logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कामता पंचायत में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे परहैया परिवार,आदिम युग जैसी जिंदगी जीने को मजबूर देवसुंदर यादव। चंदवा भीषण गर्मी के बीच चंदवा प्रखंड की कामता पंचायत अंतर्गत ग्राम दामोदर के परहैया टोला में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। गांव में रहने वाले आदिम जनजाति परिवार पिछले तीन-चार महीनों से बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नल-जल योजना ठप पड़ जाने से ग्रामीण दूषित कुएं के पानी पर निर्भर होकर जीवन गुजारने को मजबूर हैं। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने रविवार को परहैया टोला का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और पेयजल संकट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में यहां के लोगों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। आदिम जनजाति समुदाय के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित होकर आदिम युग जैसी जिंदगी जीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगाए गए दो नल-जल पूरी तरह बेकार पड़े हैं। एक नल-जल योजना शुरू होते ही खराब हो गई, जबकि दूसरी योजना करीब तीन-चार माह से बंद पड़ी है। ऐसे में पूरे टोले के लोग केवल एक कुएं के दूषित पानी के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए मासूम बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को कड़ी धूप में दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। साफ पेयजल नहीं मिलने से गांव में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही पंचायत के कई गांवों और टोलों में जल संकट गहरा गया है तथा लोग नदी-नालों और कुओं के सहारे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीण बुटन परहैया, शिबन देवी, सबीता देवी, एतवरिया देवी एवं बुधमनियां देवी ने बताया कि गांव में पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दूषित पानी पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पंसस अयुब खान ने कहा कि सरकार द्वारा संरक्षित एवं पिछड़े जनजातीय समुदायों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने उपायुक्त संदीप कुमार से अविलंब खराब नल-जल योजनाओं की मरम्मत कराने एवं गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

5 hrs ago
user_देवसुंदर यादव (DS)
देवसुंदर यादव (DS)
Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
5 hrs ago
0ea01ebf-a135-45f8-9061-a0fae33d2b9a

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।
    1
    झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, लोगों में खुशी लातेहार : लंबे इंतजार के बाद रविवार से लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद कालीचरण सिंह ने शाम करीब सात बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। ट्रेन के ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
    1
    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, लोगों में खुशी
लातेहार : लंबे इंतजार के बाद रविवार से लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद कालीचरण सिंह ने शाम करीब सात बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। ट्रेन के ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।
    1
    झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह संदेश दिया है।
    1
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह संदेश दिया है।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 कंप्यूटर समेत कई उपकरण जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण है।
    1
    रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 कंप्यूटर समेत कई उपकरण जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
    2
    लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.