logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोबाइल से शुरू हुआ प्यार, शिव मंदिर में लिए सात फेरे? प्रेम कहानी पर लगी मुहर पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत जगदम्बापुर भरपटीया गांव स्थित शिव मंदिर शनिवार को अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने ग्रामीणों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में विवाह के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। मोबाइल फोन से शुरू हुई बातचीत का यह सफर प्यार तक पहुंचा और फिर सामाजिक स्वीकृति के साथ शादी में बदल गया, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय झुन्नू चौधरी, पिता रामेश्वर चौधरी, पिछले करीब चार महीनों से श्रीनगर पुजाहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया नवका बसीना टोला निवासी भागमनी कुमारी, पिता नरेश चौधरी, से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहराया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जो अंततः प्रेम संबंध में बदल गईं। शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को हुई, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी। इसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक मान्यताओं के अनुसार दोनों की शादी विधिवत संपन्न कराई गई। विवाह के दौरान मंदिर परिसर में उत्सुकता और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों की भीड़ पूरे समय मौजूद रही और सभी ने इस सादगीपूर्ण विवाह में अपना सहयोग दिया। बिना किसी तामझाम के, सामाजिक सौहार्द और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि आपसी समझ और परिवार की सहमति से हर रिश्ता सम्मानजनक तरीके से मुकाम पा सकता है।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

मोबाइल से शुरू हुआ प्यार, शिव मंदिर में लिए सात फेरे? प्रेम कहानी पर लगी मुहर पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत जगदम्बापुर भरपटीया गांव स्थित शिव मंदिर शनिवार को अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने ग्रामीणों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में विवाह के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। मोबाइल फोन से शुरू हुई बातचीत का यह सफर प्यार तक पहुंचा और फिर सामाजिक स्वीकृति के साथ शादी में बदल गया, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय झुन्नू चौधरी, पिता रामेश्वर चौधरी, पिछले करीब चार महीनों से श्रीनगर पुजाहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया नवका बसीना टोला निवासी भागमनी कुमारी, पिता नरेश चौधरी, से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहराया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जो अंततः प्रेम संबंध में बदल गईं। शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को हुई, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी। इसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक मान्यताओं के अनुसार दोनों की शादी विधिवत संपन्न कराई गई। विवाह के दौरान मंदिर परिसर में उत्सुकता और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों की भीड़ पूरे समय मौजूद रही और सभी ने इस सादगीपूर्ण विवाह में अपना सहयोग दिया। बिना किसी तामझाम के, सामाजिक सौहार्द और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि आपसी समझ और परिवार की सहमति से हर रिश्ता सम्मानजनक तरीके से मुकाम पा सकता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल 3 मई से अपनी बहुप्रतीक्षित ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा पश्चिम चंपारण की ऐतिहासिक धरती से शुरू होगी और खास बात यह है कि निशांत कुमार उसी चर्चित ‘निश्चय रथ’ पर सवार होंगे, जो कभी नीतीश कुमार के बिहार भ्रमण और ‘सात निश्चय’ अभियान का प्रतीक रहा है। राजनीति में औपचारिक एंट्री के बाद निशांत कुमार की यह पहली बड़ी सार्वजनिक और सियासी यात्रा मानी जा रही है, जिसे जेडीयू संगठन के लिए भी एक बड़े प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा के जरिए निशांत कुमार न सिर्फ अपने पिता के 20 वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान की दिशा में पहल करेंगे। इस पूरी यात्रा को हाईटेक अंदाज में तैयार किया गया है। ‘निश्चय रथ’ को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें आरामदायक सफर के लिए बेड, सोफा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जिससे यह सिर्फ एक प्रचार वाहन नहीं बल्कि चलता-फिरता संवाद मंच बन चुका है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने साफ किया है कि यह यात्रा केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असली मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। उन्होंने याद दिलाया कि यही ‘निश्चय रथ’ कभी ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम का गवाह बना था और अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निशांत कुमार, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं, पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बेतिया के जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे बिहार की राजनीति में एक नए नेतृत्व के उभार के तौर पर पेश किया। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि निशांत कुमार की यह ‘सद्भाव यात्रा’ जनता के बीच कितनी पैठ बना पाती है और बिहार की सियासत में किस तरह का नया समीकरण तैयार करती है।
    1
    बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल 3 मई से अपनी बहुप्रतीक्षित ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा पश्चिम चंपारण की ऐतिहासिक धरती से शुरू होगी और खास बात यह है कि निशांत कुमार उसी चर्चित ‘निश्चय रथ’ पर सवार होंगे, जो कभी नीतीश कुमार के बिहार भ्रमण और ‘सात निश्चय’ अभियान का प्रतीक रहा है।
राजनीति में औपचारिक एंट्री के बाद निशांत कुमार की यह पहली बड़ी सार्वजनिक और सियासी यात्रा मानी जा रही है, जिसे जेडीयू संगठन के लिए भी एक बड़े प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा के जरिए निशांत कुमार न सिर्फ अपने पिता के 20 वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान की दिशा में पहल करेंगे।
इस पूरी यात्रा को हाईटेक अंदाज में तैयार किया गया है। ‘निश्चय रथ’ को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें आरामदायक सफर के लिए बेड, सोफा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जिससे यह सिर्फ एक प्रचार वाहन नहीं बल्कि चलता-फिरता संवाद मंच बन चुका है।
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने साफ किया है कि यह यात्रा केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असली मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। उन्होंने याद दिलाया कि यही ‘निश्चय रथ’ कभी ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम का गवाह बना था और अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निशांत कुमार, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
वहीं, पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बेतिया के जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे बिहार की राजनीति में एक नए नेतृत्व के उभार के तौर पर पेश किया। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि निशांत कुमार की यह ‘सद्भाव यात्रा’ जनता के बीच कितनी पैठ बना पाती है और बिहार की सियासत में किस तरह का नया समीकरण तैयार करती है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे सद्भाव यात्रा की सफलता को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने की। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि 3 व 4 मई को प्रस्तावित सद्भाव यात्रा का नेतृत्व युवा नेता निशांत कुमार करेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही पंचायत स्तर तक जिम्मेदारियां बांटकर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। अंत में अभिषेक सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    1
    योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे सद्भाव यात्रा की सफलता को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने की। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि 3 व 4 मई को प्रस्तावित सद्भाव यात्रा का नेतृत्व युवा नेता निशांत कुमार करेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही पंचायत स्तर तक जिम्मेदारियां बांटकर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। अंत में अभिषेक सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने बताया कि अब पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान। 02.05.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने बताया कि अब पंचायत में ही होगा समस्याओं का समाधान। 02.05.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बारिश के बाद नालों की युद्ध स्तर पर सफाई के निर्देश, महापौर ने किया निरीक्षण मझौलिया से जापान साह की रिपोर्ट बेतिया: हालिया तेज आंधी और भारी बारिश के बाद नगर निगम क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मुख्य नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्वच्छता विंग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अभियान चलाने को कहा है। महापौर ने बताया कि शहर के प्रमुख नालों, पुलिया और पुलों के नीचे जमे कचरे, जलकुंभी और सिल्ट को तेजी से हटाया जा रहा है, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो सके। इस दौरान महापौर ने भगवती नगर और हरिवाटिका मोहल्ले में पोकलेन मशीन से चल रहे सफाई कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे और तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से बारी टोला से अंधरी चोन्हरी तक फैले मुख्य नाले की गहन सफाई पर जोर देते हुए कहा कि जब तक नाले से जलकुंभी, ठोस कचरा और जमी हुई गाद पूरी तरह नहीं हटती, तब तक अभियान लगातार जारी रखा जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नालों में कचरा न फेंकें और शहर को जलजमाव से मुक्त रखने में सहयोग करें।
    1
    बारिश के बाद नालों की युद्ध स्तर पर सफाई के निर्देश, महापौर ने किया निरीक्षण
मझौलिया से जापान साह की रिपोर्ट
बेतिया: हालिया तेज आंधी और भारी बारिश के बाद नगर निगम क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मुख्य नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्वच्छता विंग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अभियान चलाने को कहा है।
महापौर ने बताया कि शहर के प्रमुख नालों, पुलिया और पुलों के नीचे जमे कचरे, जलकुंभी और सिल्ट को तेजी से हटाया जा रहा है, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो सके।
इस दौरान महापौर ने भगवती नगर और हरिवाटिका मोहल्ले में पोकलेन मशीन से चल रहे सफाई कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे और तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विशेष रूप से बारी टोला से अंधरी चोन्हरी तक फैले मुख्य नाले की गहन सफाई पर जोर देते हुए कहा कि जब तक नाले से जलकुंभी, ठोस कचरा और जमी हुई गाद पूरी तरह नहीं हटती, तब तक अभियान लगातार जारी रखा जाए।
महापौर ने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नालों में कचरा न फेंकें और शहर को जलजमाव से मुक्त रखने में सहयोग करें।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • मोतिहारी में ई-रिक्शा चालकों का धरना, नगर पालिका पर जबरन वसूली का आरोप या
    1
    मोतिहारी में ई-रिक्शा चालकों का धरना, नगर पालिका पर जबरन वसूली का आरोप
या
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मजदूर दिवस के अवसर पर सुगौली में हुआ संगोष्ठी का आयोजन,मजदूरों की सुरक्षा और मजबूती पर दिया गया जोर।
    1
    मजदूर दिवस के अवसर पर सुगौली में हुआ संगोष्ठी का आयोजन,मजदूरों की सुरक्षा और मजबूती पर दिया गया जोर।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक भाजपा में शामिल हुए तो जीना मुश्किल हो गया.. सांसद जी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं.. एक महिला से संबंधित है दूसरा भ्रष्टाचार से.. मुकदमों के सिलसिले में पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने दिल्ली स्थित आवास पहुंची.. सांसद जी को खबर लग गई.. चोरी-चोरी चुपके-चुपके पिछले दरवाजे से कार में बैठकर निकल लिए।
    1
    आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक भाजपा में शामिल हुए तो जीना मुश्किल हो गया.. सांसद जी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं.. एक महिला से संबंधित है दूसरा भ्रष्टाचार से.. मुकदमों के सिलसिले में पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने दिल्ली स्थित आवास पहुंची.. सांसद जी को खबर लग गई.. चोरी-चोरी चुपके-चुपके पिछले दरवाजे से कार में बैठकर निकल लिए।
    user_News of Kushinagar
    News of Kushinagar
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हड़ही पुल के पास डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों का हंगामा, आवागमन ठप बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत स्थित हड़ही पुल के समीप मुख्य सड़क निर्माण कार्य में डायवर्सन नहीं बनने से शनिवार के दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तोड़ने से पहले डायवर्सन बनाना जरूरी था, लेकिन लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए तत्काल डायवर्सन निर्माण की मांग की। सूचना मिलते ही कनीय अभियंता बिपिन कुमार, कार्यपालक अभियंता और बेतिया सांसद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    1
    हड़ही पुल के पास डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों का हंगामा, आवागमन ठप
बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत स्थित हड़ही पुल के समीप मुख्य सड़क निर्माण कार्य में डायवर्सन नहीं बनने से शनिवार के दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तोड़ने से पहले डायवर्सन बनाना जरूरी था, लेकिन लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए तत्काल डायवर्सन निर्माण की मांग की।
सूचना मिलते ही कनीय अभियंता बिपिन कुमार, कार्यपालक अभियंता और बेतिया सांसद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.