logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करौली में उत्साह के साथ निकाली गई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा', मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प ​करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को करौली शहर में 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का विशाल आयोजन किया गया। यह यात्रा भंवर विलास पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। ​यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के 'सेवा ही संगठन' के भाव को लेकर आम जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।​ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश मीणा, महेन्द्र सिंह मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला सहित सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन ने कहा कि ​सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है। इसी संकल्प के साथ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आम जनता को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।

19 hrs ago
user_मनोज तिवाड़ी
मनोज तिवाड़ी
न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
19 hrs ago
b25c266f-2415-48db-bb3b-9499848fae5a

करौली में उत्साह के साथ निकाली गई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा', मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प ​करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को करौली शहर में 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का विशाल आयोजन किया गया। यह यात्रा भंवर विलास पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। ​यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख

जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के 'सेवा ही संगठन' के भाव को लेकर आम जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।​ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश मीणा, महेन्द्र सिंह मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला सहित सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन ने कहा कि ​सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है। इसी संकल्प के साथ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आम जनता को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित... ​हिंडौन सिटी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम राजौरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। ​शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर के दौरान कुल 75 लोगों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की आंखों का बारीकी से परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवाइयां दीं। ​जांच के दौरान 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। शिविर प्रबंधकों ने बताया कि मोतियाबिंद योग्य पाए गए सभी 15 मरीजों के ऑपरेशन शुक्रवार को गणेश रिसोर्ट के पास धर्म कांटा के पीछे,ऊंचे का पुरा स्थित केडी आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा निशुल्क किए जाएंगे।
    1
    अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित...
​हिंडौन सिटी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम राजौरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। ​शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर के दौरान कुल 75 लोगों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने  सभी मरीजों की आंखों का बारीकी से परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवाइयां दीं। ​जांच के दौरान 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। शिविर प्रबंधकों ने बताया कि मोतियाबिंद योग्य पाए गए सभी 15 मरीजों के ऑपरेशन शुक्रवार को गणेश रिसोर्ट के पास धर्म कांटा के पीछे,ऊंचे का पुरा स्थित केडी आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा निशुल्क किए जाएंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 min ago
  • ब्लॉक स्तरीय किशोर,किशोरी मेला सम्पन्न रा बा उ मा वि मोहन नगर हिण्डौन में हुआ आयोजन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत 2026-27 में राजस्थान सरकार द्वारा लिंग भेद कम करने ,शिक्षा में उत्कृष्ट लाने एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षा के लिए, किशोर किशोरियों को सीखने के समान अवसर प्रदान करने हेतु ,बालिकाओं के नामांकन, ठहराव एवं कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्णता के लिए, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किशोरी मेला का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्य 2030 निर्धारित किए हैं ,जिसमें समावेशी, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना, लैंगिक समानता हासिल करना एवं बालिकाओं को सशक्त करना ये विकासात्मक लक्ष्य निर्धारित किये है इसके अन्तर्गत किशोर किशोरियों की असीमित ऊर्जा को,विध्वंसात्मक ,विरोधपूर्ण गतिविधियों से हटाकर रचनात्मक ,क्रियात्मक कार्यक्रमों में लगाने के लिए किशोरी मेले का आयोजन किया जाता है ।