Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला परिषद टोंक राजस्थान में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह टोंक नगर परिषद के सभापति की कमान कांग्रेस प्रत्याशी मयंक गोयल ने संभाली हर क्षेत्र में होगा विकास
Credible News
जिला परिषद टोंक राजस्थान में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह टोंक नगर परिषद के सभापति की कमान कांग्रेस प्रत्याशी मयंक गोयल ने संभाली हर क्षेत्र में होगा विकास
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिला परिषद टोंक राजस्थान में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह टोंक नगर परिषद के सभापति की कमान कांग्रेस प्रत्याशी मयंक गोयल ने संभाली हर क्षेत्र में होगा विकास3
- नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार हरि शंकर माली(दूनी/टोंक)। DST टीम टोंक व थाना कोतवालीः- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में कॉपीराइट अधिनियम के तहत टोंक पुलिस द्वारा नकली बीड़ी बनाने की फेक्ट्री का किया भंडाफोड़। जिला स्पेशल टीम टोंक व थाना कोतवाली द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही करते हुये आजाद नगर जकिरे के पास एक मकान से विभिन्न नामी कम्पनियों के नाम से नकली बिड़ी बनाने की फैक्ट्री का भडाफोड़ करते हुये भारी मात्रा में बिड़ी बनाने का बना हुआ माल 187.600 किलोग्राम व 8.300 किलोग्राम कच्चा माल तथा विभिन्न कम्पनीयो के 44.900 किलोग्राम रैपर व 14 रबर मोहरे एवं नकली हॉल मार्का बरामद कर आरोपी नदीम मिया को किया गिरफ्तार।1
- रणथंभौर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में कार्मिक की संदिग्ध मौत कि मामला। लगभग 4 घंटे बाद बनी सहमति। सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में में एक कार्मिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल के किचन में काम करता था। उसकी पहचान धमून गांव निवासी लोकेश उर्फ गोलू सैनी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोश फैल गया। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर रिपोर्ट के मैन गेट के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद लगभग 4 घंटे की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लोकेश उर्फ गोलू सैनी के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग रखी थी। मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी कर बीच सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। होटल के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रिसोर्ट में एक सप्ताह पहले से किचन में काम कर रहा था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सैनी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि होटल प्रबंधन और परिजनों के बीच साढ़े छह लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव ले गए।1
- रणथंबोर नेशनल रिसोर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव, होटल के दरवाजे पर शव रख कर ग्रामीण कर रहे हैं प्रदर्शन1
- श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 24 सितम्बर 2026🌸 🌷🌹दिन गुरुवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे1
- सभापति-उपसभापति ने संभाली कुर्सी, जनता की सेवा को बताया पहली प्राथमिकता शुभ मुहूर्त में सभापति-उपसभापति ने संभाली कुर्सी लालसोट नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कपिल पुरोहित एवं उपसभापति बृजमोहन सैनी ने मंत्रोच्चारण, श्याम भजन व रामधुनी के बीच सुबह 11:55 बजे कार्यभार संभाला। दोनों ने जनता की सेवा, शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया।1
- लालसोट नगरपरिषद सभापति कपिल पुरोहित का आज गुरुवार को नगरपरिषद सभागार लालसोट वैदिक मंत्रोच्चार के आचार्य राजेश खांडल, सत्यनारायण शर्मा कोण्डयाई वालों के मुखारविंद से निकले मंत्रों के साथ हुआ शपथग्रहण समारोह इस दौरान नगरपरिषद के सभी पार्षदों सहित लांबा पाड़ा, बावला पाड़ा, पुरोहित पाड़ा सहित क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजन मौजूद रहे।1
- अमीन कायमखानी के संरक्षण में राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा टोंक जिले में शिक्षा अनुदेशकों की बैठक रखी गई प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार ने कहा वर्तमान में हमारे साथ अन्याय हो रहा है कई बार शिक्षा अनुदेशकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है लेकिन उसका कोई रिजल्ट नहीं आ रहा हमारे साथ विश्वास घात हो रहा है बार-बार स्क्रीनिंग के नाम पर जटिल प्रक्रिया की जाती है कभी बैंक स्टेटमेंट मांगा जाता है तो कभी शपथ पत्र मांगे जाते हैं तो कभी बांड भरवाए जाते हैं लेकिन आज का हमारा शिक्षा अनुदेशक अब जाग चुका है और आने वाले टाइम में हम दिखा देंगे एक शिक्षा अनुदेशक की ताकत क्या है और वह क्या कर सकता है हम एक से छह तक के बेचो को नियमितीकरण का तोहफा देंगे वे सभी शिक्षा अनुदेशकों की सर्वसहमति से टोंक जिले की नई कार्यकारिणी बनाई गई जिसमें शिक्षा अनुदेशक साबिर क़ायम खानी जिला अध्यक्ष बनाया गया साबिर ने कहा कि यह अनुदेशकों की सर्व सहमति है तो मैं इस पद को लेने को तैयार हूं मेरा उद्देश्य अध्यक्ष बनने का यही है शिक्षा अनुदेशकों की प्रतिभा को निखारना और उनके नियमितीकरण के लिए जी जान लगा देना है आने वाला समय हमारा होगा और इस मिशन को सभी शिक्षा अनुदेशक एकजुट होकर सहयोग करें यह कोई अध्यक्ष की लड़ाई नहीं है यह हमारे नियमितीकरण के लिए एक छोटी सी कोशिश है प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा प्रत्येक जिलों में ऐसी ही शिक्षा अनुदेशकों की मीटिंग होती रहेगी और आने वाला समय हमारा होगा शिक्षा अनुदेशकों के संरक्षक अमीन कयामखानी ने कहा कि आगे हमें एकजुट होकर काम करना है और इस शिक्षा अनुदेशक रूपी ज्वालामुखी को प्रदेश में ले जाकर सोई हुई सरकार को जगाना है उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरे शिक्षा अनुदेशक को एक खरोच भी आई तो उससे पहले तुम्हारा भाई आमीन कयामखानी सबसे आगे पंक्ति में मिलेगा हमारी इस कार्यकारिणी का उद्देश्य यही है कि हमारे जो शिक्षा अनुदेशक कई वर्षों से आर्थिक अल्प मानदेय से अपना जीवन गुज़ार रहे हैं सरकार हमारा शोषण कर रही है समय रहते हम नहीं जागे तो हमारा वजूद खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा कि शिक्षा अनुदेशको जाग जाओ जाग जाओ जाग जाओ नहीं तो दास्तां भी ना रहेगी दस्तानों में हक मिलने तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा हमारी मांगों में मुख्य बिंदु निम्न रहेंगे मदरसा अनुदेशकों को तत्काल नियमित करें सरकार अनुभव की गणना करें 1 अप्रेल 2026 तक अनुदेशकों को बैंक स्टेटमेंट देने की बाध्यता करें खत्म! सभी चरणों के मदरसा पैराटीचर्स का हो नियमितीकरण! राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ जिला इकाई टोंक साबिर खान सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित!4