logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंडागांव - जल जीवन मिशन या सिर्फ दिखावा? मुलमुला में दो साल बाद भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरसे मुलमुला, छत्तीसगढ़ केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' योजना, जिसका लक्ष्य हर घर तक नल से जल पहुँचाना है, मुलमुला में पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। यहाँ यह योजना धरातल पर उतरने के बजाय महज एक 'शो-पीस' बनकर रह गई है। ### **धरातल पर योजना फेल, ग्रामीण परेशान** हैरानी की बात यह है कि योजना की शुरुआत हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुँचा है। पाइपलाइन बिछाने और बुनियादी ढांचे के नाम पर खानापूर्ति तो की गई, लेकिन नलों से पानी गायब है। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही अब ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

3 hrs ago
user_ESHENDRA PATEL
ESHENDRA PATEL
पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

कोंडागांव - जल जीवन मिशन या सिर्फ दिखावा? मुलमुला में दो साल बाद भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरसे मुलमुला, छत्तीसगढ़ केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' योजना, जिसका लक्ष्य हर घर तक नल से जल पहुँचाना है, मुलमुला में पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। यहाँ यह योजना धरातल पर उतरने के बजाय महज एक 'शो-पीस' बनकर रह गई है। ### **धरातल पर योजना फेल, ग्रामीण परेशान** हैरानी की बात यह है कि योजना की शुरुआत हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुँचा है। पाइपलाइन बिछाने और बुनियादी ढांचे के नाम पर खानापूर्ति तो की गई, लेकिन नलों से पानी गायब है। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही अब ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • कांकेर नगर से लगे ग्राम नंदनमारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाके में तेंदुओं का एक जोड़ा दिखाई दिया। नेशनल हाईवे के पास तेंदुओं की मौजूदगी से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। भोजन की तलाश में पहुंचे, मुर्गे-मछली के अपशिष्ट पर नजर जानकारी के मुताबिक तेंदुओं का यह जोड़ा भोजन की तलाश में गांव के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वे मुर्गे और मछली के अपशिष्ट को खाने के लिए यहां आए थे, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इलाके में खुले में फेंका जा रहा कचरा वन्यजीवों को आकर्षित कर रहा है। राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल तेंदुओं को देखकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर तेंदुओं का जोड़ा हाईवे के आसपास घूमता नजर आ रहा है। वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील मामला कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम नंदनमारा का है। तेंदुओं की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर न निकलें और किसी भी तरह की हलचल दिखने पर तुरंत सूचना दें।
    2
    कांकेर नगर से लगे ग्राम नंदनमारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाके में तेंदुओं का एक जोड़ा दिखाई दिया। नेशनल हाईवे के पास तेंदुओं की मौजूदगी से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
भोजन की तलाश में पहुंचे, मुर्गे-मछली के अपशिष्ट पर नजर
जानकारी के मुताबिक तेंदुओं का यह जोड़ा भोजन की तलाश में गांव के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वे मुर्गे और मछली के अपशिष्ट को खाने के लिए यहां आए थे, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इलाके में खुले में फेंका जा रहा कचरा वन्यजीवों को आकर्षित कर रहा है।
राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
तेंदुओं को देखकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर तेंदुओं का जोड़ा हाईवे के आसपास घूमता नजर आ रहा है।
वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
मामला कांकेर वन परिक्षेत्र के ग्राम नंदनमारा का है। तेंदुओं की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर न निकलें और किसी भी तरह की हलचल दिखने पर तुरंत सूचना दें।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Kanker, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • बलरामपुर/कुसमी। ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अफीम की खेती मामले में लगातार फरार चल रहे नौवें आरोपी को गया बिहार से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में आरोपी रूपदेव भगत एवं कौशिल भगत के खेत में आरोपियो द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10 - 11 मार्च 2026 को रेड कार्यवाही कर कुल 244 प्लास्टिक बोरी में 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/- की अफीम को जप्त कर एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर पूर्व में आरोपी 01. रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम भगत उम्र 50 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी सरना टोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर 02. कौशिल भगत पिता संगहू (संधू) राम भगत उम्र 30 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी माचाडीपा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज 03. मनोज कुमार पिता सीता यादव उम्र 24 वर्ष जाति सिंह सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 04 जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा उम्र 56 वर्ष ग्राम भगचन्द थाना आस्ता जिला जशपुर 05. उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष जाति यादव सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 06. विन्देश्वर पिता कमर गंजहू उम्र 45 वर्ष जाति गंजहू सा. कोलवा थाना जोरी जिला चतरा झारखंड 07 कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह साकिन कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर छ. ग. को घटना दिनांक 11.03.026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार को दिनांक 16.03.026 को गया बिहार से पकड़कर गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी रोहन सिंह पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार का घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार से गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
    2
    बलरामपुर/कुसमी। ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अफीम की खेती मामले में लगातार फरार चल रहे नौवें आरोपी को गया बिहार से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।
थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में आरोपी रूपदेव भगत एवं कौशिल भगत के खेत में आरोपियो द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10 - 11 मार्च 2026 को रेड कार्यवाही कर कुल 244 प्लास्टिक बोरी में 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/- की अफीम को जप्त कर एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर पूर्व में आरोपी 01. रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम भगत उम्र 50 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी सरना टोली थाना कुसमी जिला बलरामपुर 02. कौशिल भगत पिता संगहू (संधू) राम भगत उम्र 30 वर्ष जाति उरॉव सा. त्रिपुरी माचाडीपा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज 03. मनोज कुमार पिता सीता यादव उम्र 24 वर्ष जाति सिंह सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 04 जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा उम्र 56 वर्ष ग्राम भगचन्द थाना आस्ता जिला जशपुर 05. उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष जाति यादव सा. सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार 06. विन्देश्वर पिता कमर गंजहू उम्र 45 वर्ष जाति गंजहू सा. कोलवा थाना जोरी जिला चतरा झारखंड 07 कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह साकिन कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर छ. ग. को घटना दिनांक 11.03.026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार को दिनांक 16.03.026 को गया बिहार से पकड़कर गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी रोहन सिंह पिता मटूक सिंह भोक्ता उम्र 35 वर्ष ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार का घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोमिया थाना बाराचटटी जिला गया बिहार से गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़, बीजापुर जिले में तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए भाजपा सरकार बनी मुसीबत विधायक विक्रम शाह मंडावी ने लगाया आरोफ बीजापुर #विधायक #कांग्रेस #बीजापुर #छत्तीसगढ़
    1
    छत्तीसगढ़, बीजापुर जिले में तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए भाजपा सरकार बनी मुसीबत विधायक विक्रम शाह मंडावी ने लगाया आरोफ बीजापुर #विधायक #कांग्रेस #बीजापुर #छत्तीसगढ़
    user_सन्नू हेमला
    सन्नू हेमला
    Agricultural production बीजापुर, बीजापुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • बालोद में सड़क vs नाली का खेल! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी समेत पार्षद NH विभाग के खिलाफ धरने पर, व्यापारी परेशान नमस्कार छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के व्यस्त नेशनल हाईवे-930 पर एक बार फिर प्रशासनिक जिम्मेदारी का पिंग-पोंग खेल शुरू हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियों में गंदगी जाम होने से पानी सड़क पर बहने लगा है, जिससे दुकानदारों और बस स्टैंड क्षेत्र में आने-जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पार्षदों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए नेशनल हाईवे विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज सिस्टम फेल होना NH विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति यह है कि गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रहा है, बस स्टैंड परिसर में जाम लग रहा है और आम जनता रोजाना इस असुविधा से जूझ रही है। दोनों विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान टलता जा रहा है। द छत्तीसगढ़ हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ा है। बालोद की इस समस्या पर अब संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, ताकि सड़क सुचारू रहे और नागरिकों को राहत मिल सके। प्रशासनिक टकराव की बजाय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही सच्ची सेवा है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ।
    1
    बालोद में सड़क vs नाली का खेल! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी समेत पार्षद NH विभाग के खिलाफ धरने पर, व्यापारी परेशान 
नमस्कार 
छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के व्यस्त नेशनल हाईवे-930 पर एक बार फिर प्रशासनिक जिम्मेदारी का पिंग-पोंग खेल शुरू हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियों में गंदगी जाम होने से पानी सड़क पर बहने लगा है, जिससे दुकानदारों और बस स्टैंड क्षेत्र में आने-जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पार्षदों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए नेशनल हाईवे विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज सिस्टम फेल होना NH विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
स्थिति यह है कि गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रहा है, बस स्टैंड परिसर में जाम लग रहा है और आम जनता रोजाना इस असुविधा से जूझ रही है। दोनों विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान टलता जा रहा है।
द छत्तीसगढ़ हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ा है। बालोद की इस समस्या पर अब संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, ताकि सड़क सुचारू रहे और नागरिकों को राहत मिल सके। प्रशासनिक टकराव की बजाय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही सच्ची सेवा है।
अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • गरियाबंद जिले में 2009 में देवभोग से लगे ग्राम सुपेबेड़ा में गांव की पानी खराब होने और वहां की पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक होने से लोगों में किडनी की बीमारी बढ़ने और मौत होने की गंभीर समस्या आई थी जिसका सार्थक हल आज तक शासन प्रशासन नहीं निकाल पाई है और अब एक बार फिर राजिम से लगे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पथर्रि में किडनी की बीमारी से लोगों की मौत हो रही है, जिसका कारण गांव की पानी का खराब होना बताया जा रहा है। अब तक गांव के 8 से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है जबकि गांव में ही अभी 7 लोग और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों की माने तो गांव के लगभग 8 से 10 बोर और हैंडपंपों की जांच की गई है, जिसमें फ्लोराइड और आयरन में मात्रा अधिक पाई गई हैं और इन बोर और नलों के पानी को पीने से मना किया गया है क्योंकि पानी को पीने योग्य नहीं है ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है। ग्रामीणों की माने तो जल्द ही यदि इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही शासन के द्वारा नहीं की गई तो आगे ग्रामीणों की हालत और भी बिगड़ सकती है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द ही ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाने और गांव के सभी नलों के पानी की जांच करने की मांग की है। जिससे उन्हें स्वस्थ पेयजल उपलब्ध हो सके और लोगों का स्वास्थ्य सही रहे। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन कब इस ओर ध्यान देती है और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाती है। जल विशेषज्ञ और विज्ञान की बाते माने तो जिस गांव के आसपास पत्थर की मात्रा अधिक होती है वहां पर निकलने वाले पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अत्यधिक होती है, कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पथर्रि में भी देखने को मिल रहा है गांव चारों तरफ से पत्थर खदान से घिरा हुआ है और कही ना कही यही कारण हो सकता है कि गांव के पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक हो , हालांकि ये अंदेशा है कि पानी की खराबी गांव में स्थित पत्थर खदान के नाम से हो पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
    3
    गरियाबंद जिले में 2009 में देवभोग से लगे ग्राम सुपेबेड़ा में गांव की पानी खराब होने और वहां की पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक होने से लोगों में किडनी की बीमारी बढ़ने और मौत होने की गंभीर समस्या आई थी जिसका सार्थक हल आज तक शासन प्रशासन नहीं निकाल पाई है और अब एक बार फिर राजिम से लगे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पथर्रि में किडनी की बीमारी से लोगों की मौत हो रही है, जिसका कारण गांव की पानी का खराब होना बताया जा रहा है। 
अब तक गांव के 8 से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है जबकि गांव में ही अभी 7 लोग और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों की माने तो गांव के लगभग 8 से 10 बोर और हैंडपंपों की जांच की गई है, जिसमें फ्लोराइड और आयरन में मात्रा अधिक पाई गई हैं और इन बोर और नलों के पानी को पीने से मना किया गया है क्योंकि पानी को पीने योग्य नहीं है ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है। ग्रामीणों की माने तो जल्द ही यदि इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही शासन के द्वारा नहीं की गई तो आगे ग्रामीणों की हालत और भी बिगड़ सकती है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द ही ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाने और गांव के सभी नलों के पानी की जांच करने की मांग की है। जिससे उन्हें स्वस्थ पेयजल उपलब्ध हो सके और लोगों का स्वास्थ्य सही रहे। अब देखना होगा कि शासन प्रशासन कब इस ओर ध्यान देती है और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाती है। 
जल विशेषज्ञ और विज्ञान की बाते माने तो जिस गांव के आसपास पत्थर की मात्रा अधिक होती है वहां पर निकलने वाले पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अत्यधिक होती है, कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पथर्रि में भी देखने को मिल रहा है गांव चारों तरफ से पत्थर खदान से घिरा हुआ है और कही ना कही यही कारण हो सकता है कि गांव के पानी में फ्लोराइड और आयरन की मात्रा अधिक हो , हालांकि ये अंदेशा है कि पानी की खराबी गांव में स्थित पत्थर खदान के नाम से हो पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • अभनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत ग्राम भिलाई में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू स्वयं उपस्थित रहे और गांव के घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान विधायक साहू ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझना और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
    1
    अभनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत ग्राम भिलाई में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू स्वयं उपस्थित रहे और गांव के घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक साहू ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझना और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।
इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
    user_Praveen Sahu
    Praveen Sahu
    अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का वार्ड वासियों ने किया कड़ा विरोध नवापारा राजिम.नगर के वार्ड क्रमांक 4 में एयरटेल मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि जब इस क्षेत्र में आबादी कम थी, तब पास में रिलायंस जिओ का टावर लगाया गया था, लेकिन अब यह इलाका घनी बस्ती में बदल चुका है। टावर के पास एक निजी स्कूल भी संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसी आशंका के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और टावर को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, टावर लगाने वाले पक्ष का कहना है कि सभी आवश्यक अनुमति लेकर ही टावर स्थापित किया गया है और यह पूरी तरह नियमों के अनुरूप है। इसके बावजूद वार्डवासियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों की चिंताओं का समाधान हो सके।
    1
    आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का वार्ड वासियों ने किया कड़ा विरोध 
नवापारा राजिम.नगर के वार्ड क्रमांक 4 में एयरटेल मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि जब इस क्षेत्र में आबादी कम थी, तब पास में रिलायंस जिओ का टावर लगाया गया था, लेकिन अब यह इलाका घनी बस्ती में बदल चुका है। टावर के पास एक निजी स्कूल भी संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसी आशंका के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और टावर को हटाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, टावर लगाने वाले पक्ष का कहना है कि सभी आवश्यक अनुमति लेकर ही टावर स्थापित किया गया है और यह पूरी तरह नियमों के अनुरूप है। इसके बावजूद वार्डवासियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों की चिंताओं का समाधान हो सके।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.