ब्लॉक स्तरीय इस मेले का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन में किया गया। जिसमें प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी के पृथक पृथक 18 विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा में 39 माध्यमिक में 19 कुल 58 प्रतियोगी इस मेले में सहभागी थे। साथ ही उनके प्रभारी शिक्षक ,निर्णायक मंडल के सदस्य साधना मित्तल प्रधानाचार्य ,सत्येंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य, , कृष्ण बिहारी पाठक व्याख्याता एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमाकांत गुर्जर ,संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार जाट ,शैलेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रतियोगियो द्वारा प्रदर्शित मॉडल,चार्ट एवं अन्य सामग्री का निरीक्षण व मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में परिणाम की घोषणा करते हुए श्री रमाकांत गुर्जर एवं विनोद कुमार जाट ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर जोन 1 हिंदी में संजना सैनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन प्रथम रही ।जोन 2 गणित विज्ञान में पीएम श्री राजकीय विद्यालय विजयापुरा के कपिल प्रथम ' जोन 3 में समसामयिक विषय में पीएम श्री राजकीय विद्यालय हिंडौन की रागनी प्रथम रही। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक श्रेणी में गणित विज्ञान जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदीला की पूर्ति प्रथम ,जोन 2 हिन्दी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के गौतम प्रथम जोन 3 समसामयिक विषय में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की क्यारदा खुर्द में प्रथम स्थान पर रहे । 6 जोनों में प्रथम स्थान पर रहने वाले संभागी10 अक्टूबर को जिला स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय किशोरी मेले में सहभागिता करेंगे ।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा गणपति एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ,कृष्ण कन्हैया शर्मा, दिलीप गुप्ता, अंजना राजन काजल कुमारी उत्कर्ष जैन कंचन देवी अनीता शर्मा,मुकेश गुप्ता एवं विद्यालय के स्टाफ ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश लहकोडिया ने किया । पंजीकरण दिनेश गुर्जर व धर्मेन्द्र सोलंकी ने किया अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं जिला स्तर पर भाग लेने हेतु पूर्ण तैयारी से जाने का आग्रह किया।
    4
    ब्लॉक स्तरीय किशोर,किशोरी मेला सम्पन्न रा बा उ मा वि मोहन नगर हिण्डौन में हुआ आयोजन।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत 2026-27 में राजस्थान सरकार द्वारा लिंग भेद कम करने ,शिक्षा में उत्कृष्ट लाने एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षा के लिए, किशोर किशोरियों को सीखने के समान अवसर प्रदान करने हेतु ,बालिकाओं के नामांकन, ठहराव एवं कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्णता के लिए, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किशोरी मेला का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्य 2030 निर्धारित किए हैं ,जिसमें समावेशी, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना, लैंगिक समानता हासिल करना एवं बालिकाओं को सशक्त करना ये विकासात्मक लक्ष्य निर्धारित किये है इसके अन्तर्गत किशोर किशोरियों की असीमित ऊर्जा को,विध्वंसात्मक ,विरोधपूर्ण गतिविधियों से हटाकर  रचनात्मक ,क्रियात्मक कार्यक्रमों में लगाने के लिए किशोरी मेले का आयोजन किया जाता है ।ब्लॉक स्तरीय इस मेले का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन में किया गया। जिसमें प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी के पृथक पृथक 18 विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा में 39 माध्यमिक में 19 कुल 58 प्रतियोगी इस मेले में सहभागी थे। साथ ही उनके प्रभारी शिक्षक ,निर्णायक मंडल के सदस्य  साधना मित्तल प्रधानाचार्य ,सत्येंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य, , कृष्ण बिहारी पाठक व्याख्याता एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमाकांत गुर्जर ,संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार जाट ,शैलेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रतियोगियो द्वारा प्रदर्शित मॉडल,चार्ट एवं अन्य सामग्री का निरीक्षण व मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में परिणाम की घोषणा करते हुए श्री रमाकांत गुर्जर एवं विनोद कुमार जाट ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर  जोन 1 हिंदी में संजना सैनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन प्रथम रही ।जोन 2  गणित विज्ञान में पीएम श्री राजकीय विद्यालय विजयापुरा के कपिल प्रथम ' जोन 3 में समसामयिक विषय में पीएम श्री राजकीय विद्यालय हिंडौन की रागनी प्रथम रही। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक श्रेणी में गणित विज्ञान जोन में  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदीला की पूर्ति प्रथम ,जोन 2 हिन्दी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के गौतम प्रथम जोन 3 समसामयिक विषय में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की क्यारदा खुर्द  में प्रथम स्थान पर रहे । 6 जोनों  में प्रथम स्थान पर रहने वाले संभागी10 अक्टूबर को जिला स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय किशोरी मेले में सहभागिता करेंगे ।कार्यक्रम का विधिवत  शुभारंभ अतिथियों द्वारा गणपति एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ,कृष्ण कन्हैया शर्मा, दिलीप गुप्ता, अंजना राजन काजल कुमारी उत्कर्ष जैन कंचन देवी अनीता शर्मा,मुकेश गुप्ता एवं विद्यालय के स्टाफ ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश लहकोडिया ने किया । पंजीकरण दिनेश गुर्जर व धर्मेन्द्र सोलंकी ने किया अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं जिला स्तर पर भाग लेने हेतु पूर्ण तैयारी से जाने का आग्रह किया।
    user_अपनी खबर
    अपनी खबर
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    42 min ago
  • हिडौनसिटी गोवंश को बचाने के चक्कर में टूटा हाथ फिर भी किया इलाज गोरक्षा दल हिंडौन सिटी को फोन पर सूचना मिली कि एक नदी जिसके पैर में गंभीर चोट होने से काफी परेशान है जिसको लेकर गौ रक्षक दल की पूरी टीम कॉलोनी में पहुंची और उसका इलाज किया
    1
    हिडौनसिटी गोवंश को बचाने के चक्कर में टूटा हाथ फिर भी किया इलाज
गोरक्षा दल हिंडौन सिटी को फोन पर सूचना मिली कि एक नदी जिसके पैर में गंभीर चोट होने से काफी परेशान है जिसको लेकर गौ रक्षक दल की पूरी टीम कॉलोनी में पहुंची और उसका इलाज किया
    user_दिनेश डागुर
    दिनेश डागुर
    Court reporter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हर वर्ष नगर परिषद द्वारारामलीला का आयोज दिनांक: 11-10-2026शुभारम्भ: सायं 07 PMमुख आवाज SUGAN SOUND रामलीला & दहशहरा मैदान हिण्डौन सिटी #Ramleela2026 #HindaunCity #SNGNEWS LIVE RAJASTHAN SHYAM SUNDER मठसिंगला JI SNG NEWS LIVE RAJASTHAN NEWS REPORTER SHYAM SUNDER MATHSHIGLA JI
    1
    हर वर्ष नगर परिषद द्वारारामलीला का आयोज दिनांक: 11-10-2026शुभारम्भ: सायं 07 PMमुख आवाज SUGAN SOUND    रामलीला & दहशहरा  मैदान हिण्डौन सिटी #Ramleela2026
#HindaunCity
#SNGNEWS LIVE RAJASTHAN 
SHYAM SUNDER मठसिंगला JI 
SNG NEWS LIVE RAJASTHAN NEWS REPORTER SHYAM SUNDER MATHSHIGLA JI
    user_SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
    SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • करौली में उत्साह के साथ निकाली गई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा', मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प ​करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को करौली शहर में 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का विशाल आयोजन किया गया। यह यात्रा भंवर विलास पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। ​यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के 'सेवा ही संगठन' के भाव को लेकर आम जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।​ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश मीणा, महेन्द्र सिंह मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला सहित सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन ने कहा कि ​सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है। इसी संकल्प के साथ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आम जनता को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।
    2
    करौली में उत्साह के साथ निकाली गई 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा', मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
​करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याण  एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को करौली शहर में 'सेवा ज्योति संकल्प यात्रा' का विशाल आयोजन किया गया। यह यात्रा भंवर विलास पैलेस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल उपस्थित रहे। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। ​यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के 'सेवा ही संगठन' के भाव को लेकर आम जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।​
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व विधायक रमेश मीणा, महेन्द्र सिंह मीणा, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, धीरेंद्र बैंसला सहित सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन ने कहा कि ​सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल संकल्प है। इसी संकल्प के साथ जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आम जनता को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    19 hrs ago
  • आज भंवर विलास पलेश में आयोजित ‘जन समूह ने, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनका प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को आत्मसात करते हुए उपस्थित विशाल जनसमूह के साथ राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया। आज भंवर विलास पलेश में आयोजित ‘जन समूह ने, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनका प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को आत्मसात करते हुए उपस्थित विशाल जनसमूह के साथ राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राजस्थान को विकास के नए आयामों तक ले जाने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल एवं जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन व जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला जी पुर्व विधायक रमेश मीणा एवं लोकसभा प्रत्याशी इन्दूदेवी जाटव सोसल मीडिया विभाग जिला संयोजक मुकेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे #25YearsOfSeva #SevaJyotiYatra #ViksitBharat2047
    1
    आज भंवर विलास पलेश में आयोजित ‘जन समूह ने,
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनका प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को आत्मसात करते हुए उपस्थित विशाल जनसमूह के साथ राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
आज भंवर विलास पलेश में आयोजित ‘जन समूह ने,
