logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के कोंच तहसील के पचीपुरा खुर्द गांव की सरस्वती देवी ने एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरस्वती देवी का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीने से मानदेय नहीं मिला है। वह काली मां महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए गांव के शौचालय में केयरटेकर के तौर पर काम करती हैं। सरस्वती देवी ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने शौचालय में पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी है। उनका आरोप है कि उन्हें गांव में काम करने से रोका जा रहा है और शिकायत करने पर धमकी भी मिलती है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी समस्या लेकर ब्लॉक ऑफिस में बीडीओ से मिलने गई थीं। लेकिन, सचिव ने उनके हाथ से शिकायत पत्र ले लिया

45 min ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
45 min ago

जालौन के कोंच तहसील के पचीपुरा खुर्द गांव की सरस्वती देवी ने एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरस्वती देवी का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीने से मानदेय नहीं मिला है। वह काली मां महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए गांव के शौचालय में केयरटेकर के तौर पर काम करती हैं। सरस्वती देवी ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने शौचालय में पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी है। उनका आरोप है कि उन्हें गांव में काम करने से रोका जा रहा है और शिकायत करने पर धमकी भी मिलती है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी समस्या लेकर ब्लॉक ऑफिस में बीडीओ से मिलने गई थीं। लेकिन, सचिव ने उनके हाथ से शिकायत पत्र ले लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के कोंच तहसील के पचीपुरा खुर्द गांव की सरस्वती देवी ने एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरस्वती देवी का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीने से मानदेय नहीं मिला है। वह काली मां महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए गांव के शौचालय में केयरटेकर के तौर पर काम करती हैं। सरस्वती देवी ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने शौचालय में पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी है। उनका आरोप है कि उन्हें गांव में काम करने से रोका जा रहा है और शिकायत करने पर धमकी भी मिलती है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी समस्या लेकर ब्लॉक ऑफिस में बीडीओ से मिलने गई थीं। लेकिन, सचिव ने उनके हाथ से शिकायत पत्र ले लिया
    1
    जालौन के कोंच तहसील के पचीपुरा खुर्द गांव की सरस्वती देवी ने एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत की है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरस्वती देवी का कहना है कि उन्हें पिछले 17 महीने से मानदेय नहीं मिला है। वह काली मां महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए गांव के शौचालय में केयरटेकर के तौर पर काम करती हैं।

सरस्वती देवी ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव ने शौचालय में पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी है। उनका आरोप है कि उन्हें गांव में काम करने से रोका जा रहा है और शिकायत करने पर धमकी भी मिलती है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी समस्या लेकर ब्लॉक ऑफिस में बीडीओ से मिलने गई थीं। लेकिन, सचिव ने उनके हाथ से शिकायत पत्र ले लिया
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार* *मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार* *मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित* जनपद जालौन उरई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर 2026 को अयोध्या की धरती से आयोजित आंगन बाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा की इसके बाद अब कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये हो गया है। वहीं, सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है आप को बता दें इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने हेतु आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई इसके अलावा उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी आच्छादित किया गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर एवं डकोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित जनपद स्तरीय आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परियोजना डकोर की ममता कमलेश अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा गायत्री राठौर ब्रह्मा देवी राबिया एवं अनामिका सिंह को सम्मानित किया गया कुपोषण के खिलाफ मुहिम को मिली मजबूती कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के खिलाफ जालौन की मुहिम को भी मजबूती देने का संदेश दिया गया जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की वहीं सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की आप को बता दें इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय बता दें इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से बढ़े हुए उत्साह और पूर्ण मनोयोग के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने तथा बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की
    2
    *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार*

*मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार /सहायिकाओं को अब 6 हजार*
*मुख्यमंत्री ने अयोध्या से की मानदेय वृद्धि की घोषणा /जालौन में हुआ सजीव प्रसारण /उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित*
जनपद जालौन उरई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया मुख्यमंत्री ने 8 सितंबर 2026 को अयोध्या की धरती से आयोजित आंगन बाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा की इसके बाद अब कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार रुपये हो गया है। वहीं, सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है
आप को बता दें इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने हेतु आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई इसके अलावा उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी आच्छादित किया गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर एवं डकोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित जनपद स्तरीय आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परियोजना डकोर की ममता कमलेश अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा गायत्री राठौर ब्रह्मा देवी राबिया एवं अनामिका सिंह को सम्मानित किया गया कुपोषण के खिलाफ मुहिम को मिली मजबूती कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के खिलाफ जालौन की मुहिम को भी मजबूती देने का संदेश दिया गया जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की वहीं सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की
आप को बता दें इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए रूबरू जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय 
बता दें इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से बढ़े हुए उत्साह और पूर्ण मनोयोग के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करने तथा बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अगर आपके पास भी है 5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट, तो हो जाइए सावधान! अगर आपके पास भी है 5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट, तो हो जाइए सावधान! जालौन नगर में अब एक ऐसा फ्रॉड सामने आया है, जिसमें इस खास नोट के बदले 45 लाख रुपये देने का लालच दिया जा रहा है। सुनने में भले ही यह रकम आपको हैरान कर दे, लेकिन इसी लालच के जाल में फंसाकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी की जा रही है। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सामने आए एक मामले में ठगों ने 5 रुपये के ट्रैक्टर वाले नोट को 45 लाख रुपये में खरीदने का दावा किया। पहले बड़े मुनाफे का लालच दिया गया और फिर अलग-अलग बहानों से पीड़ित से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। कैसे शुरू हुआ पूरा खेल और किस तरह पीड़ित को बनाया गया अपना शिकार, देखिए हमारी इस ग्राउंड रिपोर्ट में...
    1
    अगर आपके पास भी है 5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट, तो हो जाइए सावधान!

