logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार हरि शंकर माली(दूनी/टोंक)। DST टीम टोंक व थाना कोतवालीः- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में कॉपीराइट अधिनियम के तहत टोंक पुलिस द्वारा नकली बीड़ी बनाने की फेक्ट्री का किया भंडाफोड़। जिला स्पेशल टीम टोंक व थाना कोतवाली द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही करते हुये आजाद नगर जकिरे के पास एक मकान से विभिन्न नामी कम्पनियों के नाम से नकली बिड़ी बनाने की फैक्ट्री का भडाफोड़ करते हुये भारी मात्रा में बिड़ी बनाने का बना हुआ माल 187.600 किलोग्राम व 8.300 किलोग्राम कच्चा माल तथा विभिन्न कम्पनीयो के 44.900 किलोग्राम रैपर व 14 रबर मोहरे एवं नकली हॉल मार्का बरामद कर आरोपी नदीम मिया को किया गिरफ्तार।

6 hrs ago
user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
6 hrs ago

नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आरोपित को किया गिरफ्तार हरि शंकर माली(दूनी/टोंक)। DST टीम टोंक व थाना कोतवालीः- रोशन मीना SP टोेंक के निर्देशन में कॉपीराइट अधिनियम के तहत टोंक पुलिस द्वारा नकली बीड़ी बनाने की फेक्ट्री का किया भंडाफोड़। जिला स्पेशल टीम टोंक व थाना कोतवाली द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही करते हुये आजाद नगर जकिरे के पास एक मकान से विभिन्न नामी कम्पनियों के नाम से नकली बिड़ी बनाने की फैक्ट्री का भडाफोड़ करते हुये भारी मात्रा में बिड़ी बनाने का बना हुआ माल 187.600 किलोग्राम व 8.300 किलोग्राम कच्चा माल तथा विभिन्न कम्पनीयो के 44.900 किलोग्राम रैपर व 14 रबर मोहरे एवं नकली हॉल मार्का बरामद कर आरोपी नदीम मिया को किया गिरफ्तार।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जलझूलनी एकादशी पर बूंदी में निकले देव विमान, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब बूंदी। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को बूंदी शहर में देव विमानों की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों से भगवान के देव विमान सज-धजकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेत सागर तालाब पहुंचे। देव विमानों के दर्शन के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सभी देव विमानों को परंपरागत मार्ग से जेत सागर तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान भगवान की महा आरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। जलझूलनी एकादशी को लेकर शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। देव विमानों की शोभायात्रा और महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    1
    जलझूलनी एकादशी पर बूंदी में निकले देव विमान, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
बूंदी। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को बूंदी शहर में देव विमानों की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों से भगवान के देव विमान सज-धजकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेत सागर तालाब पहुंचे।
देव विमानों के दर्शन के लिए शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
सभी देव विमानों को परंपरागत मार्ग से जेत सागर तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान भगवान की महा आरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
जलझूलनी एकादशी को लेकर शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। देव विमानों की शोभायात्रा और महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर से बड़ी खबर रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में किचन कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोलू सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोलू सैनी होटल में किचन कर्मचारी के रूप में काम करता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, मृतक के परिजनों ने होटल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में किचन कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोलू सैनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गोलू सैनी होटल में किचन कर्मचारी के रूप में काम करता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
वहीं, मृतक के परिजनों ने होटल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर गद्दी विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट में 3 घायल हम्माल मोहल्ले में मचा हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित हम्माल मोहल्ले में किन्नरों की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और छीनाझपटी शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। घटना में पिंकी, डोली और विष्णु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पिंकी का उपचार जारी है, जबकि डोली और विष्णु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गद्दी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    सवाई माधोपुर गद्दी विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट में 3 घायल

हम्माल मोहल्ले में मचा हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया

सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित हम्माल मोहल्ले में किन्नरों की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और छीनाझपटी शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। घटना में पिंकी, डोली और विष्णु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पिंकी का उपचार जारी है, जबकि डोली और विष्णु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गद्दी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 24 सितम्बर 2026🌸 🌷🌹दिन गुरुवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे
    1
    श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 
🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹
🔱⚜️ 24 सितम्बर 2026🌸
🌷🌹दिन गुरुवार 🌸🌺
💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞
💐 भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी🌸🌺 समेलिया  श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺
श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे
    user_Manoj kumar sharma
    Manoj kumar sharma
    फागी, जयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नहर के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव के किसानों ने प्रस्तावित ईसरदा बांध नहर के विरोध में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण रोकने और उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी।
    2
    नहर के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव के किसानों ने प्रस्तावित ईसरदा बांध नहर के विरोध में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण रोकने और उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • एसआईआर की प्रक्रिया देशद्रोह, जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार 14 बार 10 महीनों में, दो चुनाव आयुक्तों ने रिकॉर्ड पर चुनाव आयोग के कदमों पर आपत्ति जताई: मतदाताओं को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाता जोड़ने और हटाने तक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने अनधिकृत, अवैध कदमों पर आपत्ति दर्ज की: इंडियन एक्सप्रेस में छपी रितिका चौधरी की यही वो स्टोरी है जिसने कल से सनसनी फैला रखी है: इस रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हैं जिनमें एक तो बंगाल से जुड़ा हुआ है: रिपोर्ट बताती है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 49 में एसआईआर में हटाए गए नाम जीत के मार्जिन से ज्यादा थे: इनमें 26 बीजेपी और 21 टीएमसी ने जीतीं: लेकिन नाम हटाए जाने के तरीके पर सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 में एसआईआर के अंतिम चरण को आयोग के हाथ से निकाल लिया और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले 60 लाख मतदाताओं के मामाले न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिए: इनमें से 27 लाख मतदाताओं को आयोग ने बाद में हटा दिया। अदालत ने फिर रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों के ट्रिब्यूनल बनाए ताकि उन फैसलों के खिलाफ अपील सुनी जा सकें:पिछले सप्ताह आयोग ने अदालत को बताया कि ट्रिब्यूनलों के सामने 38 लाख अपीलें लंबित हैं—22.21 लाख हटाए गए मतदाताओं ने खुद को बहाल कराने के लिए दाखिल कीं। बाकी 16.10 लाख उन मतदाताओं के खिलाफ दाखिल की गईं जिन्हें न्यायिक अधिकारियों ने शामिल किया था: आयोग ने नहीं बताया कि ये अपीलें किसने दाखिल कीं: यही मुद्दा संधू ने उठाया था। अगस्त में उन्होंने आयोग के अधिकारियों को लिखकर पूछा—“ECI की ओर से ये अपीलें दाखिल करने के लिए किसने अधिकृत किया और किसके द्वारा?” तथा “ECI की ओर से वास्तव में ये अपीलें किसने दाखिल कीं?” उन्होंने दर्ज किया कि न तो उन्हें, न जोशी को, न पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इन अपीलों के आधार या प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी: इसी तरह नए मतदाता जोड़ने या हटाने का मामला हो या पूरी प्रक्रिया को सेंट्रलाइज करके आईटी सेल के जरिए मनचाहे तरीके से नाम हटाने और जोड़ने का मामला, अकेले ज्ञानेश कुमार सारे फैसले दोनों आयुक्तों को अंधेरे में रख कर ले रहे थे जो ना सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि इस देश के खिलाफ द्रोह है संविधान के खिलाफ है: नागरिक अधिकारों के खिलाफ अपराध है: दोस्तो आज हमने इसी मुद्दे पर कोटा में सीपीआईएम के सबसे बड़े नेता और राजस्थान की तरफ से कॉमरेड अमराराम जी के साथ पूरे देश में लेफ्ट की राजनीति का चेहरा कॉमरेड दुलीचंद बोरदा साहब से बात की: और हमेशा की तरह उनसे बातचीत बहुत शानदार रही:
    1
    एसआईआर की प्रक्रिया देशद्रोह, जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार
14 बार 10 महीनों में, दो चुनाव आयुक्तों ने रिकॉर्ड पर चुनाव आयोग के कदमों पर आपत्ति जताई: मतदाताओं को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाता जोड़ने और हटाने तक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने अनधिकृत, अवैध कदमों पर आपत्ति दर्ज की: इंडियन एक्सप्रेस में छपी रितिका चौधरी की यही वो स्टोरी है जिसने कल से सनसनी फैला रखी है: इस रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हैं जिनमें एक तो बंगाल से जुड़ा हुआ है: रिपोर्ट बताती है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 49 में एसआईआर में हटाए  गए नाम जीत के मार्जिन से ज्यादा थे: इनमें 26 बीजेपी और 21 टीएमसी ने जीतीं: लेकिन नाम हटाए जाने के तरीके पर सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 में एसआईआर के अंतिम चरण को आयोग के हाथ से निकाल लिया और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले 60 लाख मतदाताओं के मामाले न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिए: इनमें से 27 लाख मतदाताओं को आयोग ने बाद में हटा दिया। अदालत ने फिर रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों के ट्रिब्यूनल बनाए ताकि उन फैसलों के खिलाफ अपील सुनी जा सकें:पिछले सप्ताह आयोग ने अदालत को बताया कि ट्रिब्यूनलों के सामने 38 लाख अपीलें लंबित हैं—22.21 लाख हटाए गए मतदाताओं ने खुद को बहाल कराने के लिए दाखिल कीं। बाकी 16.10 लाख उन मतदाताओं के खिलाफ दाखिल की गईं जिन्हें न्यायिक अधिकारियों ने शामिल किया था: आयोग ने नहीं बताया कि ये अपीलें किसने दाखिल कीं: यही मुद्दा संधू ने उठाया था। अगस्त में उन्होंने आयोग के अधिकारियों को लिखकर पूछा—“ECI की ओर से ये अपीलें दाखिल करने के लिए किसने अधिकृत किया और किसके द्वारा?” तथा “ECI की ओर से वास्तव में ये अपीलें किसने दाखिल कीं?” उन्होंने दर्ज किया कि न तो उन्हें, न जोशी को, न पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इन अपीलों के आधार या प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी: इसी तरह नए मतदाता जोड़ने या हटाने का मामला हो या पूरी प्रक्रिया को सेंट्रलाइज करके आईटी सेल के जरिए मनचाहे तरीके से नाम हटाने और जोड़ने का मामला, अकेले ज्ञानेश कुमार सारे फैसले दोनों आयुक्तों को अंधेरे में रख कर ले रहे थे जो ना सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि इस देश के खिलाफ द्रोह है संविधान के खिलाफ है: नागरिक अधिकारों के खिलाफ अपराध है: दोस्तो आज हमने इसी मुद्दे पर कोटा में सीपीआईएम के सबसे बड़े नेता और राजस्थान की तरफ से कॉमरेड अमराराम जी के साथ पूरे देश में लेफ्ट की राजनीति का चेहरा कॉमरेड दुलीचंद बोरदा साहब से बात की: और हमेशा की तरह उनसे बातचीत बहुत शानदार रही:
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अरणा माता के एक दिवसीय मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु नमाना रोड, बूंदी जिले के अंथड़ा गांव स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अरणा माताजी का एक दिवसीय मेला शनिवार को आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मेले की शुरुआत भोपा का गाल फोड़ने की रस्म के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के पटेल महावीर नागर के यहां से पूजा आने के बाद माता की प्रतिमा एवं स्थापित देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मेले की शुरुआत हुई। हर वर्ष मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाता है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगीं और पूजा-अर्चना की। मेले में दूदु जिला जयपुर की ओर से 10 बोरी शक्कर प्रसादी के लिए दान दी गई। वहीं दर्जनों डीजे के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इससे पूर्व मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया था।
    1
    अरणा माता के एक दिवसीय मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु
नमाना रोड, बूंदी जिले के अंथड़ा गांव स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अरणा माताजी का एक दिवसीय मेला शनिवार को आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मेले की शुरुआत भोपा का गाल फोड़ने की रस्म के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के पटेल महावीर नागर के यहां से पूजा आने के बाद माता की प्रतिमा एवं स्थापित देवताओं की पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद मेले की शुरुआत हुई। हर वर्ष मेला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाता है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगीं और पूजा-अर्चना की।
मेले में दूदु जिला जयपुर की ओर से 10 बोरी शक्कर प्रसादी के लिए दान दी गई। वहीं दर्जनों डीजे के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते नजर आए।
मेले में आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इससे पूर्व मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया था।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले में सरपंच पंच की निकली लॉटरी। रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में निकाली गई लाटरी
    1
    सवाई माधोपुर जिले में सरपंच पंच की निकली लॉटरी। रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में निकाली गई लाटरी
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों की जांच करवाने और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की। पचीपल्या गांव के रैगर मोहल्ले के ग्रामीणों का आरोप है कि फौजी की दुकान से जयकिशन के मकान तक स्वीकृत सड़क के निर्माण में बजरी की जगह मिट्टी यानी भूडा इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। वहीं, शंकर बाली के मकान से मंगलचंद के मकान तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भी कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। इसके अलावा मुन्ना हरिजन के मकान से बीरबल गुर्जर तक बनाई गई सड़क के भी महज दो महीने में उखड़ने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। ग्रामीणों ने आवास योजना के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये तक कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
    4
    कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा
सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों की जांच करवाने और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की।
पचीपल्या गांव के रैगर मोहल्ले के ग्रामीणों का आरोप है कि फौजी की दुकान से जयकिशन के मकान तक स्वीकृत सड़क के निर्माण में बजरी की जगह मिट्टी यानी भूडा इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।
वहीं, शंकर बाली के मकान से मंगलचंद के मकान तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भी कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।
इसके अलावा मुन्ना हरिजन के मकान से बीरबल गुर्जर तक बनाई गई सड़क के भी महज दो महीने में उखड़ने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
ग्रामीणों ने आवास योजना के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये तक कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.