संतकबीरनगर- SP संदीप कुमार मीना का बड़ा एक्शन: पदीय कर्तव्यों में लापरवाही पर थानाध्यक्ष बखिरा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कर्तव्य में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा के थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में 1. उ0नि0 उमाशंकर तिवारी थानाध्यक्ष बखिरा, 2. उ0नि0 सुरेश यादव थाना बखिरा और 3. मु0आ0 कोमल प्रसाद थाना बखिरा शामिल हैं। निलंबन का कारण बना महिला अपराधों में लापरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी पर महिला संबंधी अपराधों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित विधिक कार्यवाही न करने, उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों के अनुपालन में रुचि न लेने, एचएस सत्यापन, 60 व 90 दिवसीय विवेचनाओं के निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, यक्ष एप पर आपराधिक सत्यापन, साइबर अपराध रोकथाम और मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों में उदासीनता बरतने का आरोप है। वहीं उ0नि0 सुरेश यादव और मु0आ0 कोमल प्रसाद पर जनसुनवाई, महिला संबंधी अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही, बीट प्रणाली में रुचि न लेने, जनता से अमर्यादित व्यवहार करने तथा क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को न देने का गंभीर आरोप है। तीनों पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली, 1991 के नियम-17(1)(क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन संतकबीरनगर से संबद्ध रहेंगे और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
संतकबीरनगर- SP संदीप कुमार मीना का बड़ा एक्शन: पदीय कर्तव्यों में लापरवाही पर थानाध्यक्ष बखिरा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप। खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कर्तव्य में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा के थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में 1. उ0नि0 उमाशंकर तिवारी थानाध्यक्ष बखिरा, 2. उ0नि0 सुरेश यादव थाना बखिरा और 3. मु0आ0 कोमल प्रसाद थाना बखिरा शामिल हैं। निलंबन का कारण बना महिला अपराधों में लापरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी पर महिला संबंधी अपराधों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित विधिक कार्यवाही न करने, उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों के अनुपालन में रुचि न लेने, एचएस सत्यापन, 60 व 90 दिवसीय विवेचनाओं के निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, यक्ष एप पर आपराधिक सत्यापन, साइबर अपराध रोकथाम और मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों में उदासीनता बरतने का आरोप है। वहीं उ0नि0 सुरेश यादव और मु0आ0 कोमल प्रसाद पर जनसुनवाई, महिला संबंधी अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही, बीट प्रणाली में रुचि न लेने, जनता से अमर्यादित व्यवहार करने तथा क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को न देने का गंभीर आरोप है। तीनों पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली, 1991 के नियम-17(1)(क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन संतकबीरनगर से संबद्ध रहेंगे और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। एसपी संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
- संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। मेहदावल बाईपास पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक क्रेन का ड्राइवर क्रेन को बीच सड़क पर खड़ा कर लापता हो गया। विशालकाय क्रेन के सड़क पर खड़े होने से बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन अचानक खराब होने के बाद ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर मौके से गायब हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।1
- शिकायत है❗ 15-9-2026 ई०, ‼️ लघु शंकर ( पेशाब) करने के लिए ₹5 लगता है ⁉️✍️ स्थान ( Location📍) :- खलीलाबाद ( खलीलाबाद नगर निगम) क्षेत्र , जनपद :- संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश! यह खलीलाबाद शहर है । खलीलाबाद बाईपास के नजदीक, दक्षिण दिशा में चलता फिरता शौचालय बनाया गया है। यहां पर लघुशंका करने की कोई व्यवस्था नहीं है । इस शौचालय को चलाने वाला इसका ठेकेदार पेशाब करने के लिए ₹5 की वसूली करता है।। नगर निगम खलीलाबाद को क्या पता नहीं है ❓ खलीलाबाद नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है ❓ शौचालय निर्माण के लिए यहां पर जगह मौजूद है❗ लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ करें बैठे हुऎ हैं❗✅ खलीलाबाद नगर निगम (खलीलाबाद शहर ) जनपद:- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश!1
- – उत्तर प्रदेश के गोंडा में चोरी के शक मे एक मुल्लाजी ने मोनिश को जमकर कूट दिया – मोनिश भाईजान 'लैट्रीन' करने के लिए ट्रक के पास बोतल ढूंढ रहे थे तभी मुल्लाजी ने चोर समझकर कूट दिया। – बेचारा मोनिश बहन के घर गया था जहां ज्यादा खाना खा लिया जिसकी वजह से "जोरदार प्रेशर" बन गया जिसके चलते ये कांड़ हो गया1
- डीआईजी ने थाना महुली का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।4
- जनता की शिकायतों पर विधायक अनिल त्रिपाठी सख्त, मेहदावल थाने में हुई तीखी नोकझोंक संतकबीरनगर। जनता की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मेहदावल थाने पहुंचे। विधायक ने थाना परिसर में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मामलों के निस्तारण को लेकर विधायक और मेहदावल थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही। विधायक के थाने पहुंचने और थानाध्यक्ष से हुई तीखी बहस का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- नैनो उर्वरक अपनाने पर जोर, बिक्री केंद्र प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण सिद्धार्थनगर जिले के कृषि भवन सभागार में मंगलवार को इफको की ओर से नैनो उर्वरक एवं अन्य कृषि उत्पादों को लेकर बिक्री केंद्र प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको डेलिगेट हनुमंत प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री केंद्र प्रभारियों से किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि किसान यूरिया और डीएपी का आवश्यकता से अधिक प्रयोग न करें। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने कहा कि बिक्री केंद्र प्रभारी किसानों को दानेदार उर्वरकों का अनावश्यक एवं अधिक मात्रा में प्रयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी की मात्रा कम करने तथा नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कृषि दवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इफको एमसी की दवाओं की खरीद पर निःशुल्क बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल, आईएफएफडीसी के आलोक दीक्षित, संजय मौर्य समेत करीब 60 इफको बिक्री केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर- बाईपास पर दिखी हाईटेक डबल डेकर बस, लोगों में मचासंतकबीरनगर- बाईपास पर दिखी हाईटेक डबल डेकर बस, लोगों में मचा कौतूहल: राहगीर रुक-रुक कर निहारते रहे, मोबाइल में कैद की तस्वीरें।कौतूहल: राहगीर रुक-रुक कर निहारते रहे, मोबाइल में कैद की तस्वीरें। जनपद खलीलाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खलीलाबाद बाईपास पर सोमवार को गोरखपुर डिपो की अत्याधुनिक डबल डेकर बस दिखाई दी, जिसके बाद पूरे बाईपास पर उत्सुकता का माहौल बन गया। बाईपास से गुजरने वाली इस लग्जरी बस को देख राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए ठिठक गए। बस के बाईपास पर पहुंचते ही लोगों में उसे देखने की होड़ लग गई। कई उत्साहित युवाओं और राहगीरों ने इस डबल डेकर बस को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। पहली बार जनपद की सड़कों पर इतनी बड़ी और आधुनिक बस देख लोग अचरज में पड़ गए। बताया जा रहा है कि इस डबल डेकर बस सेवा के संचालन से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। भीड़भाड़ वाले रूट पर यह बस यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। रोडवेज सूत्रों के अनुसार डबल डेकर बस के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर की उम्मीद है। जल्द ही इस रूट पर नियमित संचालन शुरू होने से संतकबीर नगर के यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा और भी आसान हो जाएगी।1
- विवेचना कर लौट रहे थे दोनों पुलिसकर्मी, अचानक सामने आई बकरी से अनियंत्रित हुई बाइक सहजनवा, गोरखपुर। थाना सहजनवा में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) भवानी फर और कांस्टेबल गुरु प्रसाद मंगलवार को एक मामले की विवेचना के सिलसिले में ग्राम सभा मडर गए थे। विवेचना पूरी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी बाइक से वापस सहजनवा थाने लौट रहे थे। इसी दौरान सहजनवा-बखिरा मार्ग पर अचानक एक बकरी बाइक के सामने आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक से गिरने के कारण एसआई भवानी फर के पैर में गंभीर चोट लग गई और पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं कांस्टेबल गुरु प्रसाद के हाथ और पैर में चोट आई है। बाइक की चपेट में आने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं, हालांकि एसआई भवानी फर के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृत बकरी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सहजनवा-बखिरा मार्ग पर कई स्थानों पर आवारा पशुओं का सड़क पर विचरण करना आम बात है। अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को उन्हें बचाने में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।4