अगर आपके पास भी है 5 रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट, तो हो जाइए सावधान!
जालौन नगर में अब एक ऐसा फ्रॉड सामने आया है, जिसमें इस खास नोट के बदले 45 लाख रुपये देने का लालच दिया जा रहा है। सुनने में भले ही यह रकम आपको हैरान कर दे, लेकिन इसी लालच के जाल में फंसाकर लोगों से हजारों रुपये की ठगी की जा रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में सामने आए एक मामले में ठगों ने 5 रुपये के ट्रैक्टर वाले नोट को 45 लाख रुपये में खरीदने का दावा किया। पहले बड़े मुनाफे का लालच दिया गया और फिर अलग-अलग बहानों से पीड़ित से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
कैसे शुरू हुआ पूरा खेल और किस तरह पीड़ित को बनाया गया अपना शिकार, देखिए हमारी इस ग्राउंड रिपोर्ट में...
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क नहीं तो सफर कैसे? पुल डूबा तो गांव का संपर्क टूटा, एंबुलेंस भी रास्ते में अटकी! कयामदी के ग्रामीण बोले—‘साहब, बारिश में गांव पहुंचना भी किसी मिशन से कम नहीं’ जालौन। सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कयामदी में सड़क और पुल की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश होते ही मलिंग नाला उफान पर आ जाता है और पुल के ऊपर पानी बहने लगता है, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से प्रभावित हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बीमार मरीजों को ट्रैक्टर के सहारे कच्चे और खराब रास्ते से घंटों की मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को जालौन से जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर बना पुल काफी नीचे है। बरसात के दिनों में नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है और रास्ता बंद हो जाता है। यानी बारिश आई नहीं कि गांव वालों की मुश्किलें शुरू। ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2025 में अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी। उस समय जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी मिला, लेकिन समय बीतता गया और पुल की समस्या जस की तस बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल का निर्माण ऊंचा और मजबूत कराया जाए तो गांव का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सवाल सिर्फ पुल का नहीं, जवाबदेही का है... एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ बारिश आते ही रास्ता बंद होने से परेशान ग्रामीण। आखिर कब तक कयामदी के लोग पानी उतरने का इंतजार करते रहेंगे? कब तक मरीजों को ट्रैक्टर के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाएगा? ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर यह समस्या भी कागजों और आश्वासनों के बीच ही अटकी रहती है।
    1
    सड़क नहीं तो सफर कैसे? पुल डूबा तो गांव का संपर्क टूटा, एंबुलेंस भी रास्ते में अटकी! कयामदी के ग्रामीण बोले—‘साहब, बारिश में गांव पहुंचना भी किसी मिशन से कम नहीं’
जालौन। सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कयामदी में सड़क और पुल की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश होते ही मलिंग नाला उफान पर आ जाता है और पुल के ऊपर पानी बहने लगता है, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से प्रभावित हो जाता है।
हालात ऐसे हैं कि आपात स्थिति में एंबुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बीमार मरीजों को ट्रैक्टर के सहारे कच्चे और खराब रास्ते से घंटों की मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव को जालौन से जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर बना पुल काफी नीचे है। बरसात के दिनों में नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है और रास्ता बंद हो जाता है। यानी बारिश आई नहीं कि गांव वालों की मुश्किलें शुरू।
ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2025 में अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी। उस समय जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी मिला, लेकिन समय बीतता गया और पुल की समस्या जस की तस बनी रही।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल का निर्माण ऊंचा और मजबूत कराया जाए तो गांव का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अब सवाल सिर्फ पुल का नहीं, जवाबदेही का है...
एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ बारिश आते ही रास्ता बंद होने से परेशान ग्रामीण। आखिर कब तक कयामदी के लोग पानी उतरने का इंतजार करते रहेंगे? कब तक मरीजों को ट्रैक्टर के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाएगा?
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या फिर यह समस्या भी कागजों और आश्वासनों के बीच ही अटकी रहती है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
    1
    स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जालौन ब्रेकिंग छेड़खानी के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर जालौन। डकोर कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। विवाद के दौरान महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    1
    जालौन ब्रेकिंग

छेड़खानी के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर

जालौन। डकोर कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले।
विवाद के दौरान महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में हाइवे किनारे अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज हाइवे किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया गया है
    1
    जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में हाइवे किनारे अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज हाइवे किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन में एक युवक का तमंचा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें युवक सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए फिल्मी अंदाज में तमंचा दिखा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके का है। 'रोशन भाई 302' आईडी से अपलोड होने की चर्चा बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पहले 'रोशन भाई 302' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आईडी भगत सिंह नगर निवासी रोशन अहिरवार की है
    1
    जालौन में एक युवक का तमंचा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें युवक सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए फिल्मी अंदाज में तमंचा दिखा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर इलाके का है।

'रोशन भाई 302' आईडी से अपलोड होने की चर्चा

बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पहले 'रोशन भाई 302' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आईडी भगत सिंह नगर निवासी

रोशन अहिरवार की है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.