Shuru
Apke Nagar Ki App…
झील का हार में रंगोत्सव एवं भाई दूज पर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अर्पणा को किया पुरस्कृत
RK LIVE KARAULI
झील का हार में रंगोत्सव एवं भाई दूज पर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अर्पणा को किया पुरस्कृत
More news from राजस्थान and nearby areas
- गंगापुर सिटी। शहर में होली के पर्व के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उदेई मोड़ थाने परिसर में उत्साह के साथ होली मनाई। थाना अधिकारी बृजेश तंवर (उदेई मोड़), थाना अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी (पीलोदा) और कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान जवानों ने फाग गीतों और फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी पारंपरिक फाग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। “आज बिरज में होली रे रसिया” और “फागुन आयो रे, रंग बरसावो रे” जैसे फाग गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान फिल्मी गीतों की धुन पर भी पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” और “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” जैसे लोकप्रिय गीतों पर जवानों ने जमकर नृत्य किया। वहीं राजस्थानी गीत “होली आई रे कन्हैया रंग बरसे” डीजे की धुन पर भी उत्सव का रंग और गहरा हो गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ नाचते-गाते हुए होली के पर्व का आनंद लिया। दरअसल, इस वर्ष गंगापुर सिटी में करीब 40 साल बाद लगातार दो दिन धुलंडी खेली गई। त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। धुलंडी के दिन भी पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। ड्यूटी की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारी और जवान उदेई मोड़ थाने के मैदान में एकत्र हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल, फाग गीतों और संगीत की धुनों के बीच पुलिसकर्मियों ने कुछ समय के लिए ड्यूटी की थकान भुलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।1
- न्यूज़: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अपील: अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।1
- करौली एचपी लोकेश सोनवाल ने पुलिस लाइन में जवानों के साथ जमकर खेली होली करौली आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्थाएं में मुस्तैद रही करौली पुलिस ने गुरुवार को करौली पुलिस लाइन में जिले के विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आल्हा पुलिस अधिकारियों के जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और पुलिस कप्तान एसपी लोकेश सोनवाल के संग होली खेलने का उत्साह पुलिस कर्मियों के चेहरों पर साफ दिखा1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- विद्यालय में बबंडर: अचानक मची अफरा-तफरी, छात्रों और स्टाफ में हड़कंप1
- खबर करौली से है जहाँ पुलिस अधिकारी और जवान होली के रंगों मे रंगे हुए नजर आए पुलिस आज लाइन मे खेली जारही होली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम,सहित जिले के सभी डीएसपी,एसएचओ और पुलिस जवानो ने मनाई होली डीजे की धुन और होली गीतों पर थिरकते नजर आए अधिकारी और जवान धौलपुर और सपोटरा से आई गायन पार्टीयों ने शानदार प्रस्तुतिया दी सभी एक दूजे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी दो दिन पब्लिक की शांतिपूर्ण होली मनवाने के बाद आज पुलिस खेल रही होली |2