logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश में एक माँ ने अपने बेटे की हत्या के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

18 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

उत्तर प्रदेश में एक माँ ने अपने बेटे की हत्या के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरुग्राम के मुस्तकिल इलाकों में अब हल्की बारिश भी जलभराव का कारण बन रही है, जो मानसून तक सीमित नहीं है। 'मिलेनियम सिटी' में अनियोजित विकास ने प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को नष्ट कर दिया है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
    1
    गुरुग्राम के मुस्तकिल इलाकों में अब हल्की बारिश भी जलभराव का कारण बन रही है, जो मानसून तक सीमित नहीं है। 'मिलेनियम सिटी' में अनियोजित विकास ने प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को नष्ट कर दिया है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
    user_Gao ki samasya
    Gao ki samasya
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली जिले के आँवला में नाले का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पानी जमा होने से इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
    1
    बरेली जिले के आँवला में नाले का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पानी जमा होने से इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
    user_Susheel verma
    Susheel verma
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में एक माँ ने अपने बेटे की हत्या के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
    1
    उत्तर प्रदेश में एक माँ ने अपने बेटे की हत्या के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के भमोरा क्षेत्र के कटका रमन गाँव में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर विशाल रैली निकाली गई। 'जय महाराणा' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और महाराणा प्रताप के स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति के संदेश को आत्मसात किया।
    1
    उत्तर प्रदेश के भमोरा क्षेत्र के कटका रमन गाँव में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर विशाल रैली निकाली गई। 'जय महाराणा' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और महाराणा प्रताप के स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति के संदेश को आत्मसात किया।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी। पीलीभीत, पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है। समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।
    3
    CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी।
पीलीभीत,
पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था।
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है।
समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में लगाया एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास का शुभारंभ बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा छात्राओं की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि क्लब सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करता आया है तथा कन्याओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में विशेष रूप से कार्यरत है। इसी क्रम में रविवार 11 मई को कान्ति कपूर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु एक स्मार्ट क्लास के लिए एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि और तकनीकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया। क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर सचिव मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, बबीता गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
    1
    इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में लगाया एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड 

छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा छात्राओं की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि क्लब सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करता आया है तथा कन्याओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में विशेष रूप से कार्यरत है।
इसी क्रम में रविवार 11 मई को कान्ति कपूर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु एक स्मार्ट क्लास के लिए एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि और तकनीकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया।
क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर सचिव मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, बबीता गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता और छोटा भाई मठिया क्षेत्र में किराए की दुकान पर बर्तनों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि लगभग 40 दिन का किराया बकाया होने पर 8 मई 2026 की रात करीब 9 बजे किराया मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सत्येंद्र तोमर समेत कई लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गौरव वर्मा का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकाया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भी आरोपियों द्वारा दबाव बनाने की बात कही गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसकी मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकी दी। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है
बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार उसके पिता और छोटा भाई मठिया क्षेत्र में किराए की दुकान पर बर्तनों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि लगभग 40 दिन का किराया बकाया होने पर 8 मई 2026 की रात करीब 9 बजे किराया मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सत्येंद्र तोमर समेत कई लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
गौरव वर्मा का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकाया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भी आरोपियों द्वारा दबाव बनाने की बात कही गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसकी मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकी दी। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति 11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति महिला आरक्षण विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं *महिला आरक्षण विरोध पर सपा के खिलाफ गूंजे नारे* बदायूँ :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विधेयक लाया गया, लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता को उजागर किया। इसी के विरोध में महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बदायूँ लोकसभा के सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, डीएम चौराहा, बदायूँ में बिल्सी विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर ने कहा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को सम्मान और अधिकार देने वाला है। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करने का कार्य करता रहा है। जिला मंत्री आरती कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। महिला आरक्षण विधेयक भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को रोकने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, जिला मंत्री रचना शंखधार, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, जया साहू, छाया शर्मा, रेखा उपाध्याय, वंदना शर्मा, ममता वर्मा जी, पूनम शर्मा, ममता वाल्मीकि, रेनू वाल्मीकि, गुड्डी राजपूत, प्रवेश सिन्हा, नीलू मिश्रा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति
11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति
महिला आरक्षण विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं
*महिला आरक्षण विरोध पर सपा के खिलाफ गूंजे नारे*
बदायूँ :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विधेयक लाया गया, लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता को उजागर किया। इसी के विरोध में महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बदायूँ लोकसभा के सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, डीएम चौराहा, बदायूँ में बिल्सी विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है।
चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर ने कहा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को सम्मान और अधिकार देने वाला है। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करने का कार्य करता रहा है।
जिला मंत्री आरती कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। महिला आरक्षण विधेयक भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को रोकने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, जिला मंत्री रचना शंखधार, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, जया साहू, छाया शर्मा, रेखा उपाध्याय, वंदना शर्मा, ममता वर्मा जी, पूनम शर्मा, ममता वाल्मीकि, रेनू वाल्मीकि, गुड्डी राजपूत, प्रवेश सिन्हा, नीलू मिश्रा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.