logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

– उत्तर प्रदेश के गोंडा में चोरी के शक मे एक मुल्लाजी ने मोनिश को जमकर कूट दिया – मोनिश भाईजान 'लैट्रीन' करने के लिए ट्रक के पास बोतल ढूंढ रहे थे तभी मुल्लाजी ने चोर समझकर कूट दिया। – बेचारा मोनिश बहन के घर गया था जहां ज्यादा खाना खा लिया जिसकी वजह से "जोरदार प्रेशर" बन गया जिसके चलते ये कांड़ हो गया

7 hrs ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

– उत्तर प्रदेश के गोंडा में चोरी के शक मे एक मुल्लाजी ने मोनिश को जमकर कूट दिया – मोनिश भाईजान 'लैट्रीन' करने के लिए ट्रक के पास बोतल ढूंढ रहे थे तभी मुल्लाजी ने चोर समझकर कूट दिया। – बेचारा मोनिश बहन के घर गया था जहां ज्यादा खाना खा लिया जिसकी वजह से "जोरदार प्रेशर" बन गया जिसके चलते ये कांड़ हो गया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • – उत्तर प्रदेश के गोंडा में चोरी के शक मे एक मुल्लाजी ने मोनिश को जमकर कूट दिया – मोनिश भाईजान 'लैट्रीन' करने के लिए ट्रक के पास बोतल ढूंढ रहे थे तभी मुल्लाजी ने चोर समझकर कूट दिया। – बेचारा मोनिश बहन के घर गया था जहां ज्यादा खाना खा लिया जिसकी वजह से "जोरदार प्रेशर" बन गया जिसके चलते ये कांड़ हो गया
    1
    – उत्तर प्रदेश के गोंडा में चोरी के शक मे एक मुल्लाजी ने मोनिश को जमकर कूट दिया
– मोनिश भाईजान 'लैट्रीन' करने के लिए ट्रक के पास बोतल ढूंढ रहे थे तभी मुल्लाजी ने चोर समझकर कूट दिया।
– बेचारा मोनिश बहन के घर गया था जहां ज्यादा खाना खा लिया जिसकी वजह से "जोरदार प्रेशर" बन गया जिसके चलते ये कांड़ हो गया
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश से हरितालिका तीज व्रत उपासिकाओं को मिली राहत कैम्पियरगंज। क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी बारिश राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से वातावरण ठंडा हो गया। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले दिनों तेज धूप और उमस के कारण काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे व्रत के दौरान गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हो रही है। हरितालिका तीज पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। बारिश के कारण जहां व्रत रखने वाली महिलाओं को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है। इसके बावजूद मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली।
    1
    मूसलाधार बारिश से हरितालिका तीज व्रत उपासिकाओं को मिली राहत
कैम्पियरगंज। क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी बारिश राहत लेकर आई।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से वातावरण ठंडा हो गया। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले दिनों तेज धूप और उमस के कारण काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे व्रत के दौरान गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हो रही है।
हरितालिका तीज पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। बारिश के कारण जहां व्रत रखने वाली महिलाओं को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है। इसके बावजूद मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली।
    user_दुर्गा शंकर
    दुर्गा शंकर
    Advertising agency कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
    1
    गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा

एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता
संतकबीरनगर। 
गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।
संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर
पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता
त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।
शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील
संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कान्हा हाउस सदर का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण? #mahrajganj #dm #caw
    1
    कान्हा हाउस सदर का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण?


#mahrajganj 
#dm
#caw
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • “तन स्वस्थ, मन शांत, परिसर स्वच्छ—तभी पुलिसिंग बनेगी और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी”* *थाना महुली पुलिस द्वारा योग, ध्यान, प्राणायाम एवं स्वच्छता अभियान चलाकर दिनचर्या की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और नई सोच के साथ की गई।* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,थाना परिसर में प्रातःकाल पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से योग, ध्यान एवं प्राणायाम किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनावमुक्त एवं मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया गया। *पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का नाम नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में धैर्य, संयम, संवेदना और तत्परता के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।* इसके उपरांत थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय, बैरक एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर एवं आवश्यक स्थानों की सफाई कर यह संदेश दिया कि— “जिस स्थान से जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है, उस स्थान की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।” स्वच्छ थाना केवल साफ-सुथरी दीवारों और परिसर का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और टीम भावना का प्रतिबिंब होता है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण से पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा थाना आने वाले आमजन के मन में भी सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को यह भी प्रेरित किया गया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए, पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा कानून के अनुरूप त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। योग से ऊर्जा, ध्यान से शांति, स्वच्छता से सकारात्मकता और सेवा से सम्मान। थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वस्थ पुलिसकर्मी, स्वच्छ थाना और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत किया जाए। “वर्दी हमारी पहचान है, अनुशासन हमारी शक्ति है, संवेदना हमारी जिम्मेदारी है, और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” इसी सकारात्मक सोच के साथ थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना” के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
    3
    “तन स्वस्थ, मन शांत, परिसर स्वच्छ—तभी पुलिसिंग बनेगी और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी”*

