Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर व्यूरो रिपोर्ट नहटौर क्षेत्र के सदरूद्दीन नगर गांव में सुबह एक हादसा टल गया
द कहर न्यूज़ एजेंसी
जौनपुर व्यूरो रिपोर्ट नहटौर क्षेत्र के सदरूद्दीन नगर गांव में सुबह एक हादसा टल गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- साहू तेली विकास ट्रस्ट का चुनाव संपन्न परिणाम घोषित रामजी साहू ने 104 वोट पाकर दर्ज कराई जीत साहू/तेली विकास ट्रस्ट का चुनाव संपन्न, परिणाम घोषित रामजी साहू ने 104 वोट पाकर दर्ज की जीत, पुनः चुने गए अध्यक्ष मछलीशहर जौनपुर साहू/तेली विकास ट्रस्ट, मछलीशहर का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुआ। शाम 5 बजे मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में आत्मा प्रसाद गुप्ता को 81 वोट, जबकि रामजी साहू को 104 वोट प्राप्त हुए। इस तरह रामजी साहू ने 23 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा और उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामजी साहू का समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर रामजी साहू ने सभी मतदाताओं एवं समाज के बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज के विकास, एकजुटता और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।2
- जौनपुर ब्रेकिंग बड़ी राहत जलालपुर चौराहा से केराकत जाने वाले मार्ग पर स्थित जलालगंज रेलवे फाटक संख्या 30/C जो मरम्मत कार्य के कारण बंद था, वह निर्धारित समय से पहले ही आज शाम को चालू कर दिया गया है। अब आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। जौनपुर ब्रेकिंग बड़ी राहत जलालपुर चौराहा से केराकत जाने वाले मार्ग पर स्थित जलालगंज रेलवे फाटक संख्या 30/C जो मरम्मत कार्य के कारण बंद था, वह निर्धारित समय से पहले ही आज शाम को चालू कर दिया गया है। अब आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। शाम को रास्ता बहाल हो जाने से गांव ग्रामीण में राहगीर बहुत खुशी मिली1
- ,माँ चंडी धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी होने का मामला। जनपद जौनपुर तहसील केराकत क्षेत्र के विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्रामसभा विरमपुर केवटी स्थित,माँ चंडी धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी होने का मामला।आप लोगो को बतादे कि बीते दिन में,सामने आया है, घटना की मुख्य बातें माँ चंडी धाम मंदिर का शिकायतकर्ता मंदिर के पुजारी राजकिशोर शुक्ला ने बताया कि एक आरोपी एक अज्ञात व्यक्ति जो खुद को जनपद अंबेडकर निवासी योगी कमलेंश नाथ बताकर 19 अगस्त से 21 अगस्त तक मंदिर परिसर में,रुका था।चोरी गया सामान चांदी का मुकुट और सोने की नथिया वारदात का आरोपी साफ-सफाई के दौरान अलमारी की चाबी हासिल कर उसमें रखे आभूषण लेकर फरार हो गया।वही पुलिस कार्रवाई में, पुजारी ने केराकत थाने में,अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- मंजूषा नदी में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद मंजूषा नदी में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद अहरौला। थाना क्षेत्र के शमशाबाद (बरसातीगंज) के पास शुक्रवार दोपहर मंजूषा नदी में नहाने के दौरान डूबे 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु गौतम का शव करीब 18 घंटे की तलाश के बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर मिला। सजनी अनुसूचित बस्ती निवासी पप्पू गौतम का पुत्र प्रियांशु गौतम शुक्रवार को अपने साथियों के साथ नदी किनारे मछली पकड़ने गया था। दोपहर करीब 12 बजे नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फूलपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार और लेखपाल हरिदर्शन भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू की गई। देर रात तक सफलता नहीं मिलने पर रौनापार से प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे नदी में उस स्थान से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रियांशु का शव बरामद हुआ, जहां वह नहाने के लिए नदी में उतरा था। थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया पुलिस शव को थाने लाकर पंचनामा भरने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रियांशु कक्षा पांच का छात्र था। उसके पिता रोजी के सिलसिले में खाड़ी देश में हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।2
