logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हड़ही पुल के पास डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों का हंगामा, आवागमन ठप हड़ही पुल के पास डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों का हंगामा, आवागमन ठप बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत स्थित हड़ही पुल के समीप मुख्य सड़क निर्माण कार्य में डायवर्सन नहीं बनने से शनिवार के दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तोड़ने से पहले डायवर्सन बनाना जरूरी था, लेकिन लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए तत्काल डायवर्सन निर्माण की मांग की। सूचना मिलते ही कनीय अभियंता बिपिन कुमार, कार्यपालक अभियंता और बेतिया सांसद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

4 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
4 hrs ago

हड़ही पुल के पास डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों का हंगामा, आवागमन ठप हड़ही पुल के पास डायवर्सन नहीं बनने पर ग्रामीणों का हंगामा, आवागमन ठप बैरिया प्रखंड के मलाही बलुआ पंचायत स्थित हड़ही पुल के समीप मुख्य सड़क निर्माण कार्य में डायवर्सन नहीं बनने से शनिवार के दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तोड़ने से पहले डायवर्सन बनाना जरूरी था, लेकिन लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए तत्काल डायवर्सन निर्माण की मांग की। सूचना मिलते ही कनीय अभियंता बिपिन कुमार, कार्यपालक अभियंता और बेतिया सांसद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत जगदम्बापुर भरपटीया गांव स्थित शिव मंदिर शनिवार को अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने ग्रामीणों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में विवाह के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। मोबाइल फोन से शुरू हुई बातचीत का यह सफर प्यार तक पहुंचा और फिर सामाजिक स्वीकृति के साथ शादी में बदल गया, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय झुन्नू चौधरी, पिता रामेश्वर चौधरी, पिछले करीब चार महीनों से श्रीनगर पुजाहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया नवका बसीना टोला निवासी भागमनी कुमारी, पिता नरेश चौधरी, से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहराया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जो अंततः प्रेम संबंध में बदल गईं। शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को हुई, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी। इसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक मान्यताओं के अनुसार दोनों की शादी विधिवत संपन्न कराई गई। विवाह के दौरान मंदिर परिसर में उत्सुकता और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों की भीड़ पूरे समय मौजूद रही और सभी ने इस सादगीपूर्ण विवाह में अपना सहयोग दिया। बिना किसी तामझाम के, सामाजिक सौहार्द और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि आपसी समझ और परिवार की सहमति से हर रिश्ता सम्मानजनक तरीके से मुकाम पा सकता है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत जगदम्बापुर भरपटीया गांव स्थित शिव मंदिर शनिवार को अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने ग्रामीणों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में विवाह के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। मोबाइल फोन से शुरू हुई बातचीत का यह सफर प्यार तक पहुंचा और फिर सामाजिक स्वीकृति के साथ शादी में बदल गया, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय झुन्नू चौधरी, पिता रामेश्वर चौधरी, पिछले करीब चार महीनों से श्रीनगर पुजाहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया नवका बसीना टोला निवासी भागमनी कुमारी, पिता नरेश चौधरी, से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहराया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जो अंततः प्रेम संबंध में बदल गईं।
शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, जिसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों और परिजनों को हुई, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी। इसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज और सामाजिक मान्यताओं के अनुसार दोनों की शादी विधिवत संपन्न कराई गई।
विवाह के दौरान मंदिर परिसर में उत्सुकता और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों की भीड़ पूरे समय मौजूद रही और सभी ने इस सादगीपूर्ण विवाह में अपना सहयोग दिया। बिना किसी तामझाम के, सामाजिक सौहार्द और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि आपसी समझ और परिवार की सहमति से हर रिश्ता सम्मानजनक तरीके से मुकाम पा सकता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेतिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देवनगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी बेतिया: शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से रेलवे यात्रियों, आम लोगों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ा, जहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। कई जगहों पर लग्न मंडप और पंडाल भीगकर खराब हो गए, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम भी बारिश की भेंट चढ़ गया। मझौलिया थाना परिसर, अंचल कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग परिसर में जलजमाव की स्थिति बन गई। वहीं, मौसम में बढ़ी नमी के कारण ठंडक भी महसूस की गई। स्थानीय निवासी एवं चीनी मिल कर्मी विक्रम प्रसाद चौरसिया ने बताया कि उनके घर बारात आनी थी, लेकिन मूसलाधार बारिश से तैयारियों को काफी नुकसान पहुंचा है। नगर निगम क्षेत्र के बानूछापर स्थित देवनगर मोहल्ले में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। वार्ड-29 के निवासियों ने बताया कि 31 मार्च 2026 तक संपत्ति कर वसूली के बावजूद अब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों—अरुण कुमार सिंह, सुमन श्रीवास्तव, मृत्युंजय उपाध्याय, गुड्डू श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह एवं अधिवक्ता रंजीत रमन—ने महापौर गरिमा देवी सिकारिया से इस समस्या में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
    1
    बेतिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देवनगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बेतिया: शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से रेलवे यात्रियों, आम लोगों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ा, जहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। कई जगहों पर लग्न मंडप और पंडाल भीगकर खराब हो गए, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम भी बारिश की भेंट चढ़ गया।
मझौलिया थाना परिसर, अंचल कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग परिसर में जलजमाव की स्थिति बन गई। वहीं, मौसम में बढ़ी नमी के कारण ठंडक भी महसूस की गई।
स्थानीय निवासी एवं चीनी मिल कर्मी विक्रम प्रसाद चौरसिया ने बताया कि उनके घर बारात आनी थी, लेकिन मूसलाधार बारिश से तैयारियों को काफी नुकसान पहुंचा है।
नगर निगम क्षेत्र के बानूछापर स्थित देवनगर मोहल्ले में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। वार्ड-29 के निवासियों ने बताया कि 31 मार्च 2026 तक संपत्ति कर वसूली के बावजूद अब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया है।
स्थानीय लोगों—अरुण कुमार सिंह, सुमन श्रीवास्तव, मृत्युंजय उपाध्याय, गुड्डू श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह एवं अधिवक्ता रंजीत रमन—ने महापौर गरिमा देवी सिकारिया से इस समस्या में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़े तो पाली (राजस्थान) में अर्थी ही निकाल दी। यह गुस्सा है व्यापारियों का। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद महंगाई का जबरदस्त वार होने वाला है।  विपक्ष के नेता भी इस मुद्दे पर सोशल मिडिया पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं ।
    1
    गैस सिलेंडर के दाम बढ़े तो पाली (राजस्थान) में अर्थी ही निकाल दी। यह गुस्सा है व्यापारियों का। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद महंगाई का जबरदस्त वार होने वाला है। 
विपक्ष के नेता भी इस मुद्दे पर सोशल मिडिया पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं ।
    user_News of Kushinagar
    News of Kushinagar
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपडेट न्यूज़ बिहार' की खबर का बड़ा असर,बेतिया में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर बेतिया।शहर की सब्जी मंडी और हॉस्पिटल रोड में व्याप्त अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को मेरे द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है। हमारे चैनल द्वारा इस जनसमस्या को उजागर करने के बाद जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर आज बेतिया एसडीएम और ट्रैफिक डीएसपी अतनु दत्ता के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस अभियान के दौरान नगर थाना प्रभारी धीरज कुमार अपने दलबल और बुलडोजर के साथ सड़कों पर उतरे। सब्जी मंडी से लेकर हॉस्पिटल रोड तक जिन लोगों ने अवैध रूप से सड़कों को घेर रखा था, उन पर प्रशासन का डंडा चला। सड़कों को जाम मुक्त कराने के लिए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि सड़कों पर अतिक्रमण कर आम जनता के लिए परेशानी खड़ी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि सजग पत्रकारिता और प्रशासनिक मुस्तैदी मिलकर शहर की व्यवस्था बदल सकते हैं।
    1
    अपडेट न्यूज़ बिहार' की खबर का बड़ा असर,बेतिया में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बेतिया।शहर की सब्जी मंडी और हॉस्पिटल रोड में व्याप्त अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को मेरे द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है। हमारे चैनल द्वारा इस जनसमस्या को उजागर करने के बाद जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर आज बेतिया एसडीएम और ट्रैफिक डीएसपी अतनु दत्ता के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
इस अभियान के दौरान नगर थाना प्रभारी धीरज कुमार अपने दलबल और बुलडोजर के साथ सड़कों पर उतरे। सब्जी मंडी से लेकर हॉस्पिटल रोड तक जिन लोगों ने अवैध रूप से सड़कों को घेर रखा था, उन पर प्रशासन का डंडा चला। सड़कों को जाम मुक्त कराने के लिए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि सड़कों पर अतिक्रमण कर आम जनता के लिए परेशानी खड़ी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि सजग पत्रकारिता और प्रशासनिक मुस्तैदी मिलकर शहर की व्यवस्था बदल सकते हैं।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बीते 3-4 दिन पहले आंधी से बिजली व्यवस्था खराब 3, 4दिनबाद भी नहीं सुधरा बिजली व्यवस्था अंधेरा में गुजर बसर कर रहे लोग
