logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतमाला सड़क पर तस्करों की क्रेटा कार पलटी, 50 किलो गांजा बरामद

16 hrs ago
user_Ashish parihar Parihar
Ashish parihar Parihar
पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
16 hrs ago

भारतमाला सड़क पर तस्करों की क्रेटा कार पलटी, 50 किलो गांजा बरामद

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. जप्त कांकेर। मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा पहुची और जहाँ आरोपी यशवंत धनेलिया 35 वर्ष निवासी ग्राम बंधिया पारा, शाहकट्टा थाना भानुप्रतापपुर मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। आरोपी यशवंत धनेलिया से जुमला 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. बताया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी मौजूद थे। कांकेर पुलिस की अपील:- सदैव नशे एवं मादक पदार्थों से दूर रहें।अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
    2
    उजियारा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. जप्त
कांकेर। 
मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर भानुप्रतापपुर  पुलिस द्वारा घटना स्थल  ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा पहुची और जहाँ आरोपी यशवंत धनेलिया  35 वर्ष निवासी ग्राम बंधिया पारा, शाहकट्टा  थाना भानुप्रतापपुर  मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा।  पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।   आरोपी यशवंत धनेलिया से जुमला 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. बताया जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी मौजूद थे।
कांकेर पुलिस की अपील:- 
सदैव नशे एवं मादक पदार्थों से दूर रहें।अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
    user_Ved Prakash Mishra
    Ved Prakash Mishra
    पत्रकारिता कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कांकेर जिले में भारतमाला परियोजना की नवनिर्मित सड़क अब तस्करों के लिए नया रूट बनती नजर आ रही है। हालांकि, इस बार तस्करों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। नरहरपुर थाना क्षेत्र के डब्बीपानी गांव के पास देर रात हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा वाहन से करीब 65 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। नाकाबंदी देख तेज रफ्तार में भागे, फिर हुआ हादसा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इसके बाद नरहरपुर और दुधावा पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन को तेज रफ्तार में भगाने लगे, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन छोड़कर मौके से फरार हुए तस्कर हादसे के बाद तस्कर वाहन को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 3 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। ओडिशा से छत्तीसगढ़ खपाने की थी तैयारी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता नरहरपुर और दुधावा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    3
    कांकेर जिले में भारतमाला परियोजना की नवनिर्मित सड़क अब तस्करों के लिए नया रूट बनती नजर आ रही है। हालांकि, इस बार तस्करों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। नरहरपुर थाना क्षेत्र के डब्बीपानी गांव के पास देर रात हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा वाहन से करीब 65 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
नाकाबंदी देख तेज रफ्तार में भागे, फिर हुआ हादसा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इसके बाद नरहरपुर और दुधावा पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन को तेज रफ्तार में भगाने लगे, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन छोड़कर मौके से फरार हुए तस्कर
हादसे के बाद तस्कर वाहन को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 3 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।
ओडिशा से छत्तीसगढ़ खपाने की थी तैयारी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता
नरहरपुर और दुधावा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Kanker, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • *✰बन के विश्व विजेता आए:- संत रामपाल जी महाराज✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    1
    *✰बन के विश्व विजेता आए:- संत रामपाल जी महाराज✰*
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बालोद में सड़क vs नाली का खेल! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी समेत पार्षद NH विभाग के खिलाफ धरने पर, व्यापारी परेशान नमस्कार छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के व्यस्त नेशनल हाईवे-930 पर एक बार फिर प्रशासनिक जिम्मेदारी का पिंग-पोंग खेल शुरू हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियों में गंदगी जाम होने से पानी सड़क पर बहने लगा है, जिससे दुकानदारों और बस स्टैंड क्षेत्र में आने-जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पार्षदों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए नेशनल हाईवे विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज सिस्टम फेल होना NH विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति यह है कि गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रहा है, बस स्टैंड परिसर में जाम लग रहा है और आम जनता रोजाना इस असुविधा से जूझ रही है। दोनों विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान टलता जा रहा है। द छत्तीसगढ़ हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ा है। बालोद की इस समस्या पर अब संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, ताकि सड़क सुचारू रहे और नागरिकों को राहत मिल सके। प्रशासनिक टकराव की बजाय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही सच्ची सेवा है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ।
    1
    बालोद में सड़क vs नाली का खेल! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी समेत पार्षद NH विभाग के खिलाफ धरने पर, व्यापारी परेशान 
नमस्कार 
छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के व्यस्त नेशनल हाईवे-930 पर एक बार फिर प्रशासनिक जिम्मेदारी का पिंग-पोंग खेल शुरू हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियों में गंदगी जाम होने से पानी सड़क पर बहने लगा है, जिससे दुकानदारों और बस स्टैंड क्षेत्र में आने-जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पार्षदों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए नेशनल हाईवे विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट कहा कि ड्रेनेज सिस्टम फेल होना NH विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
