Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहगढ़ दर्दनाक हादसे में मृतक की हुई पहचान,ब्रजमोहन कुशवाह सब्जी बेचकर चला थे परिवार परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Jagdish nagar
नरसिंहगढ़ दर्दनाक हादसे में मृतक की हुई पहचान,ब्रजमोहन कुशवाह सब्जी बेचकर चला थे परिवार परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Jagdish nagar1
- खरदोनकलां में महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली कालापीपल | कालापीपल | ग्राम खरदोनकलां में शनिवार से 21 कुंडीय हरिहर महायज्ञ महोत्सव, प्राण-प्रतिष्ठा एवं राम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बकायन रोड स्थित आयोजन स्थल पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थीं। कार्यक्रम के सूत्रधार महंत 108 सियाराम दास महाराज की उपस्थिति में यज्ञाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद गौतम ने वैदिक विधि से यज्ञ का शुभारंभ कराया। पहले दिन हेमाद्री स्नान, मंडप प्रवेश, प्रायश्चित होम, नांदी श्राद्ध और गणेश पूजन सहित विभिन्न प्रारंभिक अनुष्ठान हुए। आयोजन समिति के अनुसार सात दिवसीय यह महायज्ञ 8 मई तक आयोजित होगा। प्रतिदिन रात्रि 8 से 11 बजे तक अयोध्या से पधारे पंडित देवेंद्र पाठक द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 8 मई को पूर्णाहुति, प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी भंडारे के साथ होगा।1
- बडोनी:9 वर्षीय बालक सुमित व 6 वर्षीय बच्ची ज्योतिष पिता महेश केवट निवासी भैंसा सुनारी की महुअर नदी में डूबने से हुई मौत मृतक दोनों भाई बहन खेत किनारे महुअर नदी के पास खेल रहे थे। *तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।* घटना के बाद परिजन बच्चों को *लेकर जिला अस्पताल दतिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।* घटना करैरा थाना जिला शिवपुरी की बताई गई हैं।1
- 🎯8 महीने बाद पलटी कहानी: डिप्टी रेंजर ने विधायक पर लगाए आरोपों को बताया झूठा, वीडियो जारी कर मांगी माफी... 👆चित्र डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा 📍जीरापुर/राजगढ़ (संवाददाता आकाश शर्मा)- वन विभाग के चर्चित प्रकरण में बड़ा मोड़ सामने आया है। डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगिरा, जिन्होंने करीब 8 महीने पहले खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब उन्हीं आरोपों से पलटते नजर आए हैं। डिप्टी रेंजर सोनगिरा ने एक वीडियो जारी कर स्वीकार किया है कि उन्होंने किसी के बहकावे में आकर विधायक पर झूठे आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने कहा— “मैं माननीय विधायक जी पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।” 👆पुराना वीडियो गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने उस समय जिले में भारी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचा दी थी। डिप्टी रेंजर ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपने साथ दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। अब, 8 महीने बाद आए इस माफीनामे ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। जहां एक ओर यह बयान पहले लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मामले की सच्चाई और उस समय की परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। ऐसे में डिप्टी रेंजर का यह नया बयान पूरे प्रकरण को और भी गंभीर बना रहा है। फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।3
- जिला राजगढ़ तहसील जीरापुर के नगर पालिका जीरापुर के किशनगढ़ मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 स्वच्छता भारत अभियान के नाम पर जीरापुर एक नंबर पर है गौ माता प्लास्टिक पन्नी खा रही है बड़ी-बड़ी नालियों में मच्छर बीमारियां हो रही है ना कोई जाली लग रही है रात को बड़े गड्ढे में कोई गिर जाता है जीरापुर के जितने भी प्राइवेट स्कूल है इसी रोड से सभी बच्चे स्कूल के लिए गुजरते हैं उनको निकालने में दिक्कत आ रही है पैदल जाने वाले हर एक आदमी को समस्या है दिन पर दिन हालत खराब हो रही है ना कोई सुनता है ना कोई कुछ करता है अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोई कुछ ध्यान नहीं देता है ना कुछ करता है ना जाने कितनी बार शिकायत दर्ज की है नगर पालिका में और cm हेल्पलाइन पर मेरा निवेदन है की जिला कलेक्टर महोदय आप से यह कचरा घर और यह शौचालय यहां से हटाने का निवेदन करता हूं और इन नालियों में जाली लगाने का तत्काल निर्देश दिया जाए1
- जीरापुर- नगर में आवारा सांडो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है , नगर के व्यस्ततम इन्दर चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों ,सडक मार्ग पर आवारा सांड़ विचरण करते रहते हैं ऐसे में कभी इनकी आपसी लड़ाई बड़ी दुर्घटना को जन्म देगी। शुक्रवार की रात में इंद्र चौराहा और गुरुवार की दोपहर में भावसार मंदिर के सामने सांडों ने अचानक एक दूसरे पर हमला कर दिया , जिसे देख राहगीरों में हड़कंप मच गया , सड़क के दोनों ओर वाहन एकदम से थम से गए, कई लोगों ने अपनी गाड़ी रोककर दुसरी ओर मोड़ कर रास्ता बदल दिया, हालांकि रास्ता नहीं बदलते तो वाहन चालक या आम राहगीर इनकी चपेट में आ जाते। दरअसल इंदर चौराहा मुख्य सड़क मार्ग और भावसार मंदिर के सामने उस समय अचानक से हड़कंप मच गया जब दो आवार सांड आपस में भिड़ गए ,सांडों का युद्ध काफी देर तक चलता रहा , जिससे राहगीरों में एकदम घबराहट बड़ गई । कई राहगीरों ने अपना रास्ता बदल दिया. वहीं कई लोग लड़ाई का वीडियो मोबाइल में कैद करते नजर आए, यह नजारा देखने को कई लोग खड़े हो गए, लेकिन आवारा सांड का आतंक कम नहीं हुआ. नगर परिषद की नाकामी बार-बार शिकायत के बाद भी मूकदर्शक बनी हुई है, और बड़े हादसा का इंतजार कर रही है।1
- Post by Bhola dhakad1
- Post by Jagdish nagar1