logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

6 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे

पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • गंगापुर सिटी की विधायक उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने आज पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर पीसीसी वॉर रूम जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी, सहप्रभारी श्री चिरंजीव राव जी, श्रीमती पूनम पासवान जी एवं श्री ऋतिक मकवाना जी उपस्थित रहे और सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
    1
    गंगापुर सिटी की विधायक उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने आज पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर पीसीसी वॉर रूम जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।

आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी, सहप्रभारी श्री चिरंजीव राव जी, श्रीमती पूनम पासवान जी एवं श्री ऋतिक मकवाना जी उपस्थित रहे और सभी ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    चंबल नदी हादसे में भाई गणपत सैनी का शव बरामद, बहन अंतिमा की तलाश जारी
झरेल के बालाजी मंदिर के पास चंबल नदी में बुधवार दोपहर नहाते समय डूबे भाई-बहन के मामले में गुरुवार सुबह एक शव बरामद कर लिया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब 20 वर्षीय गणपत सैनी के शव को घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर से नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गणपत सैनी और उसकी 20 वर्षीय बहन अंतिमा चंबल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
गुरुवार को तलाश के दौरान टीम को घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूर गणपत का शव दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाल लिया गया। वहीं उसकी बहन अंतिमा की तलाश अभी भी जारी है। सिविल डिफेंस टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।
शव बरामद होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन,मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति का दिया संदेश सवाई माधोपुर, 08 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक कलंक को दूर करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मनोचिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लॉयंस क्लब सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. गौरव चंद्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर रहीं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैराथन को सचिव समीक्षा गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर फतेह ट्रॉमा हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाई माधोपुर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों, अधिकार मित्रों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी जागरूकता संदेश एवं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव एवं मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता तथा समय पर चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, अधिकार मित्रों एवं लॉयंस क्लब के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं है, बल्कि उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जा सकता है। परिवार एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग से डॉ.अंशुल यादव, डॉ.प्रिया चौधरी, डॉ.रवींद्र यादव, लायंस क्लब से डॉ.चेतराम मीणा, डॉ.लोकेश गुप्ता, कपिल नामा, श्याम बिहारी, महेंद्र जैन एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग से मुकेश मित्तल, हेमलता और आमिर शोएब उपस्थित रहे।
    4
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन,मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति का दिया संदेश
सवाई माधोपुर, 08 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2026 के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने, मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम एवं सामाजिक कलंक को दूर करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे से “वॉक फॉर मेंटल हेल्थ–मैराथन” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मनोचिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लॉयंस क्लब सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में डॉ. गौरव चंद्रवंशी, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सवाई माधोपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर रहीं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैराथन को सचिव समीक्षा गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर से प्रारंभ होकर फतेह ट्रॉमा हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड रोड, सवाई माधोपुर पर जाकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिकों, अधिकार मित्रों, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति संबंधी जागरूकता संदेश एवं नारों वाली टी-शर्ट पहनकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव एवं मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता तथा समय पर चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चंद्रवंशी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टूडेंट्स, अधिकार मित्रों एवं लॉयंस क्लब के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, स्वयं नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीक्षा गौतम ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने और आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवा वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा यह संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं है, बल्कि उचित उपचार, परामर्श एवं परिवार के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान किया जा सकता है। परिवार एवं समाज को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग से डॉ.अंशुल यादव, डॉ.प्रिया चौधरी, डॉ.रवींद्र यादव, लायंस क्लब से डॉ.चेतराम मीणा, डॉ.लोकेश गुप्ता, कपिल नामा, श्याम बिहारी, महेंद्र जैन एवं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग से मुकेश मित्तल, हेमलता और आमिर शोएब उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित ​हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। ​प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ​माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे। ​उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।​सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
    1
    शहर में ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेला हुआ संपन्न, 6 विजेता प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित

​हिंडौन शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय किशोर-किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
​प्रतियोगिता में 18 विद्यालयों के कुल 58 प्रतिभागियों ने मॉडल और चार्ट के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ​माध्यमिक वर्ग: संजना सैनी (हिंदी जोन, राबाउमावि हिंडौन), कपिल (गणित-विज्ञान, पीएम श्री विजयापुरा) और रागनी (समसामयिक, पीएम श्री हिंडौन) प्रथम रहे।
​उच्च प्राथमिक वर्ग: पूर्ति (गणित-विज्ञान, राउमावि चंदीला), गौतम (हिंदी, राउप्रावि बहादुरपुर) और क्यारदा खुर्द स्कूल समसामयिक जोन में अव्वल रहे।​सभी 6 जोनों के प्रथम विजेता 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मेले में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    17 min ago
  • अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित... ​हिंडौन सिटी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम राजौरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। ​शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर के दौरान कुल 75 लोगों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों की आंखों का बारीकी से परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवाइयां दीं। ​जांच के दौरान 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। शिविर प्रबंधकों ने बताया कि मोतियाबिंद योग्य पाए गए सभी 15 मरीजों के ऑपरेशन शुक्रवार को गणेश रिसोर्ट के पास धर्म कांटा के पीछे,ऊंचे का पुरा स्थित केडी आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा निशुल्क किए जाएंगे।
    1
    अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित...
