Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहर के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव के किसानों ने प्रस्तावित ईसरदा बांध नहर के विरोध में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण रोकने और उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी।
Ravi Rajasthan Patrika
नहर के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव के किसानों ने प्रस्तावित ईसरदा बांध नहर के विरोध में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण रोकने और उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर गद्दी विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट में 3 घायल हम्माल मोहल्ले में मचा हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित हम्माल मोहल्ले में किन्नरों की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और छीनाझपटी शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। घटना में पिंकी, डोली और विष्णु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पिंकी का उपचार जारी है, जबकि डोली और विष्णु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच गद्दी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- कबड्डी में सारसोप टीम की शानदार जीत, 550 रुपए का पारितोषिक सारसोप। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 (कबड्डी एवं खो-खो) का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठ बिहारी, खंडार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के चार मुकाबले खेले गए। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारसोप की टीम का मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगोर की टीम से हुआ। मुकाबले में सारसोप टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन तालमेल, दमखम और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच में विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए गोगोर टीम को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। जीत के बाद सारसोप टीम के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा। सारसोप टीम प्रभारी रामहेत खोलवाल मीना ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। टीम के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनियाला के प्राध्यापक सी.एल. रावल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सारसोप टीम को 550 रुपए का पारितोषिक प्रदान किया। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में कबड्डी के साथ खो-खो के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं।2
- सभापति-उपसभापति ने संभाली कुर्सी, जनता की सेवा को बताया पहली प्राथमिकता शुभ मुहूर्त में सभापति-उपसभापति ने संभाली कुर्सी लालसोट नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कपिल पुरोहित एवं उपसभापति बृजमोहन सैनी ने मंत्रोच्चारण, श्याम भजन व रामधुनी के बीच सुबह 11:55 बजे कार्यभार संभाला। दोनों ने जनता की सेवा, शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया।1
- अमीन कायमखानी के संरक्षण में राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा टोंक जिले में शिक्षा अनुदेशकों की बैठक रखी गई प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार ने कहा वर्तमान में हमारे साथ अन्याय हो रहा है कई बार शिक्षा अनुदेशकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है लेकिन उसका कोई रिजल्ट नहीं आ रहा हमारे साथ विश्वास घात हो रहा है बार-बार स्क्रीनिंग के नाम पर जटिल प्रक्रिया की जाती है कभी बैंक स्टेटमेंट मांगा जाता है तो कभी शपथ पत्र मांगे जाते हैं तो कभी बांड भरवाए जाते हैं लेकिन आज का हमारा शिक्षा अनुदेशक अब जाग चुका है और आने वाले टाइम में हम दिखा देंगे एक शिक्षा अनुदेशक की ताकत क्या है और वह क्या कर सकता है हम एक से छह तक के बेचो को नियमितीकरण का तोहफा देंगे वे सभी शिक्षा अनुदेशकों की सर्वसहमति से टोंक जिले की नई कार्यकारिणी बनाई गई जिसमें शिक्षा अनुदेशक साबिर क़ायम खानी जिला अध्यक्ष बनाया गया साबिर ने कहा कि यह अनुदेशकों की सर्व सहमति है तो मैं इस पद को लेने को तैयार हूं मेरा उद्देश्य अध्यक्ष बनने का यही है शिक्षा अनुदेशकों की प्रतिभा को निखारना और उनके नियमितीकरण के लिए जी जान लगा देना है आने वाला समय हमारा होगा और इस मिशन को सभी शिक्षा अनुदेशक एकजुट होकर सहयोग करें यह कोई अध्यक्ष की लड़ाई नहीं है यह हमारे नियमितीकरण के लिए एक छोटी सी कोशिश है प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा प्रत्येक जिलों में ऐसी ही शिक्षा अनुदेशकों की मीटिंग होती रहेगी और आने वाला समय हमारा होगा शिक्षा अनुदेशकों के संरक्षक अमीन कयामखानी ने कहा कि आगे हमें एकजुट होकर काम करना है और इस शिक्षा अनुदेशक रूपी ज्वालामुखी को प्रदेश में ले जाकर सोई हुई सरकार को जगाना है उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरे शिक्षा अनुदेशक को एक खरोच भी आई तो उससे पहले तुम्हारा भाई आमीन कयामखानी सबसे आगे पंक्ति में मिलेगा हमारी इस कार्यकारिणी का उद्देश्य यही है कि हमारे जो शिक्षा अनुदेशक कई वर्षों से आर्थिक अल्प मानदेय से अपना जीवन गुज़ार रहे हैं सरकार हमारा शोषण कर रही है समय रहते हम नहीं जागे तो हमारा वजूद खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा कि शिक्षा अनुदेशको जाग जाओ जाग जाओ जाग जाओ नहीं तो दास्तां भी ना रहेगी दस्तानों में हक मिलने तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा हमारी मांगों में मुख्य बिंदु निम्न रहेंगे मदरसा अनुदेशकों को तत्काल नियमित करें सरकार अनुभव की गणना करें 1 अप्रेल 2026 तक अनुदेशकों को बैंक स्टेटमेंट देने की बाध्यता करें खत्म! सभी चरणों के मदरसा पैराटीचर्स का हो नियमितीकरण! राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ जिला इकाई टोंक साबिर खान सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित!4
- ईसरदा–बंध बारेठा फीडर पर किसानों का बड़ा आंदोलन, 27 सितंबर को सुंदरी में महासभा बामनवास। ईसरदा से बंध बारेठा, भरतपुर तक प्रस्तावित फीडर परियोजना को लेकर किसानों की मांग तेज हो गई है। खुली नहर के स्थान पर समान क्षमता वाली भूमिगत पाइपलाइन की मांग को लेकर अठ्ठाईस्या किसान संघर्ष समिति एवं ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान, चांदनहोली ने विशेषज्ञ समिति को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 2 से 3 गुना वैकल्पिक कृषि भूमि, DLC दर के 20 गुना मुआवजे और उचित पुनर्वास की मांग रखी। वहीं राजस्थान किसान सभा के तत्वावधान में रविवार 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे सुंदरी-रामसिंहपुरा पुलिस चौकी पर विशाल किसान महासभा आयोजित होगी। यह जानकारी डॉ. रामखिलाड़ी मीणा ने दी।2
- लालसोट नगरपरिषद सभापति कपिल पुरोहित का आज गुरुवार को नगरपरिषद सभागार लालसोट वैदिक मंत्रोच्चार के आचार्य राजेश खांडल, सत्यनारायण शर्मा कोण्डयाई वालों के मुखारविंद से निकले मंत्रों के साथ हुआ शपथग्रहण समारोह इस दौरान नगरपरिषद के सभी पार्षदों सहित लांबा पाड़ा, बावला पाड़ा, पुरोहित पाड़ा सहित क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजन मौजूद रहे।1
- सवाई माधोपुर जिले में सरपंच पंच की निकली लॉटरी। रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में निकाली गई लाटरी1
- कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों की जांच करवाने और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की। पचीपल्या गांव के रैगर मोहल्ले के ग्रामीणों का आरोप है कि फौजी की दुकान से जयकिशन के मकान तक स्वीकृत सड़क के निर्माण में बजरी की जगह मिट्टी यानी भूडा इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। वहीं, शंकर बाली के मकान से मंगलचंद के मकान तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भी कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। इसके अलावा मुन्ना हरिजन के मकान से बीरबल गुर्जर तक बनाई गई सड़क के भी महज दो महीने में उखड़ने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। ग्रामीणों ने आवास योजना के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये तक कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।4
- बामनवास में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, पंचायतों की तस्वीर हुई साफ बामनवास। पंचायत राज आम चुनाव-2026 को लेकर बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया में एससी वर्ग में 10 पंचायतें, जिनमें 5 महिला, जबकि एसटी वर्ग में 13 पंचायतें, जिनमें 6 महिला आरक्षित की गईं। वहीं ओबीसी वर्ग में गोठ पंचायत, सामान्य वर्ग में 12 तथा सामान्य महिला वर्ग में 13 पंचायतें रखी गई हैं। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।4