कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों की जांच करवाने और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की। पचीपल्या गांव के रैगर मोहल्ले के ग्रामीणों का आरोप है कि फौजी की दुकान से जयकिशन के मकान तक स्वीकृत सड़क के निर्माण में बजरी की जगह मिट्टी यानी भूडा इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। वहीं, शंकर बाली के मकान से मंगलचंद के मकान तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भी कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। इसके अलावा मुन्ना हरिजन के मकान से बीरबल गुर्जर तक बनाई गई सड़क के भी महज दो महीने में उखड़ने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। ग्रामीणों ने आवास योजना के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये तक कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में आज पचीपल्या गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित तौर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए
जिला कलेक्टर और जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों की जांच करवाने और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की। पचीपल्या गांव के रैगर मोहल्ले के ग्रामीणों का आरोप है कि फौजी की दुकान से जयकिशन के मकान तक स्वीकृत सड़क के निर्माण में बजरी की जगह मिट्टी यानी भूडा इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़
दिए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। वहीं, शंकर बाली के मकान से मंगलचंद के मकान तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भी कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। इसके अलावा मुन्ना हरिजन के मकान से बीरबल गुर्जर तक बनाई गई सड़क के भी महज दो महीने में उखड़ने का आरोप ग्रामीणों ने
लगाया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। ग्रामीणों ने आवास योजना के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये तक कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
- रणथंभौर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में कार्मिक की संदिग्ध मौत कि मामला। लगभग 4 घंटे बाद बनी सहमति। सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में में एक कार्मिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल के किचन में काम करता था। उसकी पहचान धमून गांव निवासी लोकेश उर्फ गोलू सैनी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोश फैल गया। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर रिपोर्ट के मैन गेट के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद लगभग 4 घंटे की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लोकेश उर्फ गोलू सैनी के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग रखी थी। मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी कर बीच सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। होटल के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रिसोर्ट में एक सप्ताह पहले से किचन में काम कर रहा था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सैनी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि होटल प्रबंधन और परिजनों के बीच साढ़े छह लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव ले गए।1
- रणथंबोर नेशनल रिसोर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव, होटल के दरवाजे पर शव रख कर ग्रामीण कर रहे हैं प्रदर्शन1
- नहर के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव के किसानों ने प्रस्तावित ईसरदा बांध नहर के विरोध में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण रोकने और उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी।2
- पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 राजस्थान1
- अमित बजाज बने लाखेरी पालिका उपाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर लाखेरी - मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमित बजाज ने अपने प्रतिद्वंदी को एक वोट से पछाड़ कर लाखेरी नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की। मंगलवार को तय समयानुसार पालिका परिसर में उपाध्यक्ष पद हेतु आवेदकों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कांग्रेस की तरफ से अमित बजाज ने तथा भाजपा की तरफ से मोहन लाल ने आवेदन दाखिल किया। उसके बाद नाम वापसी के समयावधि के बाद सबसे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदान शुरू किया। उसके बाद चार बजे लगभग सभी भाजपा कार्यकर्ता एक साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के परिणामो में अमित बजाज ने अपने प्रतिद्वंदी को एक वोट से हराकर जीत हासिल की। माइक पर जैसे ही अमित बजाज के नाम की घोषणा हुई बजाज के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बजाज समर्थकों ने अमित बजाज तथा कांग्रेस के समर्थन में जोर जोर से नारे लगाए। सभी समर्थक बजाज के उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण के दौरान भी नारेबाजी करते रहे। इसके बाद समर्थकों ने बजाज का फूल मालाओं, साफा बंधवाकर तथा मिठाइयां बाटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस खुशी के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बजाज को कंधे पर उठाकर रैली निकाली। यह रैली तोरण की बावड़ी से होती हुई गुरु द्वारा पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से बजाज सहित सभी अठारह पार्षदों का फुलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बजाज की आँखे खुशी के मारे छलक उठी। बजाज ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लड्डू प्रसादी वितरित की।4
- श्योपुर में किन्नरों पर हमला करने के आरोपलूट की घटना हुई1
- जिला परिषद टोंक राजस्थान में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह टोंक नगर परिषद के सभापति की कमान कांग्रेस प्रत्याशी मयंक गोयल ने संभाली हर क्षेत्र में होगा विकास3
- सवाई माधोपुर से बड़ी खबर रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में किचन कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोलू सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोलू सैनी होटल में किचन कर्मचारी के रूप में काम करता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, मृतक के परिजनों ने होटल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और मौत के कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1