logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

jan gadna 2027 ke leye ye bigyapan deya ja raha he eska sarkari

2 hrs ago
user_Bhola dhakad
Bhola dhakad
बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

jan gadna 2027 ke leye ye bigyapan deya ja raha he eska sarkari

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shivkumar Jogi
    1
    Post by Shivkumar Jogi
    user_Shivkumar Jogi
    Shivkumar Jogi
    गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुना मध्य प्रदेश के छोटे रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले राती खेड़ा स्टेशन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां भीषण गर्मी में यात्रियों को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनील आचार्य ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि राती खेड़ा स्टेशन पर रोजाना कई सवारी गाड़ियों का ठहराव होता है। लंबा-चौड़ा प्लेटफॉर्म होने के बावजूद यहां यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। हालात यह हैं कि सैकड़ों यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए स्टेशन पर केवल दो मध्यम आकार के मिट्टी के मटके रखे गए हैं, जिनकी क्षमता लगभग 6–7 लीटर ही है। आचार्य के अनुसार, स्टेशन पर लगा हेडपंप भी अक्सर खराब रहता है। यात्री जब ट्रेन रुकने पर पानी की तलाश में प्लेटफॉर्म पर उतरते हैं, तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। कई बार ट्रेन के चलने का समय हो जाता है और यात्री बिना पानी के ही वापस डिब्बों में चढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे के मानकों के अनुसार, जहां भी सवारी गाड़ियां रुकती हैं, वहां यात्रियों के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं होना अनिवार्य है। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग नजर आती है। सुनील आचार्य ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि राती खेड़ा जैसे छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उनका कहना है कि टिकट लेने के साथ ही यात्रियों का इन सुविधाओं पर अधिकार बनता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
    1
    गुना मध्य प्रदेश के छोटे रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले राती खेड़ा स्टेशन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां भीषण गर्मी में यात्रियों को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनील आचार्य ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि राती खेड़ा स्टेशन पर रोजाना कई सवारी गाड़ियों का ठहराव होता है। लंबा-चौड़ा प्लेटफॉर्म होने के बावजूद यहां यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। हालात यह हैं कि सैकड़ों यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए स्टेशन पर केवल दो मध्यम आकार के मिट्टी के मटके रखे गए हैं, जिनकी क्षमता लगभग 6–7 लीटर ही है।
आचार्य के अनुसार, स्टेशन पर लगा हेडपंप भी अक्सर खराब रहता है। यात्री जब ट्रेन रुकने पर पानी की तलाश में प्लेटफॉर्म पर उतरते हैं, तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। कई बार ट्रेन के चलने का समय हो जाता है और यात्री बिना पानी के ही वापस डिब्बों में चढ़ने को मजबूर हो जाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे के मानकों के अनुसार, जहां भी सवारी गाड़ियां रुकती हैं, वहां यात्रियों के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं होना अनिवार्य है। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग नजर आती है। सुनील आचार्य ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि राती खेड़ा जैसे छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उनका कहना है कि टिकट लेने के साथ ही यात्रियों का इन सुविधाओं पर अधिकार बनता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, शिक्षा के प्रति जागरूकता का उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी छीपाबडौद में आयोजित अभिभावक गोष्ठी अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अभिभावकों की प्रभावशाली उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। गोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय पर हरिसिंह गोचर द्वारा विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आह्वान किया। गोष्ठी में बच्चों की प्रगति, अनुशासन, अध्ययन पद्धति एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता मिलती रहेगी। यह गोष्ठी निश्चित ही विद्यालय एवं समाज के मध्य सशक्त सेतु का कार्य करेगी।
    10
    अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न,     शिक्षा के प्रति जागरूकता का उमड़ा जनसैलाब
छीपाबड़ौद - 
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी छीपाबडौद में आयोजित अभिभावक गोष्ठी अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अभिभावकों की प्रभावशाली उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है।
गोष्ठी का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय पर हरिसिंह गोचर द्वारा विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आह्वान किया।
गोष्ठी में बच्चों की प्रगति, अनुशासन, अध्ययन पद्धति एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव दिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता मिलती रहेगी। यह गोष्ठी निश्चित ही विद्यालय एवं समाज के मध्य सशक्त सेतु का कार्य करेगी।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी.कस्बे में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए बीती रात को पुराने थाने के पीछे कुशवाह मोहल्ले के समीप अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर तलवार की नोंक पर लूट की। विरोध करने पर दम्पति के साथ मारपीट भी की और करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के जेवरात लूट कर ले गए। पीड़ित गोलू लोधा ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रात को सोए हुए थे । करीब डेढ़ बजे ऊपर छत के रास्ते से तीन बदमाश नीचे आए जिनमें एक के हाथ में तलवार, एक के पास लोहे का सरिया व तीसरे के दोनों हाथों में पत्थर ले रखे थे। उन्होंने आंगन में सो रहे दम्पति पर हमला बोलते हुए पहले तो मोबाइल कब्जे में किया। उसके बाद घरवालों को बंधक बनाते हुए उनके पास सो रहे मासूम बच्चे पर तलवार लगाकर बच्चे को मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र निकलवाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि नकाबपोश लूटेरों ने उसके बाद उनके कमरे में रखे बक्से की तलाशी लेकर उसमें रखी चांदी की कनकती समेत अन्य जेवर लूटकर मुख्य दरवाजे से होकर फरार हो गए। इस दौरान दो अन्य उनके साथी बाइक लेकर बाहर खडे हुए थे। मेहनत मज़दूरी करने वाले पीड़ित ने बताया कि उसके ढाई लाख रुपए से ज्यादा की लूट हुई है। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लूट की घटना से लोगों में रोष- कस्बे में बीती रात हुई लूट की घटना के बाद लोग सकते में आ गए और रोष जताया। लोगों का कहना है कि कस्बे में प्रभावी पुलिस गश्त नही होने से चोर बदमाश सक्रिय होने लगे हैं। इससे तीन दिन पहले भी मुख्य बाजार स्थित सूने मकान में घुस कर चोरों ने पूरे घर की तलाशी ले ली। मकान मालिक गगन नाटाणी ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने अंदर के ताले तोड डाले लेकिन कुछ हाथ नही लगा। कस्बे में इससे पहले भी चोरी की छिटपुट घटनाएं सामने आई है।
    4
    हरनावदाशाहजी.कस्बे में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए बीती रात को पुराने थाने के पीछे कुशवाह मोहल्ले के समीप अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर  तलवार की नोंक पर लूट की। विरोध करने पर दम्पति के साथ मारपीट भी की और करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के जेवरात लूट कर ले गए। 
पीड़ित गोलू लोधा ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रात को सोए हुए थे । करीब डेढ़ बजे ऊपर छत के रास्ते से तीन बदमाश नीचे आए जिनमें एक के हाथ में तलवार, एक के पास लोहे का सरिया व तीसरे के दोनों हाथों में पत्थर ले रखे थे। उन्होंने आंगन में सो रहे दम्पति पर हमला बोलते हुए पहले तो मोबाइल कब्जे में किया। उसके बाद घरवालों को बंधक बनाते हुए उनके पास सो रहे  मासूम बच्चे पर तलवार लगाकर बच्चे को मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र निकलवाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि नकाबपोश लूटेरों ने उसके बाद उनके कमरे में रखे बक्से की तलाशी लेकर उसमें रखी चांदी की कनकती समेत अन्य जेवर लूटकर मुख्य दरवाजे से होकर फरार हो गए। इस दौरान दो अन्य उनके साथी बाइक लेकर बाहर खडे हुए थे। मेहनत मज़दूरी करने वाले पीड़ित ने बताया कि उसके ढाई लाख रुपए से ज्यादा की लूट हुई है। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
लूट की घटना से लोगों में रोष- कस्बे में बीती रात हुई लूट की घटना के बाद लोग सकते में आ गए और रोष जताया। लोगों का कहना है कि कस्बे में प्रभावी पुलिस गश्त नही होने से चोर बदमाश सक्रिय होने लगे हैं। इससे तीन दिन पहले भी मुख्य बाजार स्थित सूने मकान में घुस कर चोरों ने पूरे घर की तलाशी ले ली। मकान मालिक गगन नाटाणी ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने अंदर के ताले तोड डाले लेकिन कुछ हाथ नही लगा। कस्बे में इससे पहले भी चोरी की छिटपुट घटनाएं सामने आई है।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 🎯8 महीने बाद पलटी कहानी: डिप्टी रेंजर ने विधायक पर लगाए आरोपों को बताया झूठा, वीडियो जारी कर मांगी माफी... 👆चित्र डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा 📍जीरापुर/राजगढ़ (संवाददाता आकाश शर्मा)- वन विभाग के चर्चित प्रकरण में बड़ा मोड़ सामने आया है। डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगिरा, जिन्होंने करीब 8 महीने पहले खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब उन्हीं आरोपों से पलटते नजर आए हैं। डिप्टी रेंजर सोनगिरा ने एक वीडियो जारी कर स्वीकार किया है कि उन्होंने किसी के बहकावे में आकर विधायक पर झूठे आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने कहा— “मैं माननीय विधायक जी पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।” 👆पुराना वीडियो गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने उस समय जिले में भारी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचा दी थी। डिप्टी रेंजर ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपने साथ दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। अब, 8 महीने बाद आए इस माफीनामे ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। जहां एक ओर यह बयान पहले लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मामले की सच्चाई और उस समय की परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। ऐसे में डिप्टी रेंजर का यह नया बयान पूरे प्रकरण को और भी गंभीर बना रहा है। फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    3
    🎯8 महीने बाद पलटी कहानी: डिप्टी रेंजर ने विधायक पर लगाए आरोपों को बताया झूठा, वीडियो जारी कर मांगी माफी...
👆चित्र डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगरा
📍जीरापुर/राजगढ़ (संवाददाता आकाश शर्मा)- वन विभाग के चर्चित प्रकरण में बड़ा मोड़ सामने आया है। डिप्टी रेंजर मोहनसिंह सोनगिरा, जिन्होंने करीब 8 महीने पहले खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब उन्हीं आरोपों से पलटते नजर आए हैं।
डिप्टी रेंजर सोनगिरा ने एक वीडियो जारी कर स्वीकार किया है कि उन्होंने किसी के बहकावे में आकर विधायक पर झूठे आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने कहा— “मैं माननीय विधायक जी पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।”
👆पुराना वीडियो 
गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने उस समय जिले में भारी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचा दी थी। डिप्टी रेंजर ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपने साथ दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। अब, 8 महीने बाद आए इस माफीनामे ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। जहां एक ओर यह बयान पहले लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मामले की सच्चाई और उस समय की परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। ऐसे में डिप्टी रेंजर का यह नया बयान पूरे प्रकरण को और भी गंभीर बना रहा है।
फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_Aakash Sharma Ji पत्रकार
    Aakash Sharma Ji पत्रकार
    Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जिला राजगढ़ तहसील जीरापुर के नगर पालिका जीरापुर के किशनगढ़ मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 स्वच्छता भारत अभियान के नाम पर जीरापुर एक नंबर पर है गौ माता प्लास्टिक पन्नी खा रही है बड़ी-बड़ी नालियों में मच्छर बीमारियां हो रही है ना कोई जाली लग रही है रात को बड़े गड्ढे में कोई गिर जाता है जीरापुर के जितने भी प्राइवेट स्कूल है इसी रोड से सभी बच्चे स्कूल के लिए गुजरते हैं उनको निकालने में दिक्कत आ रही है पैदल जाने वाले हर एक आदमी को समस्या है दिन पर दिन हालत खराब हो रही है ना कोई सुनता है ना कोई कुछ करता है अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोई कुछ ध्यान नहीं देता है ना कुछ करता है ना जाने कितनी बार शिकायत दर्ज की है नगर पालिका में और cm हेल्पलाइन पर मेरा निवेदन है की जिला कलेक्टर महोदय आप से यह कचरा घर और यह शौचालय यहां से हटाने का निवेदन करता हूं और इन नालियों में जाली लगाने का तत्काल निर्देश दिया जाए
    1
    जिला राजगढ़ तहसील जीरापुर के नगर पालिका जीरापुर के किशनगढ़ मोहल्ला वार्ड क्रमांक 1 स्वच्छता भारत अभियान के नाम पर जीरापुर एक नंबर पर है 
गौ माता प्लास्टिक पन्नी खा रही है बड़ी-बड़ी नालियों में मच्छर बीमारियां  हो रही है ना कोई जाली लग रही है रात को बड़े गड्ढे में कोई गिर जाता है 
जीरापुर 
के जितने भी प्राइवेट स्कूल है इसी रोड से 
सभी बच्चे स्कूल के लिए गुजरते हैं उनको निकालने में दिक्कत आ रही है पैदल जाने वाले हर एक आदमी को समस्या है 
दिन पर दिन हालत खराब हो रही है ना कोई सुनता है ना कोई कुछ करता है अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोई कुछ ध्यान नहीं देता है ना कुछ करता है ना जाने कितनी बार शिकायत दर्ज की है नगर पालिका में और cm हेल्पलाइन पर 
मेरा निवेदन है की जिला कलेक्टर महोदय  
आप से  यह कचरा घर और यह शौचालय यहां से  हटाने का निवेदन करता हूं
और इन नालियों में जाली लगाने का 
तत्काल निर्देश दिया जाए
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    Jirapur, Rajgarh•
    16 hrs ago
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी.थाना क्षेत्र के कचनारिया खुर्द में अपने भाई के साथ खेल रही 12 साल की आलिया ने सोचा भी नही होगा कि खेल खेलते समय जिसे वो खिलौना समझ रही थी वो खिलोना नही बल्कि असली बंदूक थी जिसने बालिका की जान ही ले ली। बंदूक से बालिका की खोपडी बुरी तरह बिखर गई थी। घटना शुक्रवार दोपहर के समय की है लेकिन पुलिस शाम तक भी कुछ बताने से इनकार करती रही। और सिर्फ संदिग्ध मौत होने एवं मामले में पुलिस की जांच करने का हवाला देती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत के कचनारिया खुर्द गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालिका आलिया पुत्री निजाम मेव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय बालिका अपने 15 वर्षीय भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो बालिका के सिर में जा लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आलिया चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। घटना के समय पिता गांव से बाहर थे, जबकि मां घर पर गेहूं साफ कर रही थी और दादी बाहर बैठी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर में रखी अवैध टोपीदार बंदूक से यह हादसा हुआ। खेल-खेल में नाबालिग भाई से गोली चल गई, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, घर में अवैध हथियार रखने के मामले में पिता निजाम और हत्या के मामले में बालिका के नाबालिग भाई को डिटेन कर लिया गया है। बालिका के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया , जिसको गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के दौरान निकले बंदूक के छर्रे - पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया बंदूक की गोली लगने वाली बात ही सामने आई है। इस दौरान सिर में से बंदूक के छर्रे भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    हरनावदाशाहजी.थाना क्षेत्र के कचनारिया खुर्द में अपने भाई के साथ खेल रही 12 साल की आलिया ने सोचा भी नही होगा कि खेल खेलते समय जिसे वो खिलौना समझ रही थी वो खिलोना नही बल्कि असली बंदूक थी जिसने बालिका की जान ही ले ली। बंदूक से बालिका की खोपडी बुरी तरह बिखर गई थी।
घटना शुक्रवार दोपहर के समय की है लेकिन पुलिस शाम तक भी कुछ बताने से इनकार करती रही। और सिर्फ संदिग्ध मौत होने एवं मामले में पुलिस की जांच करने का हवाला देती रही। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार  क्षेत्र के कुम्भाखेड़ी ग्राम पंचायत के कचनारिया खुर्द गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालिका आलिया पुत्री निजाम मेव की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना के समय बालिका अपने 15 वर्षीय भाई के साथ कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो बालिका के सिर में जा लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आलिया चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। घटना के समय पिता गांव से बाहर थे, जबकि मां घर पर गेहूं साफ कर रही थी और दादी बाहर बैठी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर में रखी अवैध टोपीदार बंदूक से यह हादसा हुआ। खेल-खेल में नाबालिग भाई से गोली चल गई, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
बारां के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, घर में अवैध हथियार रखने के मामले में पिता निजाम और हत्या के मामले में बालिका के नाबालिग भाई को डिटेन कर लिया गया है। बालिका के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया , जिसको गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के दौरान निकले बंदूक के छर्रे - पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया बंदूक की गोली लगने वाली बात ही सामने आई है। इस दौरान सिर में से बंदूक के छर्रे भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Samundar manthan Pranayam at stadium chhipabarod
    1
    Samundar manthan Pranayam at stadium chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.