शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
- शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।1
- पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 8 अक्टूबर को.... हिंडौन सिटी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम राजौरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शीतला चौराहा स्थित 'अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला' में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में आए मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य एवं आंखों की गहन जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित चयनित मरीजों का 9 अक्टूबर को गणेशम रिसोर्ट के पास धर्म कांटा के पीछे,ऊंचे का पुरा स्थित 'केडी आई हॉस्पिटल' में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। आयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करण सिंह राजौरा ने शहर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर निशुल्क शिखर का लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें।2
- अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित... हिंडौन सिटी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम राजौरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर के दौरान कुल 75 लोगों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की आंखों का बारीकी से परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवाइयां दीं। जांच के दौरान 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। शिविर प्रबंधकों ने बताया कि मोतियाबिंद योग्य पाए गए सभी 15 मरीजों के ऑपरेशन शुक्रवार को गणेश रिसोर्ट के पास धर्म कांटा के पीछे,ऊंचे का पुरा स्थित केडी आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा निशुल्क किए जाएंगे।1
- ब्लॉक स्तरीय किशोर,किशोरी मेला सम्पन्न रा बा उ मा वि मोहन नगर हिण्डौन में हुआ आयोजन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत 2026-27 में राजस्थान सरकार द्वारा लिंग भेद कम करने ,शिक्षा में उत्कृष्ट लाने एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षा के लिए, किशोर किशोरियों को सीखने के समान अवसर प्रदान करने हेतु ,बालिकाओं के नामांकन, ठहराव एवं कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्णता के लिए, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किशोरी मेला का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्य 2030 निर्धारित किए हैं ,जिसमें समावेशी, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना, लैंगिक समानता हासिल करना एवं बालिकाओं को सशक्त करना ये विकासात्मक लक्ष्य निर्धारित किये है इसके अन्तर्गत किशोर किशोरियों की असीमित ऊर्जा को,विध्वंसात्मक ,विरोधपूर्ण गतिविधियों से हटाकर रचनात्मक ,क्रियात्मक कार्यक्रमों में लगाने के लिए किशोरी मेले का आयोजन किया जाता है ।ब्लॉक स्तरीय इस मेले का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन में किया गया। जिसमें प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी के पृथक पृथक 18 विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा में 39 माध्यमिक में 19 कुल 58 प्रतियोगी इस मेले में सहभागी थे। साथ ही उनके प्रभारी शिक्षक ,निर्णायक मंडल के सदस्य साधना मित्तल प्रधानाचार्य ,सत्येंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य, , कृष्ण बिहारी पाठक व्याख्याता एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमाकांत गुर्जर ,संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार जाट ,शैलेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रतियोगियो द्वारा प्रदर्शित मॉडल,चार्ट एवं अन्य सामग्री का निरीक्षण व मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में परिणाम की घोषणा करते हुए श्री रमाकांत गुर्जर एवं विनोद कुमार जाट ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर जोन 1 हिंदी में संजना सैनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन प्रथम रही ।जोन 2 गणित विज्ञान में पीएम श्री राजकीय विद्यालय विजयापुरा के कपिल प्रथम ' जोन 3 में समसामयिक विषय में पीएम श्री राजकीय विद्यालय हिंडौन की रागनी प्रथम रही। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक श्रेणी में गणित विज्ञान जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदीला की पूर्ति प्रथम ,जोन 2 हिन्दी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के गौतम प्रथम जोन 3 समसामयिक विषय में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की क्यारदा खुर्द में प्रथम स्थान पर रहे । 6 जोनों में प्रथम स्थान पर रहने वाले संभागी10 अक्टूबर को जिला स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय किशोरी मेले में सहभागिता करेंगे ।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा गणपति एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ,कृष्ण कन्हैया शर्मा, दिलीप गुप्ता, अंजना राजन काजल कुमारी उत्कर्ष जैन कंचन देवी अनीता शर्मा,मुकेश गुप्ता एवं विद्यालय के स्टाफ ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश लहकोडिया ने किया । पंजीकरण दिनेश गुर्जर व धर्मेन्द्र सोलंकी ने किया अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं जिला स्तर पर भाग लेने हेतु पूर्ण तैयारी से जाने का आग्रह किया।4
- गंगापुर सिटी की विधायक उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने आज पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर पीसीसी वॉर रूम जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी, सहप्रभारी श्री चिरंजीव राव जी, श्रीमती पूनम पासवान जी एवं श्री ऋतिक मकवाना जी उपस्थित रहे और सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।1
- हिडौनसिटी गोवंश को बचाने के चक्कर में टूटा हाथ फिर भी किया इलाज गोरक्षा दल हिंडौन सिटी को फोन पर सूचना मिली कि एक नदी जिसके पैर में गंभीर चोट होने से काफी परेशान है जिसको लेकर गौ रक्षक दल की पूरी टीम कॉलोनी में पहुंची और उसका इलाज किया1
- चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- DAP खाद की कालाबाजारी पर फूटा आक्रोश, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने के आरोप SDM को सौंपा ज्ञापन हिंडौन क्षेत्र में डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। युवा जाट समाज के अध्यक्ष मन्नू चौधरी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खाद विक्रेताओं पर नकेल कसने की गुहार लगाई गई। मन्नू चौधरी ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे बताया कि क्षेत्र में किसानों को इस समय फसलों के लिए डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। इसी का फायदा उठाकर कुछ खाद विक्रेता और व्यापारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। किसानों की शिकायत के अनुसार, डीएपी खाद का कट्टा जिसका निर्धारित सरकारी मूल्य करीब ₹1,350 है, उसे बाजार में लगभग ₹1,800 में मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। प्रति कट्टा करीब ₹450 की अवैध वसूली से अन्नदाता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बुवाई का समय होने के कारण किसान मजबूरी में महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं।लोगों ने हिंडौन सिटी क्षेत्र के सभी खाद विक्रेताओं के स्टॉक और बिक्री मूल्य की तत्काल प्रशासनिक जांच करने और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से ज्यादा वसूली करने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने व कालाबाजारी और ओवररेटिंग में लिप्त पाए जाने वाले दोषी व्यापारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे1