चुर्क तिराहा बनेगा ‘वंदे मातरम् चौक’? सोनभद्र में उठी जोरदार मांग आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मांग की, जो सिर्फ एक नामकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और गौरव से जुड़ा हुआ मुद्दा है। सोनभद्र के चुर्क तिराहा छपका को “वंदे मातरम् चौक” बनाने की मांग तेज हो गई है। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने इसको लेकर प्रशासन से औपचारिक अनुरोध किया है। यह मांग ऐसे खास मौके पर उठी है—जब देश मना रहा है भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस और साथ ही “वंदे मातरम्” गीत की 151वीं वर्षगांठ। संगठन का कहना है कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है… एक ऐसा उद्घोष, जिसने वीरों के दिलों में जोश भर दिया और उन्हें हंसते-हंसते बलिदान देने की ताकत दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि हर जिले में एक “वंदे मातरम् चौक” होना चाहिए, जो देशभक्ति का प्रतीक बने। प्रस्ताव के अनुसार, इस चौक को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत और “वंदे मातरम्” की पट्टिका से सजाया जाएगा… ताकि हर गुजरने वाला नागरिक देशप्रेम की भावना से प्रेरित हो। अब सवाल ये है—क्या प्रशासन इस मांग को मंजूरी देगा? और क्या चुर्क तिराहा जल्द ही “वंदे मातरम् चौक” के नाम से जाना जाएगा?
चुर्क तिराहा बनेगा ‘वंदे मातरम् चौक’? सोनभद्र में उठी जोरदार मांग आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मांग की, जो सिर्फ एक नामकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और गौरव से जुड़ा हुआ मुद्दा है। सोनभद्र के चुर्क तिराहा छपका को “वंदे मातरम् चौक” बनाने की मांग तेज हो गई है। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने इसको लेकर प्रशासन से औपचारिक अनुरोध किया है। यह मांग ऐसे खास मौके पर उठी है—जब देश मना रहा है भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस और साथ ही “वंदे मातरम्” गीत की 151वीं वर्षगांठ। संगठन का कहना है कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है… एक ऐसा उद्घोष, जिसने वीरों के दिलों में जोश भर दिया और उन्हें हंसते-हंसते बलिदान देने की ताकत दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि हर जिले में एक “वंदे मातरम् चौक” होना चाहिए, जो देशभक्ति का प्रतीक बने। प्रस्ताव के अनुसार, इस चौक को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत और “वंदे मातरम्” की पट्टिका से सजाया जाएगा… ताकि हर गुजरने वाला नागरिक देशप्रेम की भावना से प्रेरित हो। अब सवाल ये है—क्या प्रशासन इस मांग को मंजूरी देगा? और क्या चुर्क तिराहा जल्द ही “वंदे मातरम् चौक” के नाम से जाना जाएगा?
- सोनभद्र, 23 मार्च 2026 डायट परिसर उरमौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 304 जोड़ों का विवाह धूमधाम से कराया गया। इसमें 302 हिन्दू व 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। प्रत्येक जोड़े पर करीब 1 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे तथा अन्य राशि उपहार व आयोजन पर खर्च हुई। इस मौके पर सभी जोड़ों को घरेलू उपयोग के सामान भी वितरित किए गए1
- कोन/सोनभद्र। जनपद के नवसृजित विकास खंड कोन में केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ज़मीनी हकीकत में पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है। फ़्लोरोसिस प्रभावित कचनरवा और कुड़वा समेत दर्जनों गांवों में “हर घर नल” योजना अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी और आक्रोश का कारण बन चुकी है। वर्षों पहले पाइप लाइन बिछी, टंकियां बनीं, कनेक्शन दिए गए—लेकिन आज तक कई घरों में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। नतीजा यह है कि ग्रामीण आज भी नदी, नाले और दूषित स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। सड़कों पर उतरे ग्रामीण, लगे मुर्दाबाद के नारे सोमवार को कुड़वा गांव में समाजसेवी सोमारु यादव की अगुवाई में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने जल निगम और कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद न तो जलापूर्ति शुरू हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। “नल लगे, पानी गायब”—ग्रामीणों का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार: आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन नलों से कभी पानी नहीं आया पाइपलाइन की गुणवत्ता बेहद खराब है, कई जगहों पर मानकों की अनदेखी सड़क किनारे पाइप ढककर खानापूर्ति की गई, लेकिन गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा कचनरवा के असनाबांध वार्ड-3, बागेसोती के सिंगा टोला और बड़ाप गांव जैसे कई इलाके आज भी जलापूर्ति से वंचित हैं, जबकि ये क्षेत्र जलशोधन संयंत्र (WTP) के नजदीक हैं। फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर लोग फ्लोरोसिस प्रभावित इन इलाकों में साफ पानी की कमी ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव और जवाहिर उरांव का कहना है कि— “लोग आज भी नदी-नाले और चुहाड़ का दूषित पानी पी रहे हैं, जिससे बीमारी और मौत का खतरा बढ़ गया है।”ग्रामीणों का दावा है कि कई लोग फ्लोरोसिस की चपेट में आ चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है। “करोड़ों की योजना बनी शोपीस”—गंभीर आरोप ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी टंकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और धन का बंदरबांट हुआ बार-बार शिकायत के बावजूद जांच नहीं हुई उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ट्रांसफार्मर हटाने पर भी उठे सवाल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कचनरवा WTP पर लगा 2500 KVA ट्रांसफार्मर हटाकर दूसरी जगह ले जाया गया, जिससे जलापूर्ति और बाधित हो गई। हालांकि, संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन विंद का कहना है कि ट्रांसफार्मर “अंडर कैपेसिटी” होने के कारण हटाया गया है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंटेकवेल (सोर्स) पर पानी की कमी है और प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अधिकारी संपर्क से बाहर इस पूरे मामले पर जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। बड़ा सवाल—गर्मी में मिलेगा पानी या फिर वादों का सूखा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि भीषण गर्मी के इस दौर में क्या इन गांवों को पीने का पानी मिल पाएगा, या फिर करोड़ों की यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी? ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मांग की, जो सिर्फ एक नामकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और गौरव से जुड़ा हुआ मुद्दा है। सोनभद्र के चुर्क तिराहा छपका को “वंदे मातरम् चौक” बनाने की मांग तेज हो गई है। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने इसको लेकर प्रशासन से औपचारिक अनुरोध किया है। यह मांग ऐसे खास मौके पर उठी है—जब देश मना रहा है भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस और साथ ही “वंदे मातरम्” गीत की 151वीं वर्षगांठ। संगठन का कहना है कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है… एक ऐसा उद्घोष, जिसने वीरों के दिलों में जोश भर दिया और उन्हें हंसते-हंसते बलिदान देने की ताकत दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि हर जिले में एक “वंदे मातरम् चौक” होना चाहिए, जो देशभक्ति का प्रतीक बने। प्रस्ताव के अनुसार, इस चौक को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत और “वंदे मातरम्” की पट्टिका से सजाया जाएगा… ताकि हर गुजरने वाला नागरिक देशप्रेम की भावना से प्रेरित हो। अब सवाल ये है—क्या प्रशासन इस मांग को मंजूरी देगा? और क्या चुर्क तिराहा जल्द ही “वंदे मातरम् चौक” के नाम से जाना जाएगा?1
- अनपरा क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित स्पर्श (Bad Touch) करने व पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र, हर्ष पाण्डेय की बाइट-1
- चोपन थाना परिसर में रफ्तार शिविर का हुआ आयोजन थाना प्रभारी समेत स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को अब किसान सम्मन निधि नहीं मिलेगी उन्होंने कहा कि जिंदगी किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है और तत्काल फॉर्म रजिस्ट्री करवा लें क्योंकि बिना फार्मर रजिस्ट्री हुई किसान सम्मन निधि की किस्त उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी उन्होंने कहा कुछ ऐसे भी मामले आए हैं इनमें देखा गया है कि कुछ मृतक भी हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकती उन मृतकों की किसान सम्मान निधि की धनराशि रोक दी गई है,किसी भी अपात्र के खाते में किसान सम्मान निधि नहीं भेजी जाएगी।1
- सोनभद्र/दिनांक 23 मार्च,2026 शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन मार्च,2026 महीने के पहले तृतीय शनिवार को अवकाश पड़ने के कारण सोमवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह सिंह ने तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। कुछ प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों के निस्तारण हेतु भेजा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जॉच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह,, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री आशीष त्रिपाठी, तहसीलदार आदि ने 60 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये। बाकी 52 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज राय,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। 02- तहसील राबर्ट्सगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार ने 72 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये, बाकी 60 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 03- तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी घोरावल श्री विवेक कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार आदि ने 19 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये। बाकी 16 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 04-तहसील दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 25 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये, अवशेष 24 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।1