवार, कृष्णा कैथोरिया, जननू लाल राय, पीयूष तिवारी, रामकिशन अहिरवार, शेर सिंह अहिरवार, लक्ष्मण चंदेल, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश सेन, मोतीलाल अहिरवार, ओपी लारोट सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. सुब्बाराव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ओमप्रकाश पंजाबी एवं शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. एन.एस. सुब्बाराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, देश सेवा और कांग्रेस सेवादल के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल देश सेवा और पार्टी के प्रति समर्पित संगठन है। वहीं विशेष अतिथि अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक परिहार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश पंजाबी ने की, जबकि संचालन विक्रांत गोलनदाज ने किया। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय ने डॉ. सुब्बाराव के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केदार पटेल, बलराम अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, महेंद्र नवैया, खुशीलाल अहिरवार, कृष्णा कैथोरिया, जननू लाल राय, पीयूष तिवारी, रामकिशन अहिरवार, शेर सिंह अहिरवार, लक्ष्मण चंदेल, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश सेन, मोतीलाल अहिरवार, ओपी लारोट सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    लोकशन बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 

बीना। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एन.एस. सुब्बाराव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ओमप्रकाश पंजाबी एवं शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. एन.एस. सुब्बाराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, देश सेवा और कांग्रेस सेवादल के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल देश सेवा और पार्टी के प्रति समर्पित संगठन है। वहीं विशेष अतिथि अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक परिहार ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश पंजाबी ने की, जबकि संचालन विक्रांत गोलनदाज ने किया। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय ने डॉ. सुब्बाराव के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केदार पटेल, बलराम अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, महेंद्र नवैया, खुशीलाल अहिरवार, कृष्णा कैथोरिया, जननू लाल राय, पीयूष तिवारी, रामकिशन अहिरवार, शेर सिंह अहिरवार, लक्ष्मण चंदेल, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश सेन, मोतीलाल अहिरवार, ओपी लारोट सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में सावन के महीने में कबडीया यात्रियों की भीड़ भाड़
    1
    बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में सावन के महीने में कबडीया यात्रियों की भीड़ भाड़
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुएं में गिरकर मोर घायल, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू दिगौड़ा 26 अगस्त टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैदपुर गांव में आज बुधवार को एक कुएं में मोर गिर गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जतारा ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, जतारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदपुर में खेत मे स्थित कुएं में एक मोर गिर गया था। कुएं में गिरने से मोर की हालत गंभीर हो गई थी। खेत मालिक दीपेश सिंह घोष ने इसकी जानकारी वन विभाग के जतारा ऑफिस में दी गई। वहां से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मोर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मोर को उपचार के लिए जतारा वन विभाग कार्यालय में अपने साथ ले गई है।
    1
    कुएं में गिरकर मोर घायल, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

दिगौड़ा 26 अगस्त

टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैदपुर गांव में आज बुधवार को एक कुएं में मोर गिर गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जतारा ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, जतारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदपुर में खेत मे स्थित कुएं में एक मोर गिर गया था। कुएं में गिरने से मोर की हालत गंभीर हो गई थी। खेत मालिक दीपेश सिंह घोष ने इसकी जानकारी वन विभाग के जतारा ऑफिस में दी गई। 

वहां से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मोर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मोर को उपचार के लिए जतारा वन विभाग कार्यालय में अपने साथ ले गई है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • टीकमगढ़ में जश्ने ईद मीलादुन्नवी का जूलूस बड़ी शान शौकत के साथ निकाला जा रहा है
    2
    टीकमगढ़ में जश्ने ईद मीलादुन्नवी का जूलूस बड़ी शान शौकत के साथ निकाला जा रहा है
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.