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों के पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनका प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को आत्मसात करते हुए उपस्थित विशाल जनसमूह के साथ राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राजस्थान को विकास के नए आयामों तक ले जाने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं प्रदेश मंत्री सीता राम पोसवाल एवं जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन व जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला जी पुर्व विधायक रमेश मीणा एवं लोकसभा प्रत्याशी इन्दूदेवी जाटव सोसल मीडिया विभाग जिला संयोजक मुकेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
#25YearsOfSeva 
#SevaJyotiYatra #ViksitBharat2047
    user_Nahar Singh Jat
    Nahar Singh Jat
    Farmer सुरोठ, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित ​हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। ​प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ​माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे। ​उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।​सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
    1
    शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित

​हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
​प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ​माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे।
​उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।​सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    17 min ago
  • टीका कुंड हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू... ​हिंडौन सिटी। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार रात्रि को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रतिमा स्थापना, कलश यात्रा तथा नौ दिनों तक आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। ​समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु जिंदल व संयोजक शिव प्रकाश पटवा ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष 25वां (रजत जयंती) दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को मोहन नगर स्थित दुर्गा माता शीश महल से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। शहर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजे व डीजे की मधुर धुनों के साथ निकलने वाली यह यात्रा टीका कुंड मंदिर पहुंचेगी। ​नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान आचार्य विकास शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। आयोजन स्थल पर 7 अक्टूबर से ही भव्य पंडाल और आकर्षक डेकोरेशन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मंदिर परिसर तथा आसपास के लगभग 500 मीटर क्षेत्र को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया जाएगा। ​महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 अक्टूबर को भव्य माता रानी का जागरण आयोजित होगा तथा 16 अक्टूबर को छप्पन भोग व मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। ​बैठक में मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता, विशाल चतुर्वेदी, महामंत्री सत्ते वर्मा, प्रचार मंत्री सत्येंद्र चौधरी, अनिल चतुर्वेदी, उत्कर्ष कटारा, दिनेश भारद्वाज, अशोक सहारा, विजेंद्र धाकड़, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, कमलेश वशिष्ठ, कौशल चौधरी, भरत छावडी, पिंटू मसान, मिथिलेश चौधरी, इंदिरा चौधरी, मोहित झाम, राजू गोयल, सुनील गुप्ता, सचिन बंसल, योगेंद्र पटवारी, गौरव जिंदल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    टीका कुंड हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू...
​हिंडौन सिटी। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार रात्रि को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रतिमा स्थापना, कलश यात्रा तथा नौ दिनों तक आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। ​समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु जिंदल व संयोजक शिव प्रकाश पटवा ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष 25वां (रजत जयंती) दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को मोहन नगर स्थित दुर्गा माता शीश महल से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। शहर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजे व डीजे की मधुर धुनों के साथ निकलने वाली यह यात्रा टीका कुंड मंदिर पहुंचेगी। ​नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान आचार्य विकास शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। आयोजन स्थल पर 7 अक्टूबर से ही भव्य पंडाल और आकर्षक डेकोरेशन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मंदिर परिसर तथा आसपास के लगभग 500 मीटर क्षेत्र को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया जाएगा। ​महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 अक्टूबर को भव्य माता रानी का जागरण आयोजित होगा तथा 16 अक्टूबर को छप्पन भोग व मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। ​बैठक में मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता, विशाल चतुर्वेदी, महामंत्री सत्ते वर्मा, प्रचार मंत्री सत्येंद्र चौधरी, अनिल चतुर्वेदी, उत्कर्ष कटारा, दिनेश भारद्वाज, अशोक सहारा, विजेंद्र धाकड़, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, कमलेश वशिष्ठ, कौशल चौधरी, भरत छावडी, पिंटू मसान, मिथिलेश चौधरी, इंदिरा चौधरी, मोहित झाम, राजू गोयल, सुनील गुप्ता, सचिन बंसल, योगेंद्र पटवारी, गौरव जिंदल सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.