स्थिति यह है कि गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रहा है, बस स्टैंड परिसर में जाम लग रहा है और आम जनता रोजाना इस असुविधा से जूझ रही है। दोनों विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान टलता जा रहा है।
द छत्तीसगढ़ हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ा है। बालोद की इस समस्या पर अब संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, ताकि सड़क सुचारू रहे और नागरिकों को राहत मिल सके। प्रशासनिक टकराव की बजाय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही सच्ची सेवा है।
अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए बने रहिए द छत्तीसगढ़ के साथ।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • राजपुर। पुलिस द्वारा मवेशियों को वाहन में अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर परिवहन करने के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन एवं दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक-11.04.2026 की है थाना राजपुर पुलिस स्टाफ शासकीय वाहन से रात्रि गश्त पर रवाना हुए थे। गश्त के दौरान रात्रि लगभग 10:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक JH01GN-8143 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर तेज गति से अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखण्ड) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर स्टाफ द्वारा थाना के सामने अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे संदेह उत्पन्न होने पर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन स्वामी ने अपना नाम संदीप बड़ाईक, पिता चमन बड़ाईक, उम्र 27 वर्ष, निवासी टांगरझरिया थाना बसिया जिला गुमला (झारखण्ड) तथा चालक ने अपना नाम संदीप साहू, पिता सोमरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुरसुरिया थाना गुमला जिला गुमला (झारखण्ड) बताया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 11.04.2026 को ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर से 02 नग गाय एवं 02 नग बछिया को गुमला पहुंचाने हेतु उक्त वाहन में लोड कराया गया था। मवेशियों को वाहन में अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर बांधकर परिवहन किया जा रहा था। उक्त कृत्य पशु क्रूरता से संबंधित विधिक प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन करना पाए जाने पर वाहन सहित मवेशियों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है, और आगे भी जारी रहेगी, आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    3
    राजपुर। पुलिस द्वारा मवेशियों को वाहन में अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर परिवहन करने के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन एवं दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।
घटना दिनांक-11.04.2026 की है थाना राजपुर पुलिस स्टाफ शासकीय वाहन से रात्रि गश्त पर रवाना हुए थे। गश्त के दौरान रात्रि लगभग 10:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक JH01GN-8143 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर तेज गति से अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखण्ड) की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर स्टाफ द्वारा थाना के सामने अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे संदेह उत्पन्न होने पर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन स्वामी ने अपना नाम संदीप बड़ाईक, पिता चमन बड़ाईक, उम्र 27 वर्ष, निवासी टांगरझरिया थाना बसिया जिला गुमला (झारखण्ड) तथा चालक ने अपना नाम संदीप साहू, पिता सोमरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुरसुरिया थाना गुमला जिला गुमला (झारखण्ड) बताया।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 11.04.2026 को ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर से 02 नग गाय एवं 02 नग बछिया को गुमला पहुंचाने हेतु उक्त वाहन में लोड कराया गया था। मवेशियों को वाहन में अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर बांधकर परिवहन किया जा रहा था।
उक्त कृत्य पशु क्रूरता से संबंधित विधिक प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन करना पाए जाने पर वाहन सहित मवेशियों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है, और आगे भी जारी रहेगी, आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दें।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    10 hrs ago
  • घने जंगलों से घिरा अबूझमाड़… जहां कभी विकास की रौशनी नहीं पहुंच पाई… यहां आज भी कई जगहों पर वैदिक परंपराओं के नाम पर…बीमारियों का इलाज लोहे को गर्म करके ‘आंकने’ से किया जाता है,स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी,और जागरूकता का अभाव,पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां की माताएं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग नहीं हो पातीं,नतीजा… कई बार गंभीर बीमारियों के लक्षण पहचान में ही नहीं आते…और मासूम जिंदगियां समय से पहले बुझ जाती हैं अब नक्सलवा के खाते के बाद पहुंच भी इलाके सुगम हुए और डॉक्टरो की टीम इन बीहड़ो तक पहुँच रही है,जिला कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर…नारायणपुर जिले में शुरू हुआ ‘प्रोजेक्ट धड़कन’…स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम के जरिए…अब तक करीब 2500 सें अधिक बच्चों को ट्रेस किया जा चुका है…खास बात ये है कि… आधुनिक तकनीक से लैस एक विशेष उपकरण— जो सीधे टैबलेट से जुड़कर…बच्चे के दिल की लाइव रीडिंग देता है…और तुरंत बता देता है कि… कहीं कोई जन्मजात हृदय रोग तो नहीं…
    1
    घने जंगलों से घिरा अबूझमाड़… जहां कभी विकास की रौशनी नहीं पहुंच पाई… यहां आज भी कई जगहों पर वैदिक परंपराओं के नाम पर…बीमारियों का इलाज लोहे को गर्म करके ‘आंकने’ से किया जाता है,स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी,और जागरूकता का अभाव,पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां की माताएं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग नहीं हो पातीं,नतीजा… कई बार गंभीर बीमारियों के लक्षण पहचान में ही नहीं आते…और मासूम जिंदगियां समय से पहले बुझ जाती हैं अब नक्सलवा के खाते के बाद पहुंच भी इलाके सुगम हुए और डॉक्टरो की टीम इन बीहड़ो तक पहुँच रही है,जिला कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर…नारायणपुर जिले में शुरू हुआ ‘प्रोजेक्ट धड़कन’…स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम के जरिए…अब तक करीब 2500 सें अधिक बच्चों को ट्रेस किया जा चुका है…खास बात ये है कि… आधुनिक तकनीक से लैस एक विशेष उपकरण— जो सीधे टैबलेट से जुड़कर…बच्चे के दिल की लाइव रीडिंग देता है…और तुरंत बता देता है कि… कहीं कोई जन्मजात हृदय रोग तो नहीं…
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Media house नारायणपुर, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.