​हिंडौन सिटी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम राजौरा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। ​शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर के दौरान कुल 75 लोगों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीयन कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने  सभी मरीजों की आंखों का बारीकी से परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक डॉक्टरी सलाह व दवाइयां दीं। ​जांच के दौरान 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। शिविर प्रबंधकों ने बताया कि मोतियाबिंद योग्य पाए गए सभी 15 मरीजों के ऑपरेशन शुक्रवार को गणेश रिसोर्ट के पास धर्म कांटा के पीछे,ऊंचे का पुरा स्थित केडी आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा निशुल्क किए जाएंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 min ago
  • ब्लॉक स्तरीय किशोर,किशोरी मेला सम्पन्न रा बा उ मा वि मोहन नगर हिण्डौन में हुआ आयोजन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत 2026-27 में राजस्थान सरकार द्वारा लिंग भेद कम करने ,शिक्षा में उत्कृष्ट लाने एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षा के लिए, किशोर किशोरियों को सीखने के समान अवसर प्रदान करने हेतु ,बालिकाओं के नामांकन, ठहराव एवं कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्णता के लिए, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किशोरी मेला का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्य 2030 निर्धारित किए हैं ,जिसमें समावेशी, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना, लैंगिक समानता हासिल करना एवं बालिकाओं को सशक्त करना ये विकासात्मक लक्ष्य निर्धारित किये है इसके अन्तर्गत किशोर किशोरियों की असीमित ऊर्जा को,विध्वंसात्मक ,विरोधपूर्ण गतिविधियों से हटाकर रचनात्मक ,क्रियात्मक कार्यक्रमों में लगाने के लिए किशोरी मेले का आयोजन किया जाता है ।ब्लॉक स्तरीय इस मेले का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन में किया गया। जिसमें प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी के पृथक पृथक 18 विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा में 39 माध्यमिक में 19 कुल 58 प्रतियोगी इस मेले में सहभागी थे। साथ ही उनके प्रभारी शिक्षक ,निर्णायक मंडल के सदस्य साधना मित्तल प्रधानाचार्य ,सत्येंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य, , कृष्ण बिहारी पाठक व्याख्याता एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमाकांत गुर्जर ,संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार जाट ,शैलेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रतियोगियो द्वारा प्रदर्शित मॉडल,चार्ट एवं अन्य सामग्री का निरीक्षण व मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में परिणाम की घोषणा करते हुए श्री रमाकांत गुर्जर एवं विनोद कुमार जाट ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर जोन 1 हिंदी में संजना सैनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन प्रथम रही ।जोन 2 गणित विज्ञान में पीएम श्री राजकीय विद्यालय विजयापुरा के कपिल प्रथम ' जोन 3 में समसामयिक विषय में पीएम श्री राजकीय विद्यालय हिंडौन की रागनी प्रथम रही। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक श्रेणी में गणित विज्ञान जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदीला की पूर्ति प्रथम ,जोन 2 हिन्दी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के गौतम प्रथम जोन 3 समसामयिक विषय में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की क्यारदा खुर्द में प्रथम स्थान पर रहे । 6 जोनों में प्रथम स्थान पर रहने वाले संभागी10 अक्टूबर को जिला स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय किशोरी मेले में सहभागिता करेंगे ।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा गणपति एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ,कृष्ण कन्हैया शर्मा, दिलीप गुप्ता, अंजना राजन काजल कुमारी उत्कर्ष जैन कंचन देवी अनीता शर्मा,मुकेश गुप्ता एवं विद्यालय के स्टाफ ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश लहकोडिया ने किया । पंजीकरण दिनेश गुर्जर व धर्मेन्द्र सोलंकी ने किया अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं जिला स्तर पर भाग लेने हेतु पूर्ण तैयारी से जाने का आग्रह किया।
    4
    ब्लॉक स्तरीय किशोर,किशोरी मेला सम्पन्न रा बा उ मा वि मोहन नगर हिण्डौन में हुआ आयोजन।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जीवन कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत 2026-27 में राजस्थान सरकार द्वारा लिंग भेद कम करने ,शिक्षा में उत्कृष्ट लाने एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षा के लिए, किशोर किशोरियों को सीखने के समान अवसर प्रदान करने हेतु ,बालिकाओं के नामांकन, ठहराव एवं कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्णता के लिए, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किशोरी मेला का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्य 2030 निर्धारित किए हैं ,जिसमें समावेशी, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना, लैंगिक समानता हासिल करना एवं बालिकाओं को सशक्त करना ये विकासात्मक लक्ष्य निर्धारित किये है इसके अन्तर्गत किशोर किशोरियों की असीमित ऊर्जा को,विध्वंसात्मक ,विरोधपूर्ण गतिविधियों से हटाकर  रचनात्मक ,क्रियात्मक कार्यक्रमों में लगाने के लिए किशोरी मेले का आयोजन किया जाता है ।ब्लॉक स्तरीय इस मेले का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन में किया गया। जिसमें प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी के पृथक पृथक 18 विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रारंभिक शिक्षा में 39 माध्यमिक में 19 कुल 58 प्रतियोगी इस मेले में सहभागी थे। साथ ही उनके प्रभारी शिक्षक ,निर्णायक मंडल के सदस्य  साधना मित्तल प्रधानाचार्य ,सत्येंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य, , कृष्ण बिहारी पाठक व्याख्याता एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमाकांत गुर्जर ,संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार जाट ,शैलेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रतियोगियो द्वारा प्रदर्शित मॉडल,चार्ट एवं अन्य सामग्री का निरीक्षण व मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में परिणाम की घोषणा करते हुए श्री रमाकांत गुर्जर एवं विनोद कुमार जाट ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर  जोन 1 हिंदी में संजना सैनी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन प्रथम रही ।जोन 2  गणित विज्ञान में पीएम श्री राजकीय विद्यालय विजयापुरा के कपिल प्रथम ' जोन 3 में समसामयिक विषय में पीएम श्री राजकीय विद्यालय हिंडौन की रागनी प्रथम रही। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक श्रेणी में गणित विज्ञान जोन में  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदीला की पूर्ति प्रथम ,जोन 2 हिन्दी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के गौतम प्रथम जोन 3 समसामयिक विषय में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की क्यारदा खुर्द  में प्रथम स्थान पर रहे । 6 जोनों  में प्रथम स्थान पर रहने वाले संभागी10 अक्टूबर को जिला स्तर पर होने वाले जिला स्तरीय किशोरी मेले में सहभागिता करेंगे ।कार्यक्रम का विधिवत  शुभारंभ अतिथियों द्वारा गणपति एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार गुप्ता ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ,कृष्ण कन्हैया शर्मा, दिलीप गुप्ता, अंजना राजन काजल कुमारी उत्कर्ष जैन कंचन देवी अनीता शर्मा,मुकेश गुप्ता एवं विद्यालय के स्टाफ ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश लहकोडिया ने किया । पंजीकरण दिनेश गुर्जर व धर्मेन्द्र सोलंकी ने किया अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं जिला स्तर पर भाग लेने हेतु पूर्ण तैयारी से जाने का आग्रह किया।
    user_अपनी खबर
    अपनी खबर
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    42 min ago
  • रोमांचक मुकाबले में लालसोट दौसा नर्सिंग टीम की शानदार जीत, सवाई माधोपुर को 2 से हराया रन दौसा : लालसोट- सप्तम राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दौसा एवं सवाई माधोपुर की नर्सिंग टीमों के बीच डीडवाना बुल्स स्टेडियम नागौर में कल रात खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का फैसला आखिरी गेंदों तक बना रहा, जिसमें दौसा नर्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को महज 2 रन से शिकस्त दी। दौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 68 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाई माधोपुर की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह कांटे का हो गया और जीत-हार का फैसला बेहद मामूली अंतर से हुआ। दौसा की टीम ने अंतिम क्षणों तक संयम बनाए रखते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इमरत लाल मीणा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे । जीत के बाद दौसा नर्सिंग टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कप्तान राजेश सैनी ने इस जीत को अपनी टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम बताया ।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कोरोना वॉरियर्स की एकता और उत्साह का संदेश दिया।
    3
    रोमांचक मुकाबले में लालसोट दौसा नर्सिंग टीम की शानदार जीत, सवाई माधोपुर को 2 से हराया रन
दौसा : लालसोट- सप्तम राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दौसा एवं सवाई माधोपुर की नर्सिंग टीमों के बीच डीडवाना बुल्स स्टेडियम नागौर में कल रात खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का फैसला आखिरी गेंदों तक बना रहा, जिसमें दौसा नर्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर की टीम को महज 2 रन से शिकस्त दी।
दौसा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 68 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाई माधोपुर की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल भावना और जुझारूपन का परिचय दिया।आखिरी ओवर में मुकाबला पूरी तरह कांटे का हो गया और जीत-हार का फैसला बेहद मामूली अंतर से हुआ। दौसा की टीम ने अंतिम क्षणों तक संयम बनाए रखते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इमरत लाल मीणा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे ।
जीत के बाद दौसा नर्सिंग टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टीम के कप्तान राजेश सैनी  ने इस जीत को अपनी टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम बताया ।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कोरोना वॉरियर्स की एकता और उत्साह का संदेश दिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बूंदी लाखेरी स्वच्छ विकसित भारत के तहत पापड़ी में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा लाखेरी। स्वच्छ विकसित भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी के छात्र-छात्राओं ने सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सेवा, जागरूकता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में यात्रा के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू शर्मा, अनुसूया मीणा, रेणू मीणा, बाबूलाल राठौर, अरविंद जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    बूंदी लाखेरी स्वच्छ विकसित भारत के तहत पापड़ी में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा
लाखेरी। स्वच्छ विकसित भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ी के छात्र-छात्राओं ने सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय परिसर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सेवा, जागरूकता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में यात्रा के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य नीतू शर्मा, अनुसूया मीणा, रेणू मीणा, बाबूलाल राठौर, अरविंद जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.