सावधान! किडनी जॉय टॉफी फैला रही टाइफाइड का खतरा, लोगों में बढ़ी चिंता न्यूज़: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अपील: अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
सावधान! किडनी जॉय टॉफी फैला रही टाइफाइड का खतरा, लोगों में बढ़ी चिंता न्यूज़: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अपील: अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके1
- Post by Anil Kumar journalist1
- न्यूज़: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अपील: अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।1
- सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने B RAJASTHAN NEWS चैनल हेड पत्रकार विनोद कुमार जांगिड़ से क्षेत्र के विकास को लेकर की खास चर्चा।1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- करौली। आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही करौली पुलिस ने गुरुवार को करौली पुलिस लाइन व जिले के विभिन्न थानों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाया और पुलिस कप्तान '(SP) लोकेश सोनवाल संग होली खेलने का उत्साह पुलिसकर्मियों के चेहरों पर साफ नजर आया। पुलिस लाइन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में SP लोकेश सोनवाल ने स्वयं पहुंचकर जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब चंग की थाप व डीजे पर बज रहे होली गीतों पर SP लोकेश सोनवाल, ASP गुमनराम चौधरी व करौली DSP अनुज शुभम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ जमकर नृत्य किया। गायन मंडलियों ने पारंपरिक फागुनी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वही रंग कबीर में सभी पुलिसकर्मी सराबोर नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ड्यूटी की थकान और तनाव को भूलकर जवान पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए। थानों में भी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया। होली के इस उल्लास के बीच पुलिस महकमे में एक नाराजगी भी दबी जुबान में चर्चा का विषय बनी रही। दरअसल, हाल ही में पेश हुए बजट में पुलिसकर्मियों की कुछ पुरानी मांगों व वेतन भत्तों को लेकर विशेष घोषणाएं नहीं होने से जवानों में टीस नजर आई। जश्न के माहौल में भी बजट में हुई अनदेखी को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच चर्चाएं होती रहीं।1
- सपोटरा । नगरपालिका क्षेत्र में एक बार फिर मंदिर माफी की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कस्बे में स्थित मीणा धर्मशाला के सामने मन्दिर माफी की भूमि पर कथित रूप से खुर्द-वुर्द किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित भूमि मंदिर से जुड़ी माफी की जमीन है, जिस पर बार-बार अतिक्रमण अथवा अनधिकृत गतिविधियों की शिकायतें उठती रही हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह भूमि धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है और इस प्रकार से उसका स्वरूप बदलना या कब्जे का प्रयास करना अनुचित है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर सीमांकन कराया जाए तथा यदि कोई अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। नगरपालिका क्षेत्र में मंदिर माफी की जमीन पर हो रही इस तरह की गतिविधियों को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर तेज है। आमजन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।1
- गंगापुर सिटी। शहर में होली के पर्व के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उदेई मोड़ थाने परिसर में उत्साह के साथ होली मनाई। थाना अधिकारी बृजेश तंवर (उदेई मोड़), थाना अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी (पीलोदा) और कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान जवानों ने फाग गीतों और फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी पारंपरिक फाग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। “आज बिरज में होली रे रसिया” और “फागुन आयो रे, रंग बरसावो रे” जैसे फाग गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान फिल्मी गीतों की धुन पर भी पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” और “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” जैसे लोकप्रिय गीतों पर जवानों ने जमकर नृत्य किया। वहीं राजस्थानी गीत “होली आई रे कन्हैया रंग बरसे” डीजे की धुन पर भी उत्सव का रंग और गहरा हो गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ नाचते-गाते हुए होली के पर्व का आनंद लिया। दरअसल, इस वर्ष गंगापुर सिटी में करीब 40 साल बाद लगातार दो दिन धुलंडी खेली गई। त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। धुलंडी के दिन भी पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। ड्यूटी की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारी और जवान उदेई मोड़ थाने के मैदान में एकत्र हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल, फाग गीतों और संगीत की धुनों के बीच पुलिसकर्मियों ने कुछ समय के लिए ड्यूटी की थकान भुलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।1