Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा सपोटरा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक हंसराज मीणा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने B RAJASTHAN NEWS चैनल हेड पत्रकार विनोद कुमार जांगिड़ से क्षेत्र के विकास को लेकर की खास चर्चा।
B Rajasthan news
विधानसभा सपोटरा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक हंसराज मीणा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने B RAJASTHAN NEWS चैनल हेड पत्रकार विनोद कुमार जांगिड़ से क्षेत्र के विकास को लेकर की खास चर्चा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने B RAJASTHAN NEWS चैनल हेड पत्रकार विनोद कुमार जांगिड़ से क्षेत्र के विकास को लेकर की खास चर्चा।1
- सपोटरा । नगरपालिका क्षेत्र में एक बार फिर मंदिर माफी की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कस्बे में स्थित मीणा धर्मशाला के सामने मन्दिर माफी की भूमि पर कथित रूप से खुर्द-वुर्द किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित भूमि मंदिर से जुड़ी माफी की जमीन है, जिस पर बार-बार अतिक्रमण अथवा अनधिकृत गतिविधियों की शिकायतें उठती रही हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह भूमि धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है और इस प्रकार से उसका स्वरूप बदलना या कब्जे का प्रयास करना अनुचित है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर सीमांकन कराया जाए तथा यदि कोई अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। नगरपालिका क्षेत्र में मंदिर माफी की जमीन पर हो रही इस तरह की गतिविधियों को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर तेज है। आमजन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।1
- गंगापुर सिटी शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके1
- Post by Anil Kumar journalist1
- न्यूज़: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही “किडनी जॉय” नाम की टॉफी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टॉफी को खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत सामने आई है और कुछ मामलों में टाइफाइड जैसे लक्षण भी देखने को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, कई दुकानों पर यह टॉफी खुले में और साफ-सफाई के बिना बेची जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदगी या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी फैल सकती है, इसलिए बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रही खाद्य वस्तुओं की जांच करवाई जाए और जो भी उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अपील: अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को बाहर की खुली टॉफी या बिना पैकिंग वाली मिठाई खाने से रोकें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।1
- #कितना घोर कलयुग आ गया है #किसी ने बच्चे को पैदा होने के बाद ही पोलीथीन में भरकर एक डिब्बे में डाल कर सुनसान जगह पर छोड़ कर चले गए #वो तो भला हो बिचारी सरसों काटने वाली लुगाइयों का जिनको आवाज सुनाई दी और बच्चे को संभाला है खेड़ला के आस पास का मामला है🤔🤔🤔1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- करौली जिला पुलिस की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में होली खोली गई जहां जिले के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके, पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।1