- agar bacchon ko swasth rakhna Hai to hamesha bacchon per Dhyan dijiye aur daily routine ka Main Apne bacchon ko subah 5:00 baje uthati hai aur mere bacche jaate Hain daudne exercise karne daily 5:00 baje ke sath exercise karte hain agar aap Apne bacchon Ko surakshit karna chahte hain swasth banana chahte Hain to unki routine per Dhyan dijiye ki vah kitne baje uthate Hain kitne baje kya karte hain khana khate Hain padhaai karte hain Apne bacchon Ko swasth aur surakshit banaen1
- बताकर उनको कोप भवन में जाने को कहती है।तब महारानी कोप भवन *रामनगर_रामलीला_के आठवें _दिन_का_प्रसंग,🚩🙏* आज की कथा का शुभारंभ एक क्षेपक कथा से होता है जिसमें नारद जी भगवन राम से मिलने अयोध्या आते हैं।बड़े प्रेम से राम जी नारद जी का पाद्य प्रक्षालन करते है। नारद जी देवताओं की ओर से उन्हें यह कहने आते हैं कि अब वह लीला का समय आ गया जिसमें आप रावण को मारिए और देवता जनों को सनाथ करिए। तब भगवन कहते है कि इंद्र से कहिएगा की मुझे सब स्मरण है और मैं आप लोग के ही कार्यों में लगा हुआ हूं। तत्पश्चात कथा अयोध्या के राज महल से शुरू होता है जहां महाराज दशरथ आईने के सामने अपने केश को सफेद देखकर अपने आप को चौथेपन में देखकर भगवान श्रीराम को राजा बनाने की इच्छा सभी राजमहल के वरिष्ठ लोगों के सामने रखते है। ये सुनकर सभी बहुत प्रसन्न होते है। महाराज गुरु के पास श्री राम जी को महाराज बनाने के सभी उचित प्रबंध को पूछने के लिए जाते है। जब गुरु महाराज के द्वारा राम जी को यह पता चलता है कि उन्हें राजा बनाने की तैयारी की जा रही वो बहुत दुखी होते है।बाबा लिखते है कि,,जनमे एक संग सब भाई। भोजन सयन केलि लरिकाई॥करनबेध उपबीत बिआहा। संग संग सब भए उछाहा॥ अर्थ देखे तो हम सब भाई एक ही साथ जन्मे, खाना, सोना, लड़कपन के खेल-कूद, कनछेदन, यज्ञोपवीत और विवाह आदि उत्सव सब साथ-साथ ही हुए॥ बिमल बंस यहु अनुचित एकू। बंधु बिहाइ बड़ेहि अभिषेकू॥प्रभु सप्रेम पछितानि सुहाई। हरउ भगत मन कै कुटिलाई।पर इस निर्मल वंश में यही एक अनुचित बात हो रही है कि और सब भाइयों को छोड़कर राज्याभिषेक एक बड़े का ही (मेरा ही) होता है। (तुलसीदासजी कहते हैं कि) प्रभु श्री रामचन्द्रजी का यह सुंदर प्रेमपूर्ण पछतावा भक्तों के मन की कुटिलता को हरण करे॥ भगवन इस निर्णय से प्रसन्न नहीं होते। भगवन तो इतने दयालु है कि जब भरत जी वहां नहीं होते तो वो पूरा खेल ही रच देते है कि भरत जी का गुण सभी के सामने आए की वो कितने बड़े धर्मात्मा है। भगवन तो सर्वदा ही अपने भक्तों को ही बड़ाई देना चाहते। मुझे तो जो भी थोड़ा बहुत राम कृपा से भाव आता है कि रावण को तो मारने के लिए भगवन यह लीला तो रचते ही है परंतु भरत जी जैसे धर्मात्मा का गुण लोगो के सामने उजागर हो इसलिए भी भगवन यह खेल रचते है। तत्पश्चात चारो तरफ श्रीराम जी के राजा होने की चर्चा होती है और इसकी चर्चा अयोध्या ही नहीं आकाश में भी होती है ।सभी देवता ये सुनकर अधीर हो जाते है। इंद्र जी माता सरस्वती से अपने अधीर होने का कारण कहते है तब भगवन के ही संकेत से देवी सरस्वती यहां अयोध्या में बैठी मंथरा कुबड़ी की मती को फेर देती है तब वह महारानी केकई के पास जाकर उनको बहुत से कुचाली नीतियों को बताकर उनको कोप भवन में जाने को कहती है।तब महारानी कोप भवन में चली जाती हैं जब महाराज को ये खबर मिलती है तो वो वहां जाते है। महारानी की ये हालत देखकर वो उनके दुख का कारण पूछते है ।जब महाराज राम की सपथ लेते है तब महारानी उनसे दो वर मांगती है एक से भरत को राज्य को दूसरे से श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास मांगती हैं ।ये सुनकर महाराज वैसे हो जाते है जैसे जल के बिना मछली ।।।।।