*थाना महुली पुलिस द्वारा योग, ध्यान, प्राणायाम एवं स्वच्छता अभियान चलाकर दिनचर्या की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और नई सोच के साथ की गई।*
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,थाना परिसर में प्रातःकाल पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से योग, ध्यान एवं प्राणायाम किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनावमुक्त एवं मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया गया।
*पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का नाम नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में धैर्य, संयम, संवेदना और तत्परता के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।*
इसके उपरांत थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय, बैरक एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर एवं आवश्यक स्थानों की सफाई कर यह संदेश दिया कि—
“जिस स्थान से जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है, उस स्थान की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।”
स्वच्छ थाना केवल साफ-सुथरी दीवारों और परिसर का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और टीम भावना का प्रतिबिंब होता है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण से पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा थाना आने वाले आमजन के मन में भी सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को यह भी प्रेरित किया गया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए, पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा कानून के अनुरूप त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
योग से ऊर्जा, ध्यान से शांति, स्वच्छता से सकारात्मकता और सेवा से सम्मान।
थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वस्थ पुलिसकर्मी, स्वच्छ थाना और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत किया जाए।
“वर्दी हमारी पहचान है,
अनुशासन हमारी शक्ति है,
संवेदना हमारी जिम्मेदारी है,
और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
इसी सकारात्मक सोच के साथ थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना” के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत बांसी,सिद्धार्थनगर।तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम जगरगठिया की रहने वाली कलावती देवी पत्नी परशुराम ने उपजिलाधिकारी बांसी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन से उनके घर से लेकर गुलाम रसूल के घर तक सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे उनके और गांव के अन्य लोगों के घर के पानी की निकासी होती थी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गत 10 सितंबर 2026 को गांव के ही विजयी पुत्र बालगोविन्द और उनकी पत्नी सुन्दरी ने मिलकर सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर उसमें मिट्टी पाट दी। नाली बंद होने से पीड़िता के घर के आसपास पानी का भराव हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी विवाद पर आमादा हो गए। मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर नाली को दोबारा खुलवाने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी का मोबाइल किसी व्यक्ति ने उठाया और शिकायत के बारे में जानकारी ली और कहां अभी मामले को डीएम साहब से अवगत कराऊंगा।
    1
    सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत

सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत
बांसी,सिद्धार्थनगर।तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम जगरगठिया की रहने वाली कलावती देवी पत्नी परशुराम ने उपजिलाधिकारी बांसी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन से उनके घर से लेकर गुलाम रसूल के घर तक सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे उनके और गांव के अन्य लोगों के घर के पानी की निकासी होती थी।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गत 10 सितंबर 2026 को गांव के ही विजयी पुत्र बालगोविन्द और उनकी पत्नी सुन्दरी ने मिलकर सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर उसमें मिट्टी पाट दी। नाली बंद होने से पीड़िता के घर के आसपास पानी का भराव हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी विवाद पर आमादा हो गए। मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर नाली को दोबारा खुलवाने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी का मोबाइल किसी व्यक्ति ने उठाया और शिकायत के बारे में जानकारी ली और कहां अभी मामले को डीएम साहब से अवगत कराऊंगा।
    user_Ajeet kumar maurya
    Ajeet kumar maurya
    Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने काव्य पाठ व गीतों से बांधा समां और ज्ञान गोष्ठी का आयोजन सिद्धार्थनगर जिले के महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया में रविवार को हिंदी दिवस उत्साह, हर्ष और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता पर काव्य पाठ, निबंध लेखन और गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार द्विवेदी ने हिंदी दिवस के महत्व और हिंदी भाषा के विकास के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्विवेदी ने हिंदी भाषा के ज्ञान, उपयोगिता और प्रभाव पर काव्यात्मक प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों को हिंदी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में व्यक्ति अपने मनोभावों को जितनी सहजता और प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकता है, उतना किसी अन्य भाषा के माध्यम से संभव नहीं है। मातृभाषा भावों और विचारों के संप्रेषण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।” का उल्लेख करते हुए कहा कि अपनी भाषा का ज्ञान व्यक्ति को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषी हिंदुस्तानी होने पर गर्व करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने काव्य-गीत की प्रस्तुति के साथ करतल ध्वनि की। इस दौरान शिक्षक पंकज कुमार द्विवेदी, युगल किशोर मिश्रा, श्याम सुंदर मल्ल, अरुण लाल श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद, दिनेश धर द्विवेदी, राजन गौड़, मुनीराम लोधी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने काव्य पाठ व गीतों से बांधा समां और ज्ञान गोष्ठी का आयोजन

सिद्धार्थनगर जिले के महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया में रविवार को हिंदी दिवस उत्साह, हर्ष और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता पर काव्य पाठ, निबंध लेखन और गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार द्विवेदी ने हिंदी दिवस के महत्व और हिंदी भाषा के विकास के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्विवेदी ने हिंदी भाषा के ज्ञान, उपयोगिता और प्रभाव पर काव्यात्मक प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों को हिंदी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में व्यक्ति अपने मनोभावों को जितनी सहजता और प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकता है, उतना किसी अन्य भाषा के माध्यम से संभव नहीं है। मातृभाषा भावों और विचारों के संप्रेषण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।” का उल्लेख करते हुए कहा कि अपनी भाषा का ज्ञान व्यक्ति को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषी हिंदुस्तानी होने पर गर्व करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने काव्य-गीत की प्रस्तुति के साथ करतल ध्वनि की। इस दौरान शिक्षक पंकज कुमार द्विवेदी, युगल किशोर मिश्रा, श्याम सुंदर मल्ल, अरुण लाल श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद, दिनेश धर द्विवेदी, राजन गौड़, मुनीराम लोधी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थानेदार और अधिवक्ता में छिड़ी जंग --- महराजगंज में कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र दिया। इसके बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है। #mahrajganj #police #advocate
    1
    थानेदार और अधिवक्ता में छिड़ी जंग ---


महराजगंज में कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी

महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है।

आरोप है कि 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना को लेकर अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र दिया।

इसके बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई।

बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है।


#mahrajganj 
#police 
#advocate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.