    1
    बीते 3-4 दिन पहले आंधी से बिजली व्यवस्था खराब 3, 4दिनबाद भी नहीं सुधरा बिजली व्यवस्था अंधेरा में गुजर बसर कर रहे लोग
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में एक 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी रंजीत सिंह के पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है। किशोर की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक रोहन कुमार गुरुवार की देर शाम घर से बारात जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह बारात में नहीं पहुंचा
    1
    गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में एक 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी रंजीत सिंह के पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है। किशोर की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक रोहन कुमार गुरुवार की देर शाम घर से बारात जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह बारात में नहीं पहुंचा
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    12 hrs ago
  • बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही वार्ड नंबर16 के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार के दोपहर करीब दो बजे बैरिया थाना पर पहुंच गए एवं बगही पुलवा टोला चौक पर बगही रतनपुर वार्ड नंबर 17 निवासी उमेश साह के द्वारा आर्केस्ट्रा का संचालन करने के विरोध में आवेदन दिए उसके बाद उन्होंने थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने यह बताया है कि गांव के ही उमेश साह के द्वारा बगही पुलवा टोला चौक पर आर्केस्ट्रा का संचालन किया जाता है वहां से विद्यालय भी नजदीक है जिससे छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों के बच्चे बच्चियों के माहौल पर बुरा असर पड़ता है इसके साथ ही ग्रामीणों ने दिए गए आवेदन में प्रशासन से गुहार लगाया है कि आर्केस्ट्रा के संचालन से दिन प्रतिदिन गांव का माहौल बिगड़ते जा रहा है वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि आर्केस्ट्रा संचालक उमेश साह ने चार पांच सालों से आर्केस्ट्रा का संचालन करता है और अश्लील गाना एवं अश्लील हरकत से गांव एवं समाज के बच्चे बच्चियों सहित महिलाओं पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने शनिवार के दिन बैरिया थाना पहुंच गए एवं आर्केस्ट्रा के संचालन गांव में नहीं करने का आवेदन देकर विरोध प्रदर्शन भी किया प्रदर्शनकारियो मे चंद्रमा देवी, अक्षय कुमार ,आलोक कुमार छोटेलाल प्रसाद, असेसर चौधरी, चंदेश्वर चौधरी, पप्पू पटेल, योगेंद्र प्रसाद, रामदेव चौधरी, ममता देवी, दुलारी देवी, मराछो देवी , सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर अग्रेतर करवाई किया जाएगा
    1
    बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही वार्ड नंबर16 के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार के दोपहर करीब दो बजे बैरिया थाना पर पहुंच गए एवं बगही पुलवा टोला चौक पर बगही  रतनपुर वार्ड नंबर 17 निवासी उमेश साह के द्वारा आर्केस्ट्रा का संचालन करने के विरोध में आवेदन दिए उसके बाद उन्होंने थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने यह बताया है कि गांव के ही उमेश साह के द्वारा बगही पुलवा टोला चौक पर आर्केस्ट्रा का संचालन किया जाता है वहां से विद्यालय भी नजदीक है जिससे छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों के बच्चे बच्चियों के माहौल पर बुरा असर पड़ता है इसके साथ ही ग्रामीणों ने दिए गए आवेदन में प्रशासन से गुहार लगाया है कि आर्केस्ट्रा के संचालन से दिन प्रतिदिन गांव का माहौल बिगड़ते जा रहा है वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि आर्केस्ट्रा संचालक उमेश साह ने चार पांच सालों से आर्केस्ट्रा का संचालन करता है और अश्लील गाना एवं अश्लील हरकत से गांव एवं समाज के बच्चे बच्चियों सहित महिलाओं पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने शनिवार के दिन बैरिया थाना पहुंच गए एवं आर्केस्ट्रा के संचालन गांव में नहीं करने का आवेदन देकर विरोध प्रदर्शन भी किया प्रदर्शनकारियो मे चंद्रमा देवी, अक्षय कुमार ,आलोक कुमार छोटेलाल प्रसाद, असेसर चौधरी, चंदेश्वर चौधरी, पप्पू पटेल, योगेंद्र प्रसाद, रामदेव चौधरी, ममता देवी, दुलारी देवी, मराछो देवी , सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर अग्रेतर करवाई किया जाएगा
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह
    1
    पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी-बिजली से सावधान रहने की सलाह
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार में सिर्फ सरकार का ऐलान करना है लेकिन ये भ्रष्ट अधिकारी काम नहीं करना चाहते ये सिर्फ मलाई चाटने के लिए बैठा है इन लोगों को सिर्फ मलाई से मतलब है इसीलिए तो ऐसा हालत है बिहार के सरकारी स्कूलों का सरकार बोल रही है कि प्राइवेट स्कूल बंद होगा लेकिन जैसे सरकारी स्कूल की ऐसा हालत रहेगा
    1
    बिहार में सिर्फ सरकार का ऐलान करना है लेकिन ये भ्रष्ट अधिकारी काम नहीं करना चाहते ये सिर्फ मलाई चाटने के लिए बैठा है इन लोगों को सिर्फ मलाई से मतलब है इसीलिए तो ऐसा हालत है बिहार के सरकारी स्कूलों का सरकार बोल रही है कि प्राइवेट स्कूल बंद होगा लेकिन जैसे सरकारी स्कूल की ऐसा हालत रहेगा
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.