सारे अयोध्या वासी जब महाराज को अगली सुबह राज सभा में नहीं पाते तो मंत्री सुमंत्र को महाराज के पास भजते है। सुमंत्र जी सारा समाचार सुन के राम जी के पास जाते है।। राम जी कोप भवन जाकर पिता कि हालत देखकर दुखी होते है और उनसे उसका कारण पूछते है तब महारानी सभी बात को बताती हैं, राम जी महाराज दशरथ को बहुत समझाते हैं और कहते है मैं वही करूंगा जिसमे कुल की कीर्ति में कलंक ना हो।।सभी अयोध्यावासी तरह तरह की बातें करते है कोई महाराज को दोष तो कोई महारानी को दोष तो कोई भरत जी को तो कोई भाग्य को दोष देता है । तत्पश्चात राम जी माता कौशल्या के पास जाते है । वहां माता उनको मंगल कामना का आशीर्वाद देते है तब भगवान माता से कहते है कि पिता श्री ने मुझे वन का राज्य दिया है, मैं आपसे आज्ञा लेने आया हूं। माता कौशल्या सोच में पड़ जाती है तब राम जी के सचिव, माता कौशल्या को कैकेई जी की सारी कुचाल कहते है। माता कौशल्या जी श्री राम जी से कहती है, हे !पुत्र यदि पिता की आज्ञा हो तो माता को बड़ी जानकर मत जाओ और पिता माता दोऊ वन जाने को कहे तो वन तुमको सौ अयोध्या के समान है और ऐसा वो क्यों न कहे माता जो प्रभु श्री राम की है। वन जाने की सूचना सिया जी को मिलते ही वो व्याकुल मन से प्रभु श्री राम के पास आती है और साथ चलने की बात कहती है।यही आज के कथा का विश्राम हो जाता है ।आज की आरती में मुझे एक दुख की रेखा का अनुभव होता है आज की आरती माता कौशल्या जी के द्वारा होती है जय जय श्री सीता राम👏👏 हर हर महादेव🙌🙌🙌🙌 बोल दे बजरंग बली महाराज की जय👏 संत श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जय👏 संत श्री काष्ठ जिह्वा स्वामी जी महाराज की जय👏4
- गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के पास वोट चोरी के विरोध में किया प्रदर्शन महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती के साथ कांग्रेसियों ने वोट चोरी के खिलाफ किया मौन प्रदर्शन*वोट चोरी करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर किया जाये गिरफ्तार - डा प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर - सत्य अहिंसा और प्रेम का रास्ता ही विश्व में शांति की स्थापना और प्रगति का द्योतक है, गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर ही देश का लोकतंत्र, संविधान और विश्व बंधुत्व की भावना मजबूत हो सकता है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने गांधी शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसुरिया दीन पासी जी की जयंती के अवसर पर पीडब्ल्यूडी चौराहे पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी को अदम्य साहस का प्रतीक बताया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने गांधी जी, शास्त्री जी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद मसुरिया दीन पासी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ काला मास्क लगाकर मौन प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। मौन प्रदर्शन के बाद सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश करोड़ों मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम काटकर भाजपा की सरकार बनाई , प्रमोद सिंह ने ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त कर जेल भेजे जाने की मांग करते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल सोनकर, श्रीमती आरती सिंह, नीलेश सिंह, फैयाज हाशमी, राजीव निषाद, सभासद शहनवाज मंजूर, कृष्णचंद निषाद,आजम जैदी,जब्बार अली सलमानी, संदीप निषाद, इरशाद खान राजू,आसिफ खान, नूरजहां, मुहम्मद ताहिर, तौफीक अहमद राजू, मनीष श्रीवास्तव, गौरव सिंह शनी, संतोष निषाद, इस्तेखारुल प्रधान, अजीम जौनपुरी, परवेज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गांधी-शास्त्री एवं पूर्व सांसद मंसुरिया दीन पासी की जयंती एवं मौन सत्याग्रह आंदोलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।1
- जौनपुर व्यूरो रिपोर्ट नहटौर क्षेत्र के सदरूद्दीन नगर गांव में सुबह एक